भोपाल । मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने आज अहम निर्णय लिये। मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक समाप्त होने के बाद राज्य में मंत्री पीसी शर्माा ने पत्रकारों से चर्चा की। जिसमें उन्होंने बताया कि राज्य में शैक्षणिक संस्थाओं और नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 10 प्रतिशत तक आरक्षण दिया जाएगा।
मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में विधायकों को वाहनों की खरीद के लिए रियायती कर्ज की सुविधा देने का मामला कैबिनेट में डेफर हो गया। सरकार ने मध्य प्रदेश कर्मचारी बीमा सोसाइटी गठित करने का निर्णय लिया। इस हेतु केंद्र सरकार से 285 करोड़ों रुपए मिलेंगे। सरकार के इस निर्णय से 900000 कर्मचारियों के हितों का होगा संवर्धन
आदिम जाति कल्याण विभाग के शैक्षणिक संस्थाओं के अतिथि विद्वानों का मानदेय किया कैबिनेट ने 2 गुना
वर्ग 1 के अतिथि शिक्षकों को 4:30 हजार की जगह 9000 वर्ग 2 में 3500 जगह 7000 और वर्ग तीन को ढाई हजार की जगह ₹5000 मानदेय मिलेगा
.जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि सेफसिटी कार्यक्रम इंदौर जबलपुर ग्वालियर छिंदवाड़ा और छतरपुर में लागू होगा भोपाल में यह पहले से ही चल रहा है कार्यक्रम के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग महिला और बच्चियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देगा मोहल्ला समिति का भी इंवॉल्वमेंट रहेगा केंद्र सरकार से इसके लिए ₹50000000 भी मिलेंगे.
मेडिकल कॉलेजों के शिक्षकों को यूजीसी के मापदंड के अनुसार सातवां वेतनमान दिया जाएगा लेकिन टीचर कॉलेजों में पूरा समय दे इसके लिए नियम भी बनेंगे. झाबुआ और अलीराजपुर में स्व सहायता समूह को 25 ₹25000 रिवाल्विंग फंड के तौर पर दिए जाएंगे यह समूह साडे ₹12000 के हिसाब से दूसरों को रोजगार के लिए देंगे जब वे राशि वापस करेंगे तो यह राशि अन्य को दी जाएगी, आदिवासी विकास खंडों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों को साहूकारों के चंगुल से बचाने के लिए गैर लाइसेंसी सूदखोरों द्वारा उचित दरों पर दिए गए कर्ज को माफ करने संबंधी अध्यादेश को केंद्र सरकार को भेजे जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही अध्यादेश प्रभावी हो जाएगा इसके तहत 15 अगस्त 2019 तक ऐसे सभी कर्ज माफ हो जाएंगे।
कैबिनेट ने 4 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पदों को भी मंजूरी दे दी। डायल 100 योजना 31 मार्च 2020 तक के लिए बढ़ा दी गई है यह अवधि 27 सितंबर 2019 को समाप्त हो रही थी योजना के लिए नए सिरे से टेंडर करने का निर्णय भी सरकार ने लिया है।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए लागू किए गए 10 फ़ीसदी सवर्ण आरक्षण के संशोधित प्रारूप को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी इससे प्रदेश के शैक्षणिक संस्थाओं और सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को मिल पाएगा। कैबिनेट ने छिंदवाड़ा में कृषि महाविद्यालय खोले जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी यह कॉलेज 2017 में स्वीकृत हुआ था लेकिन इसमें अभी तक कोई भी गतिविधि नहीं हुई थी।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।