भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी व भाजपा की खास सीट भोपाल पर बीजेपी की ओर से मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लोकसभा का टिकट दिया गया है। इस टिकट को मिलने के बाद से ही साध्वी लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं।
कभी शहीद करकरे को लेकर तो कभी बाबरी ढ़ाचे को लेकर तो अब दिग्विजय सिंह पर दिए गए विवादास्पद बयानों ने उन्हें कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।
वहीं अब उनके सुर्खियों में बने रहने के बीच ही एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी साध्वी के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया है।
ऐसे में हर कोई यह जानने को आतुर है कि आखिर साध्वी लगातार ऐसे बयान क्यों दे रहीं हैं, जो कहीं न कहीं से चुनावों में उनको नुकसान करते हुए दिख रहे हैं।
वहीं जानकारों की भी माने तो ऐसे में ये सवाल जायज है कि क्या साध्वी केवल अपने प्रताडनाओं के एवज में अपने को शब्दों में परिभाषित कर रही हैं, या इसके पीछे भी कोई बड़ी रणनीति काम कर रही है।
शहीद करकरे पर आए उनके बयान को लेकर एक ओर जहां हर ओर उनकी आलोचना हो रही है, वहीं एक तबका ऐसा भी है जो मानता है कि उनके उपर हुई प्रताडनाओं के चलते वे इसका मुख्य दोषी करकरे व उनकी टीम को मानती हैं। जिसके चलते उनकी ओर से ऐसा बयान दिया गया।
वहीं दूसरी ओर बाबरी ढांचे को लेकर उनका बयान काफी हद तक भाजपा के पक्ष का बयान है, जिसके तहत वे स्वयं तो चर्चा में आ ही रही हैं वहीं इसी के पीछे से भाजपा पुन: राममंदिर का पत्ता सामने लाने की कोशिश कर रही है। जानकारों की माने तो भाजपा राम मंदिर को लेकर पूरी तरह से सामने नहीं आई तो शायद इसी तरह से वो इस मुद्दे को हवा देकर चुनाव से पहले जनता के सामने प्रचारित कर रही है।
इसके साथ ही अब दिग्विजय पर बयान को जहां साध्वी के चुनाव से जोड़ा जा रहा है, वहीं इसका कारण कहीं न कहीं कांग्रेस के उपरी नेतत्व को निशाने पर लाने का भी रहा है। साथ ही अपने उपर हुए केस का दोषी कहीं न कही साध्वी दिग्विजय को ही मानती हैं।
वहीं कुछ जानकार ये भी मानते हैं कि चुकिं साध्वी राजनीति में कोई बहुत बड़ा नाम नहीं है, जबकि भोपाल सीट भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण है, ऐसे में वे राजनीति में जमे रहने व अपना नाम सुर्खियों में लाने के लिए भी कर सकतीं हैं।
ऐसे समझें पीछे की रणनीति...
साध्वी के तमाम विवादास्पद बयानों को लेकर राजनीति के जानकार डीके शर्मा कहते हैं। कि सबसे पहले तो ये समझ लें कि साध्वी को आखिर भाजपा ने प्रत्याशी बनाया क्यों, शर्मा सहित कई राजनीति के जानकारों के अनुसार साध्वी को प्रत्याशी बनाने के पीछे का सबसे बड़ा कारण शायद चुनाव आयोग रहा।
दरअसल आयोग की सख्ती के कारण कई ऐसी चीजें भाजपा खुले में नहीं कह पाई जो उसे कहीं न कहीं परेशान कर रहीं थी। इनमें राम मंदिर मुद्दा, कन्हैया का चुनाव में उतरने,हिंदुत्व का चेहरा, आतंकवाद को लेकर कांग्रेस को कटघरे में लाना।
शर्मा कहते हैं कि ऐसा लगता है कि इसी सब को सामने लाने के लिए भाजपा की ओर से साध्वी को मैदान में उतारा गया।
: दरअसल भाजपा जानती थी कि साध्वी को चुनाव में उतारने से उनके विरोधी एक आरोपी को चुनाव में लाने की बात आगे लाएंगे, ऐसे में भाजपा के पास यदि कन्हैया चुनाव लड़ सकता है तो साध्वी क्यों नहीं का मुद्दा उसे और मजबूत बनाता। इसके अलावा कहीं न कहीं ये ही मुद्दा कांग्रेस व महागठबंधन के उपर सीधे सवाल दागने में भी मदद करता।
: वहीं करकरे के मामले में शर्मा के अनुसार इस मुद्दे ने सोच से ज्यादा गर्मी ले ली, ऐसा लगता है कि इसके पीछे से भाजपा कांग्रेस सरकार के कामकाज पर हमला करना चाहती थी। दरअसल ये हमला करकरे पर नहीं बल्कि उस दौरान सत्ता पर रही सरकार यानि कांग्रेस के लिए था, कि वो कैसे अधिकारियों पर दबाव बना कर लोगों को फंसाने का काम करती थी। लेकिन इससे पहले की ये मुद्दा शुरू होता उसके पहले ही इस रणनीति की हवा निकल जाने से इस मामले में यू टर्न लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।
: बाबरी पर साध्वी का बयान भी कहीं न कहीं रणनीति से जुड़ा ही दिखता है। शर्मा के अनुसार जहां भाजपा अब तक राम मंदिर को इस चुनाव में भुना नहीं पाई है। वहीं राम मंदिर मुद्दे को पुन: गरम करने व हिंदुत्व को सामने लाने के तहत एक ओर जहां साध्वी को चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं उनके बयान ने एक बार फिर राम मंदिर मुद्दे को गर्म करने का प्रयास किया है।
: साध्वी द्वारा दिग्विजय सिंह पर दिए गए बयान को भी शर्मा एक रणनीति का ही हिस्सा मानते हैं, उनके अनुसार साध्वी ने जानबुझकर दिग्विजय पर हमला किया। एक तो वे उनके सामने चुनाव मैदान में हैं, दूसरा वे इस बयान में हिंदुत्व मुद्दे के साथ ही कांग्रेस का सहयोग आतंकवाद के साथ दिखाने की कोशिश करती दिखी। दरअसल पिछले दिनों से भगवा आतंकवाद शब्द को लेकर भाजपा व उससे जुड़ी कई संस्थाएं परेशन बनी हुई है।
ऐसे में साध्वी का ये बयान इस रणनीति के तहत सामने आया लगता है, जहां वे अपनों को बचाते हुए कांग्रेस पर ही हमला कर उन्हें ही आतंकवाद का सहयोगी बताने की कोशिश करती दिखी। वहीं इसमें वे कांग्रेस द्वारा मासूमों को फंसाने व भगवा आतंकवाद को गलत बाते हुए दिग्विजय सिंह और कांग्रेस को ही कटघरे में लाने की रणनीति पर चलती दिखीं।
ये बोलीं थीं साध्वी...
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि मैं कभी विवादों में नहीं रही, मेरे खिलाफ साजिश रची गई। मालेगांव बम विस्फोट में गिरफ्तार किए जाने के बाद प्रताड़ित किया गया। रात-रात भर पीटा जाता था, मुझे कई-कई दिन सिर्फ पानी के सहारे निकालने पड़े हैं।’ पुलिस प्रताड़ना का जिक्र करते समय प्रज्ञा ठाकुर की आंखों से आंसू बह निकले।
उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि अब कोई दूसरी बहन इस तरह से प्रताड़ित हो। वह इस चुनाव में वोट की भिक्षा मांग रही हैं, जब आप यह भिक्षा दे देंगे, तो मानिए आपने राष्ट्र रक्षा के ऋण से मुक्त होने का प्रयास कर लिया।
इससे पहले पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने हिंदू को आतंकवाद से जोड़ा है, हिंदू आतंकवाद बताया, एक महिला को प्रताड़ित किया गया, दिग्विजय सिंह सबूत मांग रहे हैं तो उन्हें प्रताड़ना के सबूत दिए जाएंगे।’ साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि एक महिला को किस तरह से प्रताड़ित किया गया, कानून का किस तरह से उल्लंघन किया गया, यह सब षड्यंत्रपूर्वक हुआ है, इन मुद्दों को लेकर वह जनता के बीच जाएंगी।
इधर, समर्थन में नामांकन लिया वापस...
वहीं तमाम तरह के विवादों के बीच शुक्रवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में निर्दलीय प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
निर्दलीय प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर आज सुबह भाजपा की भोपाल लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के घर पहुंची, यहां उन्होंने ने साध्वी प्रज्ञा के समर्थन में नाम वापस लेने और प्रचार करने की बात कही।
निर्दलीय प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है और साध्वी के समक्ष उनका समर्थन कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी, राघवेंद्र शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।