UP में बांदा सबसे गर्म, पारा 46.8 डिग्री; दिल्ली में टूट सकता है 73 साल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली. उत्तर भारत में जमकर गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश में बांदा सबसे गर्म है। वहां रविवार को पारा 46.8 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, राजस्थान के चूरू में मैक्सिमम टेम्परेचर 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार गया। इसके साथ ही 14 मई की झुलसाती गर्मी ने पिछले 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

इससे पहले 2011 में मई में मैक्सिमम टेम्परेचर 40 डिग्री दर्ज किया गया था। वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, दिल्ली में मई में अभी तक सबसे ज्यादा गर्मी 29 मई 1944 के दिन दर्ज की गई थी, उस दिन मैक्सिमम टेम्परेचर 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बार जिस तरह की गर्मी पड़ रही है, उसे देखते हुए 73 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। दिल्ली में सुबह 10 बजे के बाद ही घर से निकलना मुश्किल...

- दिल्ली में दोपहर में लू के थपेड़ों के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह 10 बजे के बाद ही मेन रोड पर ट्रैफिक कम हो जा रहा है। सड़क पर लोग लू से बचने के लिए सिर और मुंह ढक कर चलते नजर आ रहे हैं। आलम यह है गर्मी से राहत दिलाने वाला इंडिया गेट पर लगा फाउंटेन पानी के चलते मस्ती का हब बन गया है। रविवार शाम को यहां काफी लोग मस्ती करते नजर आए। रीज एरिया में 45.2 सेल्सियस के साथ दिल्ली का टेम्परेचर सबसे ज्यादा दर्ज किया गया, जबकि मिनिमम टेम्परेचर के मामले में यहां का आया नगर 29.6 डिग्री सेल्सियस के साथ टॉप पर रहा।

यूपी के बांदा में 46.8 डिग्री
- उत्तर प्रदेश में कई शहरों में पारा 40 डिग्री को पार कर गया है। सबसे गर्म बांदा जिला है, जहां रविवार को मैक्सिमम टेम्परेचर 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में पारा 44.7 डिग्री दर्ज किया गया।

चूरू में 45.5 डिग्री
- राजस्थान का चूरू सबसे गर्म है। यहां रविवार को मैक्सिमम टेम्परेचर 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। श्रीगंगानगर भी इसके करीब ही है, वहां मैक्सिमम टेम्परेचर 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जयपुर में 43.5 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।

बिहार में गया सबसे गर्म
- बिहार में गया सबसे गर्म है। वहां रविवार को 42.9 डिग्री टेम्परेचर दर्ज किया गया है। पटना में बादल छाए रहे। राज्य के नॉर्थ-ईस्ट में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
हरियाणा में नारनौल सबसे गर्म
- हरियाणा में नारनौल में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है। वहां रविवार को मैक्सिमम टेम्परेचर 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में पारा 44.3 दर्ज हुआ। 

- पंजाब में पटियाला सबसे गर्म है। वहां 42.4 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर दर्ज किया गया। अमृतसर में 41.7 डिग्री रहा।

मप्र: भोपाल में आज 44 डिग्री पर पहुंच सकता है पारा
- भोपाल में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात टेम्परेचर 31.1 डिग्री तक पहुंच गया। यह सीजन की सबसे गर्म रात रही। इससे एक दिन पहले रात का टेम्परेचर 29.0 डिग्री था। रविवार को दिन का टेम्परेचर 43.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 0.2 डिग्री का इजाफा हुआ। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि सोमवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। रात का टेम्परेचर 30 और दिन में 44 डिग्री रह सकता है।

मानसून की बारिश देशभर में 1 जून को
- दक्षिण-पश्चिम मानसून तीन दिन पहले अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के कुछ इलाकों में मानसून ने दस्तक दे दी है। यहां तेज हवाएं चल रही हैं। केरल में मानसून समय पर आएगा। देशभर में मानसून की पहली बारिश 1 जून को होगी।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More