गुना से लगातार 5वीं बार चुनाव लड़ेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, पिता के बाद अब दादी विजयाराजे का तोड़ेंगे रिकॉर्ड

भोपाल. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के शुक्रवार को एक और लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश के तीन उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस ने अब तक प्रदेश के 25 नामों का एलान कर दिया है। इस लिस्ट में गुना-शिवपुरी संसदीय सीट को लेकर सस्पेंस खत्म कर दिया गया है। गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ेंगे। सिंधिया इस सीट से पांचवीं बार चुनाव लड़ेंगे वहीं, इसके साथ ही वह इस सीट से लगातार पांच बार चुनाव लड़ने वाले सिंधिया परिवार के पहले सदस्य बन गए हैं। इस सीट से उनके पिता माधवराव सिंधिया और दादी विजयाराजे सिंधिया भी सांसद रह चुकी हैं।

सिंधिया परिवार का गढ़
गुना-शिवपुरी संसदीय सीट सिंधिया परिवार का गढ़ है। इस सीट पर सिंधिया राजघराने के सदस्य का ही राज रहा है। ग्वालियर के बाद गुना ही वो लोकसभा सीट है जहां से सिंधिया परिवार चुनाव लड़ना पसंद करता है। ग्वालियर की राजमाता विजयाराजे सिंधिया, माधवराव सिंधिया और ज्योतिरादित्य सिंधिया ही इस सीट पर जीतते आए हैं। इस सीट पर जब भी सिंधिया परिवार का कोई सदस्य मैदान में उतरा है उसे जीत मिली है। पिछले 4 चुनावों से इस सीट पर कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया जीत रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के जयभान सिंह को हराया था।

गुना-शिवपुरी सीट से सिंधिया परिवार का कौन सा सदस्य कब बना उम्मीदवार
विजयाराजे सिंधिया- सिंधिया परिवार की सियासत में एंट्री राजमाता विजयाराजे सिंधिया के कारण हुई थी। राजमाता विजयाराजे ही पहली पर सियासत में उतरी थीं। राजमाता सिंधिया पहली बार कांग्रेस के टिकट पर 1957 में गुना शिवपुरी संसदीय सीट से चुनाव जीता था। उसके बाद 1967 में स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की। 1989 से 1999 तक वो लगातार यहां से भाजपा की उम्मीदवार के रूप में सांसद रहीं। राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने यहां से छह बार चुनाव लड़ा और 6 बार जीत दर्ज की। विजयाराजे सिंधिया यहां से लगातार चार बार चुनाव लड़ीं थी।

माधवराव सिंधिया- माधवराव सिंधिया ने जनसंघ से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। 1971 में पहली बार वो जनसंघ के टिकट पर इस सीट से चुनाव मैदान में उतरे और जीत दर्ज की। इसके बाद 1977-80 तक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीते। 1980-84 के रूप में वो कांग्रेस के उम्मीदवार रहे और चुनाव जीते। इसके बाद वो 1999 में ग्वालियर से गुना चुनाव लड़ने और जीत दर्ज की। माधवराव सिंधिया यहां से चार बार सांसद रहे। जबकि तीन बार उन्होंने लगातार चुनाव लड़ा था उसके बाद वो ग्वालियर संसदीय सीट से चुनाव लड़ते थे।


ज्योतिरादित्य सिंधिया - ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2002 में अपनी सियासी पारी का आगाज किया था। पिता माधवराव सिंधिया के निधन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2002 में इस सीट से पहली बार सियासी पारी का आगाज किया। 
2002 उपचुनाव- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी के देशराज यादव को 4 लाख 25 हजार वोट से हराया।
2004 में बीजेपी के हरिवल्लभ शुक्ला को 86 हजार वोट से हराया।
2009 में बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा को 2 लाख 50 हजार वोट से मात दी।
2014 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी के जयभान सिंह पवैया को 1 लाख 20 हजार वोट से हराया था।

केन्द्र में मंत्री भी रहे
ज्योतिरादित्य सिंधिया मनमोहन सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते हैं। राहुल गांधी का करीबी होने के कारण ही उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है।

दादी का रिकार्ड तोड़ेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया
कांग्रेस ने एक बार फिर से ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर उन्हें टिकट मिलते ही वो सिंधिया परिवार के पहले ऐसे सदस्य हैं जो लगातार पांचवी बार गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे। माधनराव सिंधिया यहां से लगातार तीन बार चुनाव लड़े तो विजयराजे सिंधिया यहां से लगातार चार बार चुनाव लड़ चुकी हैं। बता दें कि माधवराव सिंधिया अलग-अलग सीटों से लगातार 9 बार सांसद रहे तो वहीं, विजायराजे सिंधिया 7 बार सांसद बनीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार चार बार चुनाव जीतकर संसद पहुंच चुके हैं वो पांचवीं बार फिर से मैदान में हैं।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More