शिवराज चौहान को मुख्यमंत्री पद से हटा सकता है भाजपा नेतृत्व

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को हटाये जाने की सुगबुगाहट सियासी क्षेत्रों में शुरू हो गई। जिस ढंग से उन्होंने मंदसौर सहित प्रदेश के किसान मूवमेंट को हैंडल किया है उसके अच्छे संकेत नहीँ गये हैं।अगले साल सूबे में विधानसभा चुनाव होंगे। शिवराज अगर जीत गए तो यह उनकी हैट्रिक होगी।

शिवराज के भोपाल उपवास को भी भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ने सही नहीँ माना है।इसी के चलते केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर को उपवास समाप्त कराने की जिम्मदारी के साथ भोपाल भेजा गया। भाजपा के फेस सेविंग के लिए मंदसौर से पीडित किसान परिवार को भोपाल बुलवा कर उपवास तुड़वाने की अपील करानी पड़ी। इस परिवार को जो भोपाल ले कर आया वह डोडा चूरा का तस्कर बताया जाता है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार चौहान की भी विदाई तय मानी जा रही है।

चला चली की बेला

मध्य प्रदेश के किसान आंदोलन को कौन हवा दे रहा है? भाजपा नेताओं पर भरोसा करें तो इसके पीछे कांग्रेस का हाथ है। कांग्रेस की एक महिला विधायक ने नाराज किसानों को भड़काया, इसकी वीडियो फुटेज प्रचारित की जा रही है। पर क्या एक विधायक की इतनी ताकत हो सकती है कि वह इतना बड़ा और उग्र आंदोलन खड़ा कर दे। हकीकत तो यही है कि इस आंदोलन के असली सूत्रधार तो लंबे समय तक आरएसएस से जुड़े रहे शिव कुमार शर्मा हैं। संघी उन्हें कक्काजी के नाम से जानते हैं। 2012 से ही वे शिवराज चौहान सरकार के खिलाफ मुखर हैं।

इसीलिए चौहान ने उन्हें आरएसएस से बाहर करा दिया था। मंदसौर में किसानों पर हुई फायरिंग से सारे देश में भाजपा के खिलाफ संदेश गया है। उत्तर प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ने खुद किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया था। अभी तक यह वादा पूरा नहीं हो पाया है। पर बाकी राज्यों में इसने अभावग्रस्त किसानों को कर्जमाफी की मांग के लिए उकसा दिया। इस मायने में तो मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के किसान आंदोलन की दोषी खुद भाजपा ही हुई न। बहरहाल उलटा असर अब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की लोकप्रियता पर दिखने लगा है। मोदी सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया अचानक मुखर और सक्रिय हुआ है। अच्छे दिनों से लेकर बेरोजगारी, घटती विकास दर और किसानों की बेहाली जैसे सवाल उठ रहे हैं ।

ऐसे में राजधानी के सियासी गलियारों में नई हवा चली है कि शिवराज चौहान को भाजपा नेतृत्व मुख्यमंत्री पद से हटा सकता है। बहाना भले किसानों की नाराजगी बने पर असलियत कुछ और मानी जा रही है। अगले साल सूबे में विधानसभा चुनाव होंगे। शिवराज अगर जीत गए तो यह उनकी हैट्रिक होगी।

कांग्रेस नेतृत्व मध्य प्रदेश को लेकर उलझन में है। वहां से दिग्विजय सिंह को दरकिनार कर ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ में से किसी एक को बढ़ाने की मांग आ रही है। पार्टी के पास चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त फंड की भी किल्लत है।

जानकार सूत्रों का कहना है कि कमलनाथ खुद कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनने के लिए लाबिंग कर रहे हैं। वे चुनाव का करोड़ों का खर्च भी अकेले उठा सकते हैं।

बेअसर उपवास

शिवराज चौहान ने किसान आंदोलन की समाप्ति के लिए शनिवार को भोपाल में उपवास का अच्छा उपक्रम किया। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी ने उन्हें धरने पर बैठाया था। पर उसका ज्यादा असर होता नहीं दिखा। खुद को फंसा देख चौहान ने दूसरे ही दिन रविवार को रास्ता निकाला। हालांकि दावा यही था कि शांति बहाली तक वे उपवास करेंगे। दूसरे नेताओं ने कैलाश जोशी से आग्रह कर दिया कि वे आकर चौहान का उपवास खत्म कराएं। क्योंकि किसानों का आंदोलन खत्म हो गया है और मंदसौर से कर्फ्यू भी उठ गया है। यह बात अलग है कि सूबे में शांति अभी भी नहीं हो पाई है।

इंदौर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से साफ कहा कि सरकारी योजनाओं का फायदा सूबे में पैसे दिए बिना नहीं मिलता।

अलबत्ता रविवार को भोपाल में विजयवर्गीय ने सफाई दी कि वे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। पाठकों को बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद से ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की आंखों के तारे बने हैं। उन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी कम से कम उनके समर्थक तो कब से मानते आ रहे हैं।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More