नर्मदा-समग्र के अधूरे छोड़े गये स्व. श्री दवे के कार्य को आगे बढ़ाया जायेगा - मुख्यमंत्री श्री चौहान

पूर्व पर्यावरण राज्यमंत्री स्व. श्री अनिल माधव दवे के अंतिम संस्कार के पश्चात नर्मदा-तवा संगम तट पर आयोजित शोक सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्व. श्री दवे ने पर्यावरण संरक्षण के लिये जो कार्य किया वह अविस्मरणीय रहेगा। मॉ नर्मदा के प्रति उनकी असीम और अगाध श्रद्धा थी। उनके द्वारा शुरू किया गया नदी महोत्सव पूर्व की भांति नर्मदा-तवा संगम पर उनकी भावना के अनुरूप आयोजित होता रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा उनकी अंतरात्मा से जुड़ी थी। श्री दवे की इच्छा के अनुरूप ही उनका अंतिम संस्कार बान्द्राभान मे किया गया।
   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. श्री दवे द्वारा अधूरे छोड़े गये मिशन को हम आगे बढायेंगे। नर्मदा नदी के दोनो तटो पर अमरकंटक से बड़वानी तक 2 जुलाई को लाखों लोग करोडो की संख्या में वृक्ष लगायेगे तथा उनकी रक्षा करने की दायित्व लेगे। नर्मदा के दोनो तटो पर सघन वृक्षारोपण स्व. श्री दवे को सही अर्थो में सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शोक संदेश का वाचन केन्द्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री श्री हर्षवर्धन ने किया। उन्होंने स्वर्गीय दवे को श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए उन्हें आदर्श पर्यावरणविद, कुशल प्रशासक व आदर्श स्वयंसेवक बताया। 
    केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री सुश्री उमा भारती ने स्वर्गीय दवे की स्मृति में आयोजित 

शोकसभा में कहा कि जिस तरह हीरा आकार में छोटा और मूल्य में अधिक होता है उसी तरह स्वर्गीय अनिल माधव दवे का जीवनकाल छोटा सा ही था किन्तु उन्होंने सार्थक जीवन जिया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दवे के जन्मदिन के अवसर पर 6 जुलाई को देश व प्रदेश में अधिक से अधिक पौधे लगाये जाएं। उन्होंने कहा कि नदियो के संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक कार्य ही स्वर्गीय दवे को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री श्री अनंत कुमार ने स्वर्गीय श्री दवे को श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनमें अद्भुत इच्छाशक्ति थी। चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में स्वर्गीय श्री दवे बेहतर रणनीतिकार थे तथा स्वयं को नर्मदा पुत्र मानते थे और वृक्षो को अपना वारिस बताते थे। 
   राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह कार्यवाहक श्री सुरेश सोनी ने स्वर्गीय श्री दवे को भावांजलि देते हुए कहा कि उनका जीवन काल सफल तो रहा ही साथ में सार्थक भी रहा। उन्होंने स्वर्गीय श्री दवे को प्रकृति प्रेमी और पर्यावरणविद बताया। आरएसएस के सर कार्यवाह श्री भैया जी जोशी ने श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री दवे ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया, उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता थी वे अत्यंत सादगीपूर्ण तरीके से जीवनयापन करते थे। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री व मध्यप्रदेश के प्रभारी श्री रामलाल ने स्वर्गीय दवे को श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्हें कोई भी कार्य सौंपकर पार्टी संगठन निशचिंत हो जाता था क्योकि वे हमेशा सौंपे गये कार्य को पूरी कुशलता के साथ मन लगाकर करते थे। इससे पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ संचालक श्री मोहन भागवत के शोक संदेश का वाचन श्री विनय सहस्त्रबुद्धे ने किया। 
   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भावांजलि कार्यक्रम के बाद बांद्राभान स्थित दिवस बसेरा परिसर में स्वर्गीय श्री दवे की स्मृति में पौधा भी लगाया।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More