भोपाल । मध्यप्रदेश की अगले पांच साल में विकास की दिशा क्या रहेगी, इसका खाका कमलनाथ सरकार ने खींचना शुरू कर दिया है। इसे विजन 2025 नाम दिया गया है। इसके तहत सभी विभागों को एक पखवाड़े में अगले पांच साल में किए जाने वाले कामों का खाका खींचने के लिए कहा गया। इसमें फोकस रोजगार और अधोसंरचना विकास पर रखा जा सकता है। मुख्य सचिव सुधिरंजन मोहंती ने विभागों के आला अफसरों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री कमलनाथ की मंशा बता दी है। विजन 2025 के लिए समन्वय का जिम्मा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल को सौंपा गया है। वहीं, दस्तावेज को तैयार करने का काम सेवानिवृत्त अफसर प्रसन्न् कुमार दास को दिया गया है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ की मंशा है कि प्रदेश का विकास योजनाबद्ध तरीके से हो। हर विभाग अपनी एक कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य तय करें और उसे हासिल करने की रणनीति पर काम करंे। प्रदेश की सबसे बड़ी चुनौती युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराना है। इसके लिए उद्योगों के अनुकूल माहौल बनाना होगा, तभी वे निवेश करेंगे। यह काम भरोसे के बलबूते ही संभव है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ उद्योगपतियों के साथ हर बैठक में यही भरोसे दिलाते हैं कि आप मध्यप्रदेश में निवेश करें, प्रदेश सरकार आपकी अपेक्षाओं की पूर्ति करेगी। हमारी शर्त सिर्फ इतनी है कि राज्य के नौजवान और स्थानीय व्यक्तियों को अधिक से अधिक रोजगार दिया जाए। इसी तरह रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश से रोजगार का माहौल बनेगा। इसके लिए भी नई नीति का खाका खींचा जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि मुख्य सचिव सुधिरंजन मोहंती ने सभी विभागों के प्रमुख अफसरों के साथ बैठक कर विजन 2025 की दिशा और मंशा बता दी है। विभागों को पत्र भी भेज दिए गए हैं। इसमें संभावित क्षेत्र भी बताए गए हैं, जहां अगले पांच साल काम किया जा सकता है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल इस पूरे काम को अंजाम देने के लिए समन्वय की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सभी विभागों के साथ मंथन के बाद जो विजन निकलकर आएगा, उसका दस्तावेज सेवानिवृत्त आईएएस अफसर प्रसन्न् कुमार दास की देखरेख में तैयार होगा।
विशेषज्ञ करेंगे सहायता
सूत्रों का कहना है कि विभागों को विजन 2025 तैयार करने में राज्य योजना आयोग के विशेषज्ञ सहायता करेंगे। इसमें खासतौर पर यह देखा जाएगा कि विभाग जो लक्ष्य प्रस्तावित कर रहे हैं, उसे पूरा करने के लिए जरूरी राशि कहां से आएगी। जो लक्ष्य तय होंगे, उससे कितने लोग सीधे तौर पर प्रभावित होंगे और अर्थव्यवस्था पर उसका क्या असर पड़ेगा। रोजगार की संभावना कहां-कहां कितनी बनेगी। केंद्र सरकार की ऐसी कौन-सी योजनाएं हैं, जो अगले पांच साल चलेंगी और राज्य के कितने हितग्राहियों को लाभांवित किया जा सकता है।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।