इंदौर : कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के कई नए मामले आए हैं। स्वास्थ विभाग के जारी बुलेटिन के अनुसार मध्यप्रदेश में 255 कोरोना पॉजिटिव हैं और अब तक 18 की मौत हो चुकी है। पिछले 15 दिन में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 30 गुना हुआ है। जिसमें इंदौर में कोरोना सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रहा। दूसरे नंबर पर अब भोपाल में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।
एक दिन में ही चार मौत
इंदौर शहर में कोरोनावायरस 15 दिन से कहर बरपा रहा है। सोमवार को जहां 16 नए मरीजों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई। वहीं चार की मौत हो गई। हालांकि इनमें से 3 मरीजों की मौत पहले हो चुकी थी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग सिम्स, एमजीएम, मेडिकल कॉलेज के बीच समन्वय की कमी से पुष्टि सोमवार को की गई। इधर, फिर 138 सैंपल जांच के लिए आए। जिनमें 28 संदिग्ध है। 24 मार्च को पहले 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि के बाद 15 दिन में आंकड़ा 30 गुना होकर 151 पहुंच गया है।
एक महिला और तीन पुरुष की मौत
सोमवार को चार मौतों की पुष्टि हुई है। इनमें 54 वर्षीय पुरुष निवासी खजराना की, 3 अप्रैल को 56 वर्षीय पुरुष निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी की, 1 अप्रैल 60 वर्षीय महिला निवासी अनूप नगर की रविवार रात मौत हो गई। सोमवार को उक्त महिला में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं सोमवार को उषा फाटक निवासी 50 वर्षीय पुरुष की मौत हुई।
अनूप नगर और विद्या पैलेस कॉलोनी में पहुंचा कोरोना
सोमवार को 16 नए मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई। चीन में 9 सैंपल जांच के लिए एम्स भेजे गए थे। इनमें से चार की रिपोर्ट नहीं आई है। पॉजिटिव मरीजों में 32 वर्षीय पुरुष निवासी एरिया पलटन, 27 वर्षीय महिला निवासी स्कीम 71 d-sector धार रोड, 9 वर्षीय पुरुष निवासी आजाद नगर, 55 वर्षीय महिला निवासी दाऊदी नगर खजराना, 13 वर्षीय बालक निवासी दाउदनगर, 20 वर्षीय महिला मृत निवासी अनूप नगर, 28 वर्षीय महिला निवासी एमवायएच, 48 वर्षीय पुरुष निवासी विद्या पैलेस कॉलोनी, 54 वर्षीय पुरुष निवासी उदयपुरा, 26 वर्ष निवासी दौलतगंज और 42 वर्षीय पुरुष निवासी नूरानी नगर शामिल है।
एक मौत अब भी संदिग्ध
नेहरू नगर में भी एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। रविवार को आई रिपोर्ट में उसके पॉजिटिव होने की पुष्टि भी कर दी गई। दो दिन पहले ही शव यात्रा के बाद उठावन भी हो चुका है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग मेडिकल कॉलेज के बीच समन्वय की कमी से अब तक मौत की पुष्टि नहीं की गई।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।