भोपाल. प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने राम गमन पथ को विकसित करने के लिए नया मॉडल अपनाना तय किया है। इसके तहत रामपथ के दोनों ओर पीपीपी मोड पर कॉरिडोर बनाया जाएगा। सरकार का मानना है कि रामपथ को केवल सरकारी स्तर पर विकसित नहीं किया जा सकता। पिछली भाजपा सरकार ने रामपथ निर्माण का दावा किया था, लेकिन कोई काम नहीं हो सका।
रामपथ के दोनों ओर कॉरिडोर बनाना तय किया गया है। इसके तहत जहां-जहां भगवान राम मध्यप्रदेश में गुजरे थे, वहां-वहां दोनों ओर जमीन चिन्हित करके विकास की योजनाएं बनेंगी। कॉरिडोर के दोनों ओर नई कॉलोनियां, बाजार, पर्यटन केंद्र, धार्मिक केंद्र आदि विकसित किए जा सकेंगे। वनवास के दौरान राम ने चित्रकूट के रास्ते वर्तमान मध्यप्रदेश में प्रवेश किया था और वे अमरकंटक होते हुए नर्मदा पार करके रामेश्वरम की ओर चले गए थे।
ये तीन मॉडल होंगे
1. धार्मिक केंद्र : रामपथ पर राम भगवान या अन्य धार्मिक महत्त्व के स्थानों को विकसित किया जाएगा। यह एक सर्कल के रूप में विकसित होगा, ताकि जो भी रामपथ पर जाए वह पूरे कनेक्टिंग प्लेस पर जा सके।
2. पर्यटन केंद्र : रामपथ पर धार्मिक केंद्रों को पर्यटन से जोड़ा जाएगा। ऐसे स्थान भी विकसित किए जाएंगे, जो पर्यटन की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण हो। इसमें प्राकृतिक, ऐतिहासिक व सामाजिक महत्त्व को उकेरते हुए स्थान विकसित किए जाएंगे।
3. कॅमर्शियल केंद्र : धार्मिक व पर्यटन केंद्रों के आस-पास कनेक्टेड तरीके से कॅमर्शियल जोन बनाए जाएंगे। इसमें बाजार, मनोरंजन के केंद्र, होटल-प्ले जोन, व्यावसाय के केंद्र और स्थानीय जरूरत के हिसाब से प्रोडेक्ट बेस्ड सेंटर होंगे। यह भी कोशिश होगी कि कॉरिडोर पर शहरों के समीप उपनगर व छोटी कॉलोनियां विकसित हो सके।
फंड जुटाने ये तीन मॉडल
1. सरकार सबसे पहले पीपीपी मोड को अपनाएगी। इसमें पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशिप के आधार पर चिन्हित केंद्र व स्थान के लिए अनुबंध हो सकते हैं। प्रोजेक्ट मंजूर होने के बाद इस पर काम होगा।
2. प्रोजेक्ट के फंड के लिए उद्योगों से भी मदद ली जाएगी। इसमें उद्योगों के सीएसआर फंड और छोटे उद्योगों को जोड़ा जाएगा। जो उद्योग इस कॉरिडोर में कॅमर्शियल एक्टिविटी करना चाहेंगे, उन्हें जमीन भी दी जाएगी।
3. सरकारी बजट के अलावा जनभागीदारी को इसमें जोड़ा जाएगा। इसमें स्थानीय प्रतिष्ठित लोगों को इस पथ पर काम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसमें जमीन नीलाम करने या लीज पर देकर धन जुटाना भी शामिल है।
** ब्रांड राम : इंटरनेशनल ब्रांडिंग **
कांग्रेस सरकार रामपथ को लेकर बड़ी मार्केटिंग करेगी। दरअसल, भगवान राम को लेकर देश सहित पूरी दुनिया में मानने वाले लोग हैं। ऐसे में एनआरआइ को भी इससे जोडऩे का विचार है। रामपथ कॉरिडोर को वृहद पैमाने पर मार्केटिंग में अपनाया जाएगा, ताकि इंटरनेशनल पर्यटक भी इस ओर मुड़ सके। यह कॅमर्शियल मॉडल के तहत होगा।
- रामकथा के लिए बनेंगे हॉल
प्रदेश में रामपथ के आरंभ व अंत पर रामकथा के लिए बड़े हॉल बनाने की योजना है। इसमें भोजन से लेकर ठहरने तक के इंतजाम होंगे। यहां रामकथा होती रहेगी।
- भाजपा हो चुकी है फेल
राम के नाम पर सियासत करने वाली भाजपा ने भी रामपथ के विकास के खूब दावे किए थे। इसकी योजना बनाने की बात हुई थी, लेकिन काम नहीं हुआ। 2007 में भाजपा सरकार ने रामपथ विकसित करने का ऐलान किया था, लेकिन इसके लिए अंत तक महज एक हजार रुपए का बजट ही टोकन के रूप में अलॉट रहा। बाकी कोई काम नहीं हो सका। इसी कारण कांग्रेस ने अब इसके विकास का जिम्मा उठाया है।
- बड़ा सियासी दांव भी होगा
कांग्रेस रामपथ के जरिए बड़ा सियासी दांव भी खेलने जा रही है। आगामी समय में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव हैं। इसमें भी रामपथ को लेकर कांग्रेस अपने सॉफ्ट हिन्दुत्व के कार्ड खेलेगी। इसमें भाजपा को झूठा रामभक्त और कांग्रेस को स''ाा रामभक्त बताने का दांव हो सकता है।
भाजपा ने राम और रामपथ के नाम पर जनता को हमेशा धोखा दिया। हम रामपथ का विकास भी करेंगे और रामपथ पर चलेंगे भी। पीपीपी मोड पर इसका विकास होगा। इसमें इस रूट पर पौराणिक मंदिरों का भी विकास होगा। प्रारंभिक रूप से यह योजना मंजूर भी कर दी है।
- पीसी शर्मा, मंत्री, अध्यात्म विभाग
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।