जल जीवन मिशन में 26 माह में पहुँचा 52 लाख घरों में जल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश की ग्रामीण आबादी के लिए राष्ट्रीय जल जीवन मिशन ऐसा वरदान है जो इनकी पेयजल की कठिनाइयों को पूरी तरह दूर कर देगा। आजादी के बाद श्री मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने ग्रामीण परिवारों की पेयजल व्यवस्था की बड़ी कठिनाई को समझा, उस पर गंभीरता से चिंतन किया और निदान के लिये जल जीवन मिशन को मूर्तरूप दिया।

जल जीवन के लिए जरूरी है। सर्दी, गर्मी अथवा वर्षा का प्रभाव झेलकर भी पेयजल की व्यवस्था करना इंसानी मजबूरी है। हम सभी ने देखा है कि ग्रामीण परिवारों में पेयजल की व्यवस्था की जिम्मेदारी घर की महिलाओं पर रहती है। नदी, तालाब, कुआँ, पोखर, हैण्डपंप जैसे पानी के स्त्रोत कितनी भी दूर हों लेकिन पानी लाने का काम माँ, बहन और बेटियों को ही करना होता है। इन्हें अब मिशन के जरिये घर पर ही नल से जल मिलना शुरू हो गया है।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में मिशन में कार्य प्रारंभ करवायें। निरन्तर प्रगति की समीक्षा करते हुए बेहतर और कार्यों को शीघ्र पूरा कर ग्रामीणों तक सुविधा पहुँचाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के सतत मार्ग दर्शन के परिणाम स्वरूपमध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन से बुरहानपुर हर घर जल सर्टिफाइड जिला घोषित हो चुका है। इस श्रेणी में बुरहानपुर को देश में पहला जिला होने का गौरव हासिल हुआ है। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन द्वारा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाना लक्षित किया गया है। प्रदेश में भी एक करोड़ 22 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन से हर घर जल का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में मिशन के अंतर्गत विधिवत कार्य मई 2020 में प्रारंभ किए गए थे। कोविड-19 के प्रभाव और दो वर्षाकाल के बावजूद भी मिशन में तीव्र गति से हो रहे कार्यों के चलते ग्रामीण आबादी को नल से जल उपलब्ध करवाने की ओर मध्यप्रदेश अग्रसर है। अब बुरहानपुर जिले के समस्त 254 ग्रामों के परिवार प्रतिदिन अपने घर में नल कनेक्शन से जल प्राप्त कर रहे हैं।

 

जल जीवन मिशन में इस वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में एकल तथा समूह जल-प्रदाय योजनाओं से 20 लाख से अधिक क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन लगाये जाने का लक्ष्य है। मध्यप्रदेश की 43 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण आबादी अब जल जीवन मिशन से लाभान्वित होकर घर पर ही नल से जल प्राप्त कर रही है। मिशन में 51 लाख 81 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल मुहैया कराया जा चुका है। संकल्प पूर्ति की ओर यह निरन्तर बढ़ते कदम है। अब तक प्रदेश के 5521 गाँवों में शत प्रतिशत परिवारों को हर घर जल उपलब्ध हो रहा है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं निर्धारित मात्रा में शासन की नीति एवं निर्देशों के अनुरूप पेयजल प्रदाय हेतु नल-जल योजनाओं का सर्वेक्षण, अन्वेषण, हैंडपंप स्थापना एवं उनके संधारण, पेयजल गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल प्रदाय हेतु पेयजल स्त्रोतों की जल गुणवत्ता की निगरानी एवं अनुश्रवण सहित सहायक गतिविधियों का क्रियान्वयन निरंतर कर रहा है। पेयजल स्त्रोतों का प्रारंभिक गुणवत्ता परीक्षण पंचायत स्तर पर ही किया जाता है। पंचायत स्तर पर चयनित स्थानीय व्यक्तियों को विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। जल गुणवत्ता परीक्षण के लिये प्रदेश में भोपाल मुख्यालय पर राज्य अनुसंधान प्रयोगशाला तथा 51 जिलों में जिला पेयजल परीक्षण प्रयोगशाला और अतिरिक्त 103 उपखण्ड स्तरीय प्रयोगशालाएँ स्थापित हैं।

 

मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित द्वारा सतही स्त्रोत पर आधारित समूह जल-प्रदाय योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जल निगम प्रत्येक ग्रामीण परिवार को क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन द्वारा गुणवत्तापूर्ण पेयजल की दीर्घकालिक उपलब्धता सुनिश्चित करना, उद्योगों को रॉ वाटर उपलब्ध कराना तथा तरल अपशिष्ट का सुरक्षित निष्पादन आदि कार्य किये जाते हैं। मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा सतही स्त्रोत पर आधारित 25 समूह जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य पूर्ण कर 995 ग्रामों में 2 लाख 2 हजार घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। वर्तमान में जल निगम के माध्यम से 14 हजार 248 करोड़ रूपये की 44 समूह जल- प्रदाय योजनाओं के कार्य प्रगतिरत है, जिनसे 19 लाख 17 हजार घरेलू नल कनेक्शन दिये जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त 47 समूह जल-प्रदाय योजनाओं की निविदा/अनुमोदन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। इनके क्रियान्वयन से 15 हजार 463 ग्राम लाभान्वित होंगे।

  •  लेखक राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग हैं

"आलेख" से अन्य खबरें

डेढ़ दशक में विकसित राज्य के रूप में उभरा मध्यप्रदेश

देश के हृदय स्थल मध्यप्रदेश ने पिछले डेढ़ दशक में विकास के नये आयाम स्थापित कर विकसित राज्य की पहचान बना ली है। मध्यप्रदेश की सुशासन और विकास रिपोर्ट-2022 के अनुसार राज्य में आए बदलाव से मध्यप्रदेश बीमारू से विकसित प्रदेशों की पंक्ति में उदाहरण बन कर खड़ा हुआ है। इस महती उपलब्धि में प्रदेश में जन-भागीदारी से विकास के मॉडल ने अहम भूमिका निभाई है।

Read More

बहनों को भा रहा है मुख्यमंत्री का जुदा अंदाज

इन दिनों पूरे मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की जानकारी देने और बहनों के फार्म भरवाये जाने के लिये विभिन्न गतिविधियाँ जारी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं जिला स्तरीय महासम्मेलनों में बहनों को योजना के प्रावधानों से अवगत करा रहे हैं। मुख्यमंत्री पहले सम्मेलन में आई बहनों का फूलों की वर्षा कर स्वागत-अभिनंदन करते है और संवाद की शुरूआत फिल्मी तराने "फूलों का तारों का सबका कहना है-एक हजारों में मेरी बहना है" के साथ करते है। मुख्यमंत्री का यह जुदा अंदाज प्रदेश की बहनों को खूब भा रहा है।

Read More

राज्य सरकार की 03 साल की प्रमुख उपलब्धियां - एक नजर में

राज्य सरकार की 03 साल की प्रमुख उपलब्धियां - एक नजर में

Read More

मध्यप्रदेश कर रहा है प्रधानमंत्री के स्वच्छ ऊर्जा संकल्प को साकार

भोपाल। जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसे ज्वलंत मुद्दों से जूझते विश्व की पर्यावरणीय सुरक्षा के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फ्रांस में नवम्बर 2015 में लिये गए संकल्प में मध्यप्रदेश बेहतरीन योगदान दे रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश ने पिछले 11 वर्षों में सोलर ऊर्जा में 54 और पवन ऊर्जा में 23 प्रतिशत की वृद्धि की है। वर्तमान में साढ़े पाँच हजार मेगावाट ग्रीन ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। इससे एक करोड़ टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है जो 17 करोड़ पेड़ के बराबर है।

Read More

प्रवासियों की मेजबानी को तैयार है देश का दिल मध्यप्रदेश

भोपाल। देश के विकास में भारतवंशियों के योगदान पर गौरवान्वित होने के लिए हर साल 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है।इस बार 9 जनवरी 2023 को प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन मध्यप्रदेश की धरती इंदौर में होने जा रहा है, जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है। देश का सबसे साफ शहर इंदौर सभी प्रवासी भारतीयों का स्वागत करने के लिए आतुर है।

Read More

मध्यप्रदेश बन रहा है स्टार्टअप हब

 मध्यप्रदेश सरकार की स्टार्ट-अप फ्रेंडली नीतियों के परिणामस्वरूप प्रदेश स्टार्टअप्स का हब बन रहा है। मध्यप्रदेश, देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल है, जो स्टार्ट-अप्स के लिए विश्व स्तरीय ईकोसिस्टम प्रदान करते हैं। स्टार्ट-अप ब्लिंक की रिपोर्ट के अनुसार देश में इंदौर 14वें स्थान पर और भोपाल 29वें स्थान पर है। मध्यप्रदेश के 2500 से अधिक स्टार्ट-अप भारत सरकार के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग में पंजीकृत हैं। 

Read More

पशुपालन की राष्ट्रीय योजनाओं में अग्रणी है मध्यप्रदेश

भोपाल। पशुपालन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश अनेक राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में देश में प्रथम स्थान पर है। अन्य राज्यों के लिए मध्यप्रदेश मॉडल राज्य के रूप में उभरा है।

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम में प्रदेश में 2 करोड़ 92 लाख 51 हजार गौ-भैंस वंशीय पशु पंजीकृत हैं। इन पशुओं को यूआईडी टैग लगा कर इनॉफ पोर्टल पर दर्ज किया गया है, जो देश में सर्वाधिक है।

 

Read More

जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है मध्यप्रदेश सरकार

 मध्यप्रदेश को यह गौरव हासिल है कि यह देश की सर्वाधिक जनजातीय जनसंख्या का घर है। प्रदेश का इन्द्रधनुषीय जनजातीय परिदृश्य अपनी विशिष्टताओं की वजह से मानव-शास्त्रियों, सांस्कृतिक अध्येताओं, नेतृत्व शास्त्रियों और शोधार्थियों के विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा है। यहाँ की जनजातियाँ सदैव से अपनी बहुवर्णी संस्कृति, भाषाओं, रीति-रिवाज और देशज तथा जातीय परम्पराओं के साथ प्रदेश के गौरव का अविभाज्य अंग रही है।

Read More

जनजातीय जीवन शैली का अभिन्न अंग है नृत्य-संगीत

मध्यप्रदेश के इन्द्रधनुषी जनजातीय संसार में जीवन अपनी सहज निश्छलता के साथ आदिम मुस्कान बिखेरता हुआ पहाड़ी झरने की तरह गतिमान है। मध्यप्रदेश सघन वनों से आच्छादित एक ऐसा प्रदेश है, जहाँ विन्ध्याचल, सतपुड़ा और अन्य पर्वत-श्रेणियों के उन्नत मस्तकों का  गौरव-गान करती हवाएँ और उनकी उपत्यकाओं में अपने कल-कल निनाद से आनंदित करती नर्मदा, ताप्ती, तवा, पुनासा, बेतवा, चंबल, दूधी आदि नदियों की वेगवाही रजत-धवल धाराएँ मानो,वसुंधरा के हरे  पृष्ठों पर अंकित पारंपरिक गीतों की मधुर पंक्तियाँ।   

Read More

किसानों के सशक्तिकरण के लिये संकल्पित शिव-राज

धरती पुत्र शिवराज सिंह चौहान ने जबसे प्रदेश की कमान सम्हाली है, तभी से स्वर्णिम मध्यप्रदेश के सपने को साकार करने में हर पल गुजरा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान कहते हैं कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास में किसान की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसी सोच के मद्देनजर किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये निरंतर कार्य किये हैं, जो आज भी बदस्तूर जारी हैं। अपनी स्थापना के 67वें वर्ष में मध्यप्रदेश कृषि के क्षेत्र में अग्रणी प्रदेश है, जिसने कई कीर्तिमान रचते हुए लगातार 7 बार कृषि कर्मण अवार्ड प्राप्त किया है।

Read More