पाकिस्‍तान में नेताओं को हाथ से निकलता दिखाई दे रहा है अब PoK, बना चर्चा का विषय

इन दिनों पाकिस्तान में इस बात को लेकर चर्चा चल रही है कि भारत गुलाम कश्मीर में एक सप्ताह में हमला कर सकता है। अभी तक पाकिस्तान बार-बार भारत पर हमले की बात कह रहा था मगर अब वहां के तमाम नेता इस बात को लेकर डरे हुए हैं कि जिस तरह से अमेरिका में मोदी और ट्रंप की मीटिंग हुई है उससे यही लग रहा है कि अगले कुछ दिनों में आतंक का नाम लेकर भारत ही गुलाम कश्मीर पर हमला कर सकता है। मंगलवार को पाकिस्तान के जियो टीवी के कैपिटल टॉक कार्यक्रम में शामिल सुप्रीम कोर्ट के वकील अकरम शेख ने साफ तौर पर कहा कि भारत एक सप्ताह या 10 दिन में पीओके पर हमला कर सकता है। 

भारत के हमला करने के पीछे तर्क के बारे में पूछे जाने पर अकरम शेख ने कहा कि अमेरिका के ह्यूस्टन में जिस तरह से मोदी और ट्रंप की जुगलबंदी देखने को मिली है उससे अब यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत अमेरिका को साथ में लेकर वहां पर भी हमला कर सकता है। अब भारत बचाव की जगह पर हमले की रणनीति पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि अब भारत के लिए अग्रेशन ही बेस्ट डिफेंस है। कैपिटल टॉक के इस कार्यक्रम में मोहम्मद अली शेख, खुर्शीद महमूद कुरैशी भी मौजूद थे, इन सभी ने भी अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम के एंकर हामिद मीर ने इस बात पर अचंभा जाहिर किया, तब अकरम शेख ने इसके पीछे अपने तर्क भी दिए। 

जबकि कैपिटल टॉक में मौजूद खुर्शीद कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी तरह से भारत से युद्ध करने के लिए सक्षम है। उसके पास खुद के डेवलप किए हुए टैंक और अन्य साजोसामान है। भारत के पास ऐसी चीजें नहीं है। भारत के पास 44 साल पुराने जहाज है। वो ये बातें कहकर खुद को भारत से अधिक मजबूत बताते रहे। 

खुर्शीद हसन ने कहा कि हिंदुस्तान इस तरह का नहीं है कि वो रवायती जंग कर सके। वो वार नहीं कर सकता है। उनकी मिलिट्री उनको सलाह देगी कि युद्ध करना मुनासिब नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि जब 1965 में भारत-पाक की जंग हुई थी तो सेना प्रमुख ने कहा था कि वो ताशकंद हारने का का राज बताऊंगें। राज ये था कि उन दिनों हमारे पास 17 दिन से ज्यादा लड़ने के लिए गोला बारूद नहीं था। मगर अब अगर जंग हुई तो दोनों तरफ तबाही होगी। पाकिस्तान डिफेंड कर रहा है जो डिफेंड कर रहा होता उसको लाभ होता है। युद्ध से बड़ा खतरा हिंदुस्तान के लिए है। पंजाब और कश्मीर के लिए सबसे अधिक खतरा मोल लेंगे। पंजाब के अंदर हालात खराब होंगे। मीलिट्री सोचेगी कि रिस्क नहीं लेना चाहिए।

मोहम्मद अली शेख ने कहा कि अमित शाह ने कश्मीर पर कब्जा कर लिया है, अब वो इस पर बात करने के लिए तैयार नहीं है। दरअसल बीजेपी को देश की जनता ने बहुमत दिया है इस वजह से वो अपने किए फैसले पर वापस नहीं हो सकते। सरकार ने कश्मीर में हालात को कंट्रोल में करने के लिए सेना की एक्सट्रा टुकड़ी लगा रखी है। यदि युद्ध हुआ तो वो वहां पर तैनात लाखों सैनिकों को सीमा पार करवा देंगे। जितने भी इलाके हैं वो ले लेंगे। भारत ने पाकिस्तान के साथ जो समझौता था वो सब तोड़ दिया। उनके सामने अलग स्थिति है। अमेरिका को साथ लिया हुआ है। जहां तक ट्रंप की बात है वो भारत के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों भारत की सारी सियासत कश्मीर को लेकर ही है। वो कश्मीर को लेकर ही काम कर रहे हैं। वो पीछे नहीं हटेंगे। कश्मीर पर कब्जा कायम रहेगा। कश्मीर को बचाने के लिए फौज लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को दुश्मन को कमजोर नहीं समझना चाहिए। 

क्यों डरा है पाकिस्तान

बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से ही तनाव बढ़ गया है। भारत और पाकिस्तान की ओर से इसको लेकर रस्साकशी देखी जा रही है। ऐसे में 27 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जब UNGA की बैठक में आमने-सामने होंगे तो तनाव और बढ़ने वाला है।

आतंकवाद का पनाहगार

भारत आतंकवाद से प्रभावित सभी देशों को एक साथ लेकर चल रहा है। ऐसे में पाकिस्तान अपने को अलग-थलग पा रहा है। अमेरिका में अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले के मास्टरमाइंड को पनाह देने वाले देश के रूप में पाकिस्तान का नाम सभी को पता है। पाक आतंकी कैंप चला रहा है और आतंकवाद को पाल पोस रहा है ये बात किसी से छिपी नहीं है। अमेरिका आतंकवाद का सख्त विरोधी है। इस वजह से वहां से भी उनको कुछ खास समर्थन नहीं मिल पा रहा है। 

पाक चला रहा दर्जनों आतंकी कैंप

सीमा पर आतंकी कैंप चलाने के तमाम सबूत भी भारत दुनिया के तमाम देशों को दे चुका है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद ये बातें और भी पुख्ता हो गई। पाकिस्तान सफाई देता रहा मगर सबूतों के सामने उसको घुटने टेकने पड़े। पाकिस्तान में सरेआम आतंकी घूमते हैं, वहां की सेना और आइएसआइ उनको बढ़ावा देती है ये किसी से छिपी नहीं है। इस तरह के तमाम सबूत सभी ने देखें भी है। वो इनके बारे में सफाई नहीं दे पा रहा है। 

ट्रंप से मिले मगर नहीं हुआ कोई फायदा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को उम्मीद थी कि जब वो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मिलेंगे और कश्मीर के बारे में कुछ कहेंगे तो उनको मदद मिलेगी, कहीं न कहीं से इस बारे में बात करने के लिए कहा जाएगा। मगर आतंक के नाम पर अब कोई उनकी मदद करने को तैयार नहीं है। वो अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी इस बात को उठा चुके हैं मगर कोई लाभ नहीं हुआ। अब हर तरफ से हारने के बाद पाकिस्तान के पास अब कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। कई बार तो ये भी कहा गया कि अब तक पाकिस्तान ने कश्मीर के जिस हिस्से पर कब्जा कर रखा है वो भी भारत ले लेगा। 

अब भारत पीओके पर कर सकता है कब्जा 

पाकिस्तान का एक तबका अब इस बात को लेकर भी डरा हुआ है कि अब भारत का अगला कदम पीओके को भी अपने कब्जे में ले लेने का है। 70 साल से जिस कश्मीर को लेकर पाकिस्तान और भारत के बीच तमाम बातें हो रही थी, अब भारत ने उस पर अपना कब्जा कर लिया है। इसके बाद उसका अगला टारगेट पीओके है जिस पर पाकिस्तान ने कब्जा कर रखा है। इस पर भी भारत हमला करके कब्जा कर सकता है। उसी के बाद उसका मिशन कश्मीर खत्म होगा। इन दिनों पाकिस्तान में इस तरह की बातों को लेकर ही जोर शोर से चर्चाएं चल रही है। वहां की मीडिया भी कश्मीर मामलों के जानकार, वकील और सेना के रिटायर्ड लोगों को साथ लेकर इन मुद्दों पर बात कर रही है। 

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More