नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) और भारती संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के विलय को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके अनुसार MTNL भारत संचार निगम लिमिटेड की सहयोगी कंपनी होगी और इसके लिए सरकार की शेयरहोल्डिंग ट्रांसफर की जाएगी। MTNL में सरकार की हिस्सेदारी 56.25 फीसद है। लंबे समय बाद MTNL के शेयरों में तेजी दिखी। यह 4.55 फीसद की बढ़त के साथ 8.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
शुक्रवार को MTNL ने कहा कि उसे सरकार की तरफ से कंपनी के पुनरुद्धार की योजना से संबंधित पत्र प्राप्त हुआ है। अक्टूबर में कैबिनेट ने घाटे में चल रही टेलीकॉम कंपनियां BSNL और MTNL के विलय को मंजूरी दे दी थी। यह पुनरुद्धार पैकेज के तहत किया गया जिसमें सॉवरेन बॉन्ड्स के जरिये पैसे जुटाना, परिसंपत्तियों का मौद्रिकरण और कर्मचारियों के लिए ऐच्छिक रिटायरमेंट योजना (VRS) शामिल है।
सरकार द्वारा भेजे गए पत्र में सूचित किया गया है सरकार के जरूरी नियमों/दिशानिर्देशों के अनुरूप BSNL और MTNL के विलय को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। MTNL भारत संचार निगम लिमिटेड की सहयोगी कंपनी बनेगी। इसके लिए MTNL सरकार की शेयरहोल्डिंग को BSNL को ट्रांसफर करेगी। जबतक विलय की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी तबतक दोनों कंपनियां नेटवर्क ऑपरेशंस और बिक्री में तालमेल बढ़ाएंगी।
अक्टूबर में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में टेलीकॉम विभाग के 'बीएसएनएल और एमटीएनएल की पुनरुद्धार योजना' के प्रस्ताव पर विचार किया था और उसे मंजूरी दी थी।
दी गई जानकारी के अनुसार BSNL/MTNL द्वारा 4G सेवा उपलब्ध कराने के लिए स्पेक्ट्रम का प्रशासनिक आवंटन किया जाएगा। इसके लिए पूंजी सरकार की तरफ से उपलब्ध कराई जाएगी। स्पेक्ट्रम की लागत पर जीएसटी का भुगतान बजटीय समर्थन के जरिये किया जाएगा।
कर्ज पुनर्गठन के लिए 10 वर्ष या इससे अधिक अवधि के लिए 15,000 करोड़ रुपये का सॉवरेन गारंटी बॉन्ड BSNL/MTNL जुटाएंगी और इसकी सर्विसिंग करेंगी। इसका उद्देश्य कर्ज पुनर्गठन होगी। बीएसएनएल और एमटीएनएल पर कुल मिलाकर 40,000 करोड़ रुपये का कर्ज है।
नई दिल्ली। पिछले सात कारोबारी सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप नौ लाख करोड़ कम हो गया है। 24 जनवरी 2023 को अदाणी समूह का कुल मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ था तो 3 फरवरी के कारोबारी सेशन के बाद महज 10 लाख करोड़ रह गया।
नई दिल्ली। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...
नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भी वैश्विक मंदी का माहौल रह सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और महंगाई का अतरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है।
नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाला साल दुनिया के लिए चुनौतपूर्ण होने वाला है। दरअसल, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को 2023 में मंदी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। इससे बाजार मांग में कमी आएगी। यह पूरी दुनिया को मंदी की चपेट में धकेलने का काम करेगा। वहीं, भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।
नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी।
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 164वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 1 नवंबर 2022, मंगलवार से पेट्रोल और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं।
नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।
नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। अगर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तो कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी।
नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है। फिलहाल सेंसेक्स 151.58 अंकों की बढ़त के साथ 59,397.07 के लेवल पर तो निफ्टी 52.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,616.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.71 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।