कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में खाट के लिए मची लूट काफी चर्चा में रही। अब ऐसा ही कुछ यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ के कार्यक्रम में हुआ। अलीगढ़ में आयोजित योगी के एक कार्यक्रम के दौरान डस्टबिन को लेकर लूट मच गई। लूट में बूढ़े, बच्चे से लेकर महिलाएं तक शामिल रहीं। किसी ने इस मौके को जाया नहीं किया और जिसको जितना मिला सब लेकर निकल लिए। जिसकी जितनी ताकत वह उतने ही डस्टबिन अपने साथ ले गया है। इस पूरी घटना के दौरान पुलिस खड़ी रही। दरअसल कुछ दिन पहले विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर अलीगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में सीएम योगी पहुंचे थे। स्वच्छता को लेकर चर्चा हुई और स्वच्छ समाज की परिकल्पना के लोगों को मुफ्त डस्टबिन बांटने की योजना की थी। लेकिन देरी की वजह से मुख्यमंत्री बिना डस्टबिन वित्तरित किए ही कार्यक्रम से चले गए।
जानकारी के मुताबिक योगी के बिना डस्टबिन बांटे चले जाने से लोगों का सब्र टूट गया और इसके बाद तो डस्टबिन को लेकर लूट मच गई। जिसे जितने डस्टबिन मिले वो ले गया। डस्टबिन को लेकर लोगों में झड़प तक हो गई। लेकिन लोग मुफ्त के कूड़ेदान को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लोग इस तरह फ्री के डस्टबिन लेने के लिए कूद पड़े। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस तमाशबीन बनी देखती रही। पुलिस ने भीड़ को काबू में नहीं किया।
बता दें कि इस तरह की लूट घटना पिछले साल राहुल गांधी की खाट सभा में भी देखने को मिली थी। यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने किसान यात्रा निकाली थी। इस कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी गांव-गांव जाकर किसानों से मिलते थे और उनसे चर्चा करते थे। राहुल गांधी की किसान यात्रा के दौरान कई जगहों पर खाच लूट की घटना हुई। खाट लूटने वालों से जब पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें यह बोलकर लाया गया था। सभा में जाने पर खाट मिलेगी। जैसे की गांधी कार्यक्रम करके वहां से स्थल से रवाना हुए वैसे ही लोग खाट उठा-उठाकर भागने लगे। पुलिस सिर्फ तमाशा देखती रही, उसने खाट ले जाने वालों को नहीं रोका।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।