भोपाल। वन मंत्री उमंग सिंघार द्वारा पिछले तीन दिन से दिए जा रहे आग उगलते आरोपों से सियासी माहौल चौथे दिन भी भारी बरसात के बावजूद सरगर्म रहा। हालांकि सिंघार ने तो मुख्यमंत्री कमलनाथ से मंगलवार की रात हुई मुलाकात के बाद एकदम से चुप्पी साध ली, लेकिन अपने नेता पर हुए राजनीतिक हमलों से आहत दिग्विजय समर्थक मुखर हो गए।
इनमें से कुछ कांग्रेस नेताओं ने उमंग सिंघार के बंगले के बाहर उनके खिलाफ नारेबाजी की और पुतला जलाया तो वहीं पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने मंत्री को भाजपा का दलाल करार दिया। इसी तरह पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा ने दिग्विजय की मुखालफत से भाजपा को फायदा होने का बयान दिया है।
विधायक एदल सिंह कंसाना ने अनुशासनहीनता करने वाले तमाम मंत्रियों को हटाने की मांग मुख्यमंत्री से की है। इधर, कांग्रेस के राजनीतिक माहौल की गरमाहट का सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय प्रत्याशियों ने फायदा लेते हुए मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी को अपनी स्थिति सुधारने की सलाह दे डाली है।
वन मंत्री सिंघार की मंगलवार की रात मुख्यमंत्री से हुई एक घंटे की चर्चा के बाद वे अज्ञातवास पर चले गए थे। माना जा रहा है कि कमलनाथ ने उन्हें सार्वजनिक तौर पर कुछ न कहने के लिए सख्त हिदायत दी है। बुधवार को सुबह सरकारी निवास पर पहुंचे।
मीडिया ने उनसे सीएम से मुलाकात और दिग्विजय सिंह को लेकर कई सवाल किए मगर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि मैं अब तक जो कह चुका हूं, उसके बाद कुछ नहीं कहूंगा। जो भी कहूंगा पार्टी फोरम पर कहूंगा। सीएम द्वारा फटकार लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे चेहरे से लग रहा है कि मुझे किसी ने फटकारा है।
इस बीच उनसे मिलने के लिए वहां पीसीसी की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा भी पहुंची और मंत्री इसके बाद बंगले से चले गए। उनके बंगले से जाते ही मोहम्मद शावर व सुबोध जैन जैसे कुछ स्थानीय नेता जो अपने आपको दिग्विजय समर्थक बता रहे थे, वहां पहुंचे और सिंघार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाने लगे। उन्होंने सिंघार को पार्टी से बाहर करने की मांग की और कहा कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो मंत्री जहां भी जाएंगे, वे वहां उनका विरोध करेंगे।
इंदिरा-नेहरू के समय होता तो मंत्री बाहर हो जाता
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ बयानबाजी करने वाले मंत्री उमंग सिंघार भाजपा के एजेंट हैं। अगर जवाहरलाल नेहरू या इंदिरा गांधी के समय कोई मंत्री ऐसी बयानबाजी करता तो वह मंत्रिमंडल से बाहर हो जाता। कुरैशी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी से कहा कि ऐसे मंत्री को पार्टी में रखा जाए या नहीं, इस पर विचार करें।
दिग्विजय की मुखालफत से भाजपा को फायदा
मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने बयान दिया था कि भाजपा व बजरंग दल के लोग आईएसआई से धन लेकर देश में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं । इससे दिग्विजय, आरएसएस और भाजपा के निशाने पर हैं। शिवराज सिंह चौहान ने भी दिग्विजय को सुपर चीफ मिनिस्टर कहकर कटाक्ष किया था। नीखरा ने कहा कि अब कांग्रेस के ही कुछ मंत्रियों व विधायकों की ओर से दिग्विजय सिंह द्वारा लिखी गई चिट्ठी को लेकर जिस शब्दावली का प्रयोग किया जा रहा है, उससे भाजपा और संघ को ही फायदा मिल रहा है।। पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता चुन लिया गया है। बुधवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है। मिस्बाह उल हक को अगले तीन साल के लिए पाकिस्तान टीम की ये दोनों बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं। इसी बात पर शोएब अख्तर ने मजाकिया लहजे में उनको बधाई दी है।
मिस्बाह उल हक के साथ लंबे समय तक क्रिकेट खेलने वाले पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने मिस्बाह को टीम का हेड कोच और चीफ सलेक्टर बनने पर ट्विटर पर मजाकिया अंदाज में बधाई देते हुए कहा है कि मिस्बाह को पीसीबी का चैयरमैन भी बन जाना चाहिए थे।
ये किया है ट्वीट
शोएब अख्तर ने ट्वीट किया है, मिस्बाह उल हक को पाकिस्तान टीम के हेड कोच के साथ-साथ चीफ सलेक्टर वाली दोहरी भूमिका के लिए बहुत-बहुत बधाई। मैं इस बात से हैरान हूं कि इसके साथ-साथ मिस्बाह को पीसीबी का चैयरमैन क्यों नहीं नियुक्त किया गया। हाहाहा मैं मजाक कर रहा हूं। वास्तव में, मैं उम्मीद कर रहा हूं कि वह पहले की तरह(बतौर कप्तान) टीम को आगे ले जाएगा।”
इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान टीम के लचर प्रदर्शन के बाद मुख्य कोच मिकी आर्थर समेत बाकी सपोर्ट स्टाफ का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही रद कर दिया गया था। इसके बाद 45 वर्षीय मिस्बाह उल हक को पाकिस्तान टीम में दोहरी जिम्मेदारी मिली है। मिस्बाह को बतौर कोच काफी कम अनुभव है, लेकिन बतौर कप्तान और खिलाड़ी रहने के नाते उनके पास काफी अनुभव है।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।