पलटते ही जिंदा 11 लोगों के लिए ताबूत बनी ट्रॉली, 10 चिताएं देख रो पड़ा गांव

इंदौर.अमावस्या पर राजस्थान के सांवलियाजी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटकर 5 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल ने बताया, मदद नहीं मिलती तो दम घुटने से हो जाती सबकी मौत…
-नीमच से 10 किमी दूर नयागांव रोड पर ट्रॉली पलटने के बाद रास्ते से गुजर रहे लोग अपना सारा काम छोड़ मदद के लिए दौड़े।
-घायलों को अस्पताल पहुंचाने में उन्होंने मदद की लेकिन जिला अस्पताल के डॉक्टर सूचना के बाद भी परिसर में बने अपने क्वाटर्स से समय पर बाहर नहीं आ सके।
-घायलों के अस्पताल पहुंचने के बाद ऐसे तीन डॉक्टरों को दोबारा कॉल किया गया उसके बाद वे उठकर मरीजों के पास आए।
-जिला अस्पताल में हादसे की सूचना के बाद भी घायलों को लेकर कोई तैयारी नजर नहीं आई।
-स्ट्रेचर की जगह मरीजों को बोरियों और चद्दरों की झोलियों में डालकर अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मृतकों के शव बोरी में रखकर पुलिस के जवान मर्चुरी में ले जाकर रखे।
-मैं हर साल लोगों को अपने ट्रैक्टर से नि:शुल्क सांवलिया जी दर्शन कराने ले जाता हूं। ड्राइवर को कुछ काम था तो मैं ही तैयार हो गया।
-मैंने लोगों को बैठने में सुविधा हो और उन्हें गर्मी न लगे इसके लिए एक दिन पहले ही ट्रॉली में सुकला (गेहूं का भूसा) भर लिया था।
-गुरुवार सुबह 7 बजे गांव के सभी लोगों को लेकर रवाना हुआ। खाने का सामान हम अपने साथ ही ले जाते हैं। जब हम गांव से रवाना हुए तो लोगों में काफी उत्साह था। करीब 11 बजे नीमच पहुंचे।
-यहां देव दर्शन के बाद खाना खाया। दोपहर 12.30 बजे हम यहां से आगे के लिए रवाना हुए। ट्रैक्टर फोरलेन पर दौड़ रहा था।
-1 बजे हम कानका फंटे पर पहुंचे। फंटे पर मैंने एक साथ तीन स्पीड ब्रेकर देखे। ट्रॉली में 38 लोग बैठे थे। मुझे लगा जब गाड़ी इस पर चढ़ेगी तो लोगों को समस्या होगी।
-इसलिए मैंने रोड के किनारे से होते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने की कोशिश की लेकिन वह अनियंत्रित हो गई और अचानक सड़क से पांच फीट नीचे ट्रॉली पलट गई। सब बदहवास हो चुके थे।
-गड्‌ढे में सबसे पहले लोग गिरे, फिर उन पर ट्रॉली में भरा सुकला। जिंदा लोग ट्राॅली के नीचे ऐसे फंसे जैसे वे ताबूत में फंसे हों।
-चीख-पुकार के बीच 27 लोगों को तो हमने ताबड़-तोड़ निकाल लिया लेकिन ट्रॉली में नीचे दबे 11 लोगों को समय पर नहीं निकाल पाए।
-इस दौरान आसपास के ग्रामीण भी आ पहुंचे। उन्होंने भी काफी सहायता की। जो लोग नीचे दबे थे वे दम घुटने के कारण दमतोड़ चुके थे।
-बाद में एक-एक कर जैसे-तैसे हमने शवों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। ट्रॉली में कुल 38 लोग सवार थे।
दादी की अर्थी पर लेटाया पोते को, मां के साथ बेटी को ले गए मुक्तिधाम
-हादसे में मरने वालों में चार बच्चे भी हैं। इनकी अंतिम यात्रा भी अन्य परिजन के साथ ही निकली। हादसे में मृत 50 साल की दादी मथुराबाई की अर्थी पर ही 6 साल के लोकेश को लेटाया गया।
-इसी तरह 30 साल की मां कारीबाई की अर्थी पर 4 साल की बेटी वर्षा को मुक्तिधाम ले गए।
-ग्रामीणों के अनुसार बच्चे छोटे होने के कारण अर्थी अलग से नहीं निकाली।
-मथुराबाई के परिवार में तीन सदस्यों की मौत हुई है। इसमें दादी, पोते के अलावा मथुराबाई की ढाबला मोहन निवासी ननद रुक्मिणीबाई भी शामिल है।
-कारीबाई के परिवार में उसकी बेटी सहित दो लोग एक ही परिवार हैं।
10 लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार
-उधर, सीतामऊ से 15 किलोमीटर दूर खंडेरिया काचर गांव में हादसे के बाद मातम पसर गया।
-ग्रामीणों को हादसे की खबर दोपहर 12.30 बजे ही लग गई थी। कई लोग नीमच अस्पताल पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के बाद शाम को 6.15 बजे गांव लाया गया।
-गांव में ही 10 लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हर शख्स की आंखों में पानी था। 6 महिलाओं और 4 बच्चों की मौत से परिजन ही नहीं पूरा गांव स्तब्ध रह गया।
-एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार ढाबला गुर्जर गांव में किया गया।
-हादसे से पहले खंडेरिया के ग्रामीण सांवरियाजी की यात्रा को लेकर उत्साहित थे। महिलाओं ने रात में ही मेहंदी लगाकर बाकी तैयारियां कर ली थीं।
वाहन रोका और मदद की
– प्रत्यक्षदर्शी अर्जुन बुंदेला ने बताया कि हम कार से चित्तौडगढ़ जा रहे थे। कानका फंटे से 500 मीटर दूर छाया में कार खड़ी करके पानी पी रहे थे। इसी दौरान तेज गति से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकली जिसमें लोग बैठे हुए थे।
-स्‍पीड ब्रेकर के यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। राह चलते लोग भी रूककर मदद के लिए आए। पुलिस को सूचना दी।
-इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से रस्सी बांधकर ट्रॉली हटाने का प्रयास किया। कुछ देर में क्रेन भी आ गई। जिसके द्वारा ट्रॉली को हटाया।
दोस्त मोहन के साथ नहीं गया विनोद, दोपहर को आई उसकी मौत की खबर
-गांव के विनोद पिता परसराम ने बताया हादसे में मृत मोहन उसका दोस्त था। वह सांवरियाजी साथ चलने का बोल रहा था। हमारा प्लान भी बन गया था।
-सुबह जरूरी काम आने से मैं नहीं जा पाया। दोपहर को मोहन की मौत की सूचना मिली।

दिनभर घटना की चलती रहीं चर्चाएं
-दोपहर में घटना की सूचना पर लोग जगह-जगह समूह बनाकर चर्चा करते रहे। लोग घड़ी-घड़ी फोन लगाकर घायलों व मृतकों की जानकारी लेते रहे।
-जैसे-जैसे मृतकों की जानकारी मिलती रही ग्रामीण उनके घरों में पहुंचकर सांत्वना देते रहे।

सास व भतीजे का शव देख बहू बेहोश
-घटना में गांव की मथुराबाई पति शिवनारायण लोहार व उसके पोते लोकेश पिता जगदीश का शव जैसे ही घर पहुंचा तो बहू हेमा पति लक्ष्मीनारायण बेहाेश हो गई। उसे कयामपुर अस्पताल ले जाया गया।
-घटना में मथुराबाई की ननद ढाबला गुर्जर निवासी रुक्मिणी पति किशनलाल लोहार की भी मौत हुई है। उसका शव ढाबला गुर्जर पहुंचाया गया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारी के उपयोग पर लगाएंगे रोक
ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयाेग खेती के काम में होना चाहिए। दो दिन में इस तरह की दूसरी घटना है। इनमें कुल 14 लोगों की मौत हुई है। जल्द ही कार्रवाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉली का सवारियों के रूप में उपयोग करने पर रोक लगाई जाएगी।
रजनीश श्रीवास्तव, कलेक्टर नीमच

"जिलों से" से अन्य खबरें

लक्ष्य हासिल करने के लिये स्वस्थ रहना जरूरी : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 'परीक्षा पे चर्चा' में विद्यार्थियों से बात की। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करने और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने पर बातचीत की। विद्यार्थियों ने चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से विभिन्न विषयों पर सवाल किये। इन सवालों का प्रधानमंत्री ने रोचक उदाहरणों के साथ जवाब दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में प्रसारित किये गये कार्यक्रम में शामिल हुए।

Read More

ज्य आनंद संस्थान और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच हुआ एमओयू

भोपाल। राज्य आनंद संस्थान और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच मैनिट परिसर में मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैडिंग (समझौता ज्ञापन) किया गया। एमओयू के तहत दोनों पक्ष तीन वर्षों तक एक-दूसरे के सहयोगी के रूप में कार्य कर विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन करेंगे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय वायुसेना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। 

Read More

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपालवासियों को दी दो बड़ी सौगातें

भोपाल। नरेला विधानसभा में रहवासियों को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। रविवार को भी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रहवासियों को दो बड़ी सौगातें दीं। मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा में एक और फ्लाईओवर की सौगात देते हुए प्रभात चौराहे पर थ्री टियर सिस्टम आधारित फ्लाईओवर का भूमिपूजन किया। उन्होंने करोंद क्षेत्र के पलासी में शासकीय महाविद्यालय नरेला का लोकार्पण भी किया। कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये बस सुविधा का विस्तार करते हुए बैरागढ़ चिचली से पलासी बड़वाई तक एसआर-4 सिटी बस का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान जन आस्था को समर्पित लोक और स्मारकों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर में अटल स्मारक, मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक, अमरकंटक में मां नर्मदा महालोक और बड़वानी में नागलवाड़ी लोक का भूमिपूजन करेंगे। प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास के 616 करोड़ 99 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा। प्रदेश के पर्यटन स्थलों को विश्व स्तरीय बनाने और पर्यटकों के लिए पर्यटन सुविधाओं का विकास करने के उद्देश्य से प्रदेश में स्मारक, लोक,  म्यूजियम के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा।

Read More

रामनगर के सभी गाँवों के खेतों तक पहुँचेगा नहर का पानी

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि अगले एक साल में सतना जिले के रामनगर के सभी गाँवों के खेतों तक नहरों का पानी पहुँचेगा। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री पटेल सोमवार को सतना जिले के रामनगर में करीब 5 करोड़ रूपये लागत के नहरों के मरम्मत और लाइनिंग कार्य का भूमि-पूजन के बाद हुए समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Read More

समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित हो

भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने के लिये सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जायेगा, वहीं काम न करने वाले को ब्लेकलिस्ट। मंत्री श्री शुक्ल ने जल भवन भोपाल में समूह जल प्रदाय योजनाओं की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये।

Read More

जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल हाट बाजार में स्वच्छता ही सेवा अभियान में 'एक तारीख-एक घंटा-एक साथ' कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमदान किया। उन्होंने झाड़ू लेकर परिसर में सफाई की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की वॉल पर "जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर" लिखकर प्रदेशवासियों को स्वच्छता संदेश दिया।

Read More

स्वच्छता ही सेवा: चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नागरिकों के साथ किया श्रमदान

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 70 व 69 में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नागरिकों के साथ श्रमदान किया। मंत्री श्री सारंग ने स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयं श्रमदान कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें और स्वस्थ रहें। इस दौरान उन्होंने रहवासियो को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की "स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान" की अपील के बाद देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Read More

गायत्री मंदिर में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। जनसम्पर्क तथा पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गायत्री मंदिर परिसर रीवा में 12 लाख रूपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, पेवर ब्लॉक लगाने तथा शौचालय निर्माण का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा ने सनातन धर्म को नई दिशा दी। उनकी विरासत को गायत्री परिवार आगे बढ़ा रहा है। गायत्री परिवार सनातन धर्म की लगातार सेवा कर रहा है।

Read More