रांची । Lok Sabha Election 2019 - लोकेसभा चुनाव 2019 में ही भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद 20 अप्रैल को धनबाद संसदीय क्षेत्र से नामांकन करेंगे। रांची में मीडिया से मुखातिब कीर्ति आजाद ने कहा कि उनका गोड्डा में घर है, संयुक्त बिहार मेरे पिता (पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद) की कर्मभूमि रही है और वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। यह मेरी घर वापसी है।
कीर्ति आजाद ने कहा कि वर्तमान घर दिल्ली और ससुराल दरभंगा का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब यह मेरी वास्तविक घर वापसी है। धनबाद से बहुत पुराना नाता है। मेरी पहली और आखिरी नौकरी भी इसी क्षेत्र से जुड़ी कंपनी सेल (बोकारो, 1982 से 1993 तक) में रही है। यहां के लिए नया नहीं हूं। गुरुवार को 1983 के विश्वकप विजेता टीम के ऑलराउंडर और हाल में ही भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद ने कहा कि वे 20 अप्रैल को धनबाद संसदीय क्षेत्र से नामांकन करेंगे।
कीर्ति आजाद ने केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक को आड़े हाथों लिया। कहा कि दिल्ली स्टेडियम निर्माण में 400 करोड़ का घोटाला करनेवाले देश की तिजोरी पर डेरा डाले बैठे हैं। उनका इशारा अरुण जेटली की ओर था। आरोप लगाया कि राफेल मामले को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में गलत हलफनामा दिया है और तथ्य को भी छिपाया है। यह सरकार जनता से भी सच नहीं बोल सकती।
नोटबंदी के दौरान लोगों की मौत का मुद्दा भी उन्होंने उठाया, इस दौरान डेढ़ करोड़ नौकरी गंवानेवालों की भी चर्चा की। देश को जुमलों ने बर्बाद कर दिया। कीर्ति आजाद ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री कई जगह घोषणा कर चुके हैं कि 2018 तक 24 घंटे बिजली उपलब्ध न कराया तो वोट मांगने नहीं आऊंगा। उन्होंने सवाल किया कि अब किस मुंह से वोट मांग रहे हैं।
कीर्ति ने कहा कि बिजली के लिए पूरे प्रदेश, खासकर धनबाद के लोग तरस रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने पिता की लड़ाई की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह लड़ाई वे जारी रखेंगे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, अशोक चौधरी, राजीव रंजन प्रसाद, आलोक कुमार दुबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव आदि मौजूद थे।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।