दुनिया की आर्थिक महाशक्ति चीन की हालत खस्‍ता, अमेरिका ने ली राहत की सांस!

सामरिक और आर्थिक क्षेत्र में अमेरिका को करीब-करीब बराबरी की टक्‍कर देने वाला चीन की आर्थिक हालत थोड़ी खस्‍ता हो गई है। चीन ने हाल में देश के आर्थिक विकास के जो आंकड़े पेश किए वह चौंकाने वाले हैं। खास बात यह है कि चीन ने इन आंकड़ों को तब पेश किया है, जब हाल में अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार खत्‍म हुआ है। दोनों देशों के बीच एक ट्रेड समझौता हुआ है। ऐसे में अमेरिका ने शायद चीन के आर्थिक विकास की ये रिपोर्ट देख कर राहत की सांस ली हो।

आर्थिक वृद्धि 30 वर्षों में सबसे कम स्‍तर पर 

बता दें कि संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार ने ड्रैगन की कमर तोड़ दी है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चीन की आर्थिक वृद्धि 2019 में लगभग 30 वर्षों में सबसे कम स्‍तर पर है। 1990 के बाद से चीन की अर्थव्‍यस्‍था में यह सबसे धीमी दर है। चीन की पूरे वर्ष वृद्धि दर 6.1 फीसद रही। इसके पूर्व 2018 में यह 6.6 फीसद थी। जानकार इसके लिए अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार को प्रमुख कारण मान रहे हैं। 

साल के अंत में आधा फीसद की गिरावट 

चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के आंकड़ों पर नजर दौडा़ए तो एक वर्ष में चीन की आर्थिक वृद्धि दर हर तिमाही में गिरावट हुई है। हर तिमाही रिपोर्ट में यह गिरते हुए क्रम में है। अगर इसकी तुलना वर्ष 2018 से की जाए तो यह वृद्धि दर 6.5 से घटकर 6.0 फीसद पर पहुंच गई है। हाला‍ंकि, साल के शुरुआत में यह महज 0.1 फीसद तक गिरी। लेकिन इसके बाद इसके गिरने का सिलसिला रुका नहीं और वर्ष के अंतिम दो तिमाही में यह महज 6.0 फीसद पर पहुंच गई। इस तरह से साल के अंत में आधा फीसद की गिरावट दर्ज की गई।  

आधा फीसद की गिरवाट से मचा काेहराम 

चीन दुनिया की सबसे तेज अर्थव्‍यस्‍था में से एक है। चीन की आर्थिक शक्ति होने का अंदाजा लगाया जा सकता है कि व्‍यापार के क्षेत्र में अमेरिका ड्रैगन को अपना प्रतिद्वंद्वी मानता है। इसलिए दोनों देशों के बीच ट्रेड को लेकर ए‍क शीत युद्ध जैसे हालात रहते हैं। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार का सिलसिला वर्ष 2018 से चल रहा है। चीन की अर्थव्‍यवस्‍था की संवेदनशीलता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है, वृद्धि दर में महज आधा फीसद गिरावट से चीन में कोहराम मचा हुआ है। चीन की अर्थव्‍यस्‍था में आधा फीसद की गिरावट भी काफी अहम है। 

ट्रेड वार और मंदी से निपटने के लिए एक योजना तैयार  

अमेरिकी ट्रेड वार व दुनिया में आई मंदी के कारण अर्थशास्त्रियों को उम्‍मीद है कि इस साल चीन की विकास दर 5.9 फसीद रहने का अनुमान है। इससे निपटने के लिए चीन अपने आर्थिक विकास की एक नई योजना तैयार की है। इस साल छह फीसद आर्थिक विकाद दर का लक्ष्‍य रखा गया है। मंदी को दूर करने के लिए चीन ने अपने बुनियादी ढांचे में खर्च में वृद्धि की है।

चीन-अमेरिका ट्रेड करार के बाद उम्‍मीदें बढ़ी 

दो वर्षों से अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार चल रहा है। लेकिन दो दिन पूर्व दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर में बड़ी राहत मिली है। अमेरिका और चीन के बीच पहले चरण का व्यापार समझौता हो  गया है। इससे बुधवार को दुनिया के प्रमुख बाजारों में तेजी देखी गई। अमेरिका के व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप और चीन के उप-प्रधानमंत्री लिउ ही ने समझौते पर दस्तखत किए। इस समझौते के बाद वर्ल्ड स्टॉक इंडेक्स शुरुआती कारोबार में चढ़ गया। इसमें 0.04 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई। जापान सहित एश‍िया-प्रशांत देशों के शेयर भी 0.21 फीसद चढ़ गए।जापान का निक्केई भी 0.14 फीसद की वृद्धि हुई। भारतीय शेयर बाजार की बात करें तो गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 130 अंक तक मजबूत होकर 42 हजार के मनोवैज्ञानिक स्‍तर को पार कर लिया।

रियल एस्‍टेट में निवेश बढ़ा, अच्‍छे लक्ष्‍ण की ओर संकेत 

रियल एस्टेट निवेश 2019 में एक साल पहले 9.9 फीसद बढ़ा, जो साल के पहले 11 महीनों में 10.2 फीसद की बढ़त से थोड़ा धीमा था। बीजिंग मौजूदा मंदी के मौसम के लिए राजकोषीय और मौद्रिक कदमों के मिश्रण पर भरोसा कर रहा है, करों में कटौती कर रहा है और स्थानीय सरकारों को बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए भारी मात्रा में बांड बेचने की अनुमति दे रहा है।

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More