इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2039 तक पहुंच गई है। देश में अब तक 26 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तान के पंजाब और सिंध कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित प्रदेश हैं। दोनों प्रांतों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या क्रमश: 708 और 676 पहुंच गई है। गुलाम कश्मीर में कोरोना के छह मामले पाए गए हैं। बलूचिस्तान में 158, गिलगित बाल्टिस्तान में 184, इस्लामाबाद में 54 और खैबर पख्तूनख्वा में 253 मामलों की पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय समन्वय समिति ने एक राष्ट्रीय कमांड सेंटर का गठन किया है। लेफ्टिनेंट जनरल महमूद-उज-जमान की अध्यक्षता वाला केंद्र मंगलवार से चालू हो गया।
जापान में एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले
जापान की राजधानी टोक्यो में एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 78 मामले सामने आए हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री एबी शिंजो पर पूरे देश में लॉकडाउन लागू करने का दबाव बढ़ गया है। टोक्यो के गवर्नर यूरिको कोइको ने कहा, 'यह अत्यधिक चिंता का विषय है। हम इस बात से सर्वाधिक चिंतित हैं कि कल इनकी संख्या क्या होगी।' वहीं वित्त मंत्री याशूतोशी निशीमुरा ने कहा कि जापान में अभी ऐसी स्थिति नहीं है कि आपातकाल की घोषणा की जाए। देश में संक्रमित मामलों की संख्या दो हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 59 है।
ऑस्ट्रेलिया में कारगर रही सोशल डिस्टेंसिंग
ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने मंगलवार को कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों को लागू करने के बाद कोरोना के संक्रमण में कुछ कमी आई है। उन्होंने कहा कि अभी तक दो लाख तीस हजार लोगों का टेस्ट हुआ है। पहले संक्रमण की दर 25-30 फीसद थी जो अब घटकर नौ फीसद रह गई है। ऑस्ट्रेलिया में अभी तक 4,450 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि 19 लोगों की मौत हुई है।
स्पेन में 24 घंटे में 849 की मौत
स्पेन में पिछले चौबीस घंटे में 849 लोगों की मौत हुई है। इस तरह वहां मरने वालों की संख्या 8,149 हो गई है। पिछले चौबीस घंटे में 9,222 नए लोगों में संक्रमण का पता चला है। देश में संक्रमित लोगों की संख्या 94,417 हो गई है।
देश - मौत - संक्रमण
इटली - 11,591 - 1,01,739
स्पेन - 8,189 - 94,417
अमेरिका - 3,177 - 1,64,665
चीन - 3,305 - 81,518
ईरान - 2,898 - 44,605
फ्रांस - 3,024 - 44,450
ब्रिटेन - 1,408 - 22,141
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।