भोपाल. एम्स में एक साल से अटकी डॉक्टर्स की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। जबलपुर हाईकोर्ट से सिंगल पोस्ट डिपार्टमेंट में आरक्षण लागू नहीं करने के फैसले के बाद यह मुमकिन होगा। अभी दस से ज्यादा विभागों में कोई डॉक्टर ही नहीं है। वर्ष 2016 में ही इन्हें यहां होना चाहिए।
इन विभागों से जुड़े 250 से ज्यादा मरीज आज भी राेज अस्पताल आते हैं। हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब एम्स में ग्रुप ए के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर से प्रोफेसर स्तर तक के 305 पदों पर नियुक्ति होंगी। प्रबंधन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू देने वाले डॉक्टर्स की मेरिट लिस्ट के अाधार पर अपॉइनमेंट लेटर जारी करेगा। रविवार को डिपार्टमेंट ऑफ डेंटिस्ट्री में एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के स्वीकृत दो पदों के लिए लिखित परीक्षा हुई। इस प्रक्रिया को अब अगर कोर्ट में चैलेंज नहीं किया तो अगले छह महीने में यहां गंभीर बीमारियों के मरीजों को सुपर स्पेशिएलिटी ट्रीटमेंट मिलने लगेगा।
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की मेरिट में आए डाॅक्टरों की होगी नियुक्ति…
स्थिति…सवा साल से अटका मामला
मिनिस्ट्री आॅफ हेल्थ के अफसरों ने देश के सभी एम्स में फेकल्टी रिक्रूटमेंट में मार्च 2016 में रिजर्वेशन रोस्टर लागू किया था। भोपाल में फार्माकोलॉजी, पैथोलॉजी, माइक्रोबायलॉजी, न्यूरोलॉजी सहित कई विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर का एक-एक पद था। इन विभागों में आरक्षण रोस्टर लागू करने के लिए सरकार ने फार्माकोलॉजी, पैथोलॉजी और माइक्रोबायलॉजी के पदों को क्लब कर दिया था।
प्रस्ताव…निरस्त करना पड़ा था विज्ञापन
संस्थान के तत्कालीन डायरेक्टर डॉ. संदीप कुमार ने मंत्रालय द्वारा दी गई व्यवस्था का विरोध किया था। उनकी दलील थी कि आरक्षण लागू होने से पद खाली रहेंगे। आरक्षित श्रेणी से इनकी पूर्ति नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने सिंगल पोस्ट वाले विभागों में बिना आरक्षण डॉक्टर्स की भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। आरक्षित श्रेणी उम्मीदवारों ने इसका विरोध किया था। तब विज्ञापन निरस्त करना पड़ा था। बाद में नागरकर ने रोस्टर के मुताबिक नया विज्ञापन दिया था। इसके विरोध में तीन डॉक्टर हाईकोर्ट चले गए। उनकी दलील थी कि सिंगल पोस्ट के लिए आरक्षण होना ही नहीं चाहिए। मेरिट को ही प्राथमिकता होनी चाहिए।
निकाल रहे हैं रास्ता
प्रभारी डायरेक्टर डॉ. नितिन एम. डॉ. नागरकर के मुताबिक कोर्ट के फैसले की काॅपी नहीं मिली है। हम लीगल एडवाइज के लिए मंत्रालय को भेजेंगे। हाईकोर्ट के आदेश और सरकारी पॉलिसी के बीच किसी भी नियम पर विवाद की स्थिति न बने, इसके लिए नियम बनाकर 305 डॉक्टरों की भर्ती करेंगे।
पर्सनल प्रमोशन की बनाई स्कीम
मिनिस्ट्री आॅफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर ने आरक्षण नियमों के कारण एम्स के डॉक्टर्स की नौकरी छोड़ने की समस्या से निपटने के लिए पर्सनल प्रमोशन स्कीम बनाई है। इसके तहत संस्थान में कार्यरत उन डॉक्टरों को प्रमोशन दिया जाएगा, जिन्हें आरक्षण नियमों के कारण प्रमोशन देने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत हैं। इन डॉक्टर्स को प्रमोशन देने के लिए एम्स के अफसर संबंधित डॉक्टर की सीआर, मरीजों को दिए जा रहे इलाज की गुणवत्ता को आधार बनाएंगे।
डॉक्टरों के बिना अभी यह हाल
नेत्र, ह्दय रोग सर्जरी, पेट संबंधी बीमारियां, किडनी, कैंसर, रेडियोथैरेपी, न्यूक्लियर मेडिसिन, यूरोलॉजी, न्यूनेटोलॉजी, नाक-कान-गला समेत कई अहम विभागों में उपचार के लिए एक भी डॉक्टर नहीं है। जबकि इनसे जुड़े करीब ढाई सौ मरीज आते हैं। इनके परीक्षण दूसरे डॉक्टर करते हैं। एम्स में यह कमी उसकी स्थापित छवि के एकदम विपरीत है। नियुक्तियां होने से सीधी सुविधा मरीजों को होने वाली है। सारे ही विभाग काम करने लायक होंगे।
इन विभागों में स्पेशलिस्ट करेंगे इलाज
जनरल मेडिसिन, कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन, डर्मेटोलॉजी, सायकेट्री, जनरल सर्जरी, शिशु रोग विभाग, आर्थोपेडिक, आॅप्थेल्मोलॉजी, नाक कान गला रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, रेडियोडायग्नोसिस, एनीस्थीसियोलॉजी , रेडियोथैरेपी, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहेबिलेशन, कार्डियोलॉजी, डेंटिस्ट्री, न्यूरोलॉजी, गेस्ट्रोइंटोलॉजी, नेफ्रोलॉजी आदि।
मेडिकल अंकोलॉजी एंड हेमेटोलॉजी, पल्मोनरी मेडिसिन, एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, सर्जीकल अंकोलॉजी, सर्जीकल गेस्ट्रोइंटोलॉजी, यूरोलॉजी, बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी, न्यूनेटोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, ट्रामा एंड इमरजेंसी, फार्माकोलॉजी, माइक्रोबायलॉजी, पैथोलॉजी एंड लैब मेडिसिन, बायोकेमेस्ट्री, एनाटॉमी, फिजियोलॉजी।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।