कमलनाथ ने सरकार बचाने के लिए बनाया फार्मूला, विधायक को मिले 50 करोड़ और मंत्री बनने का ऑफर

भोपाल. केन्द्र में फिर से मोदी सरकार बनने के साथ ही प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। सोमवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की विधायक रामबाई ने कहा कि भाजपा की तरफ से 50 करोड़ रुपए और मंत्री पद का प्रलोभन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ जहां विपक्ष को फ्लोर टेस्ट कराने की चुनौती दे चुके हैं वहीं, अपने और पार्टी को समर्थन देने वाले विधायकों को बचाने की जगुत में लग गए हैं। सीएम कमलनाथ ने प्रदेश के हर मंत्री को अपने-अपने जिले के विधायकों की समस्या सुनने और उनकी मदद के लिए कहा है ताकि विधायकों में किसी तरह का असंतोष न पनपे।

मंत्रियों को निर्देश
कमलनाथ ने रविवार रात विधायकों की बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने सभी विधायकों से एकजुट रहने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तय समय सीमा में कार्रवाई करने का मंत्रियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के एक-एक मंत्री को पांच-पांच विधायकों की समस्याओं और उनके उठाए जाने वाले मसलों का तुरंत समाधान निकालने के निर्देश दिए। वहीं, बताया जा रहा है कि सीएम कमलनाथ प्रदेश के निर्दलीय विधायक और सपा-बसपा के विधायकों के खुद संपर्क में रहेंगे। निर्दलीय विधायकों में किसी तरह का असंतोष ना उपजे इसलिए खुद सीएम कमलनाथ उनके संपर्क में रहेंगे।


बीजेपी-कांग्रेस के संपर्क में विधायक
भाजपा के कई नेता दावा कर चुके हैं कि प्रदेश में कांग्रेस के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। तो वहीं, मध्यप्रदेश के कानून मंत्री पीसी शर्मा ने लोकसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले कहा था कि भाजपा के 20 से 25 विधायक उनके संपर्क में हैं और समय आने पर वो कांग्रेस का साथ देंगे।

क्या कहा रामबाई ने
दमोह जिले की पथारिया विधानसभा सीट से बसपा विधायक रामबाई ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा की तरफ से लगातार दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा वाले 50 करोड़ रुपए और मंत्री पद का प्रालोभन दिया जा रहा है। बेटे की तबियत खराब है और दिल्ली में उसका इलाज चल रहा है जिस कारण से वहां भी दबाव बनाया जा रहा है। लेकिन वह कमलनाथ सरकार के साथ हैं।

इस फार्मूले से सरकार बचाएंगे कमलनाथ!
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बचाने के लिए सीएम कमलनाथ ने सरकार बचाने का नया फार्मूला निकाला है। रविवार को मंत्रियों के साथ बैठक में सीएम कमलनाथ ने उन्हें अपने विधायकों को संभाले रखने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि प्रत्येक मंत्री पांच-पांच विधायकों को संभाले। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा हमारी सरकार को अस्थिर बताकर छवि खराब करने की कोशिश करेगी। जनता को बताना है कि सरकार स्थिर है और बेहतर काम करेगी।

क्या है मध्यप्रदेश विधानसभा में दलों के आकड़े 
मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं पांच महीने पहले हुए चुनाव में कांग्रेस के 114 और बीजेपी के 109 विधायक हैं। कांग्रेस की सरकार बीएसपी के दो, एसपी का एक और निर्दलीय चार विधायकों के समर्थन से बनी है।

RELATED STORY

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More