PM Modi को UAE के सर्वोच्च सम्मान की घोषणा का पाकिस्तान के लिए क्या मायने हैं

पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के बाद आतंकवाद के मुद्दे पर भारत की कूटनीति ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) और यूरोपियन संघ (EU) पहले ही पाक समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद को प्रतिबंधित करने के पक्ष में हैं।

इस्लामिक देशों के संगठन, इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने भी पुलवामा हमले के बाद पाक की आपत्ति के बावजूद भारत को अपने मंच पर आमंत्रित किया था। इससे नाराज पाकिस्तान ने OIC की बैठक में हिस्सा नहीं लिया और उसकी कुर्सी खाली रही।  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मंच पर न केवल पाक समर्थित आतंकवाद का मुद्दा उठाया, बल्कि इस्लामिक देशों से इस मसले पर सहयोग का आश्वासन भी प्राप्त किया। अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च सम्मान देने की घोषणा करना, पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है। साथ ही ये इस बात का भी संकेत है कि आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को इस्लामिक देशों का साथ भी नहीं मिल रहा है।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जायद मेडल से सम्मानित करने का ऐलान किया था। जायद मेडल, यूएई द्वारा राष्ट्राध्यक्षों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है। खास बात ये है कि इसकी जानकारी खुद यूएई के क्राउन प्रिंस ने ट्वीट कर दी है। माना जा रहा है कि मोदी को ये सम्मान देकर यूएई दोनों देशों के बीच दोस्ती और कूटनीतिक संबंधों को और मजबूती प्रदान करने का प्रयास कर रहा है।

अबुधाबी के क्राउन प्रिंस और सेना के डिप्टी सुप्रीम कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायेद ने गुरुवार को ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी को जायद मेडल दिए जाने की घोषणा की है। शेख मोहम्मद ने ट्वीट में कहा था, ‘दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित करने और अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग के नए आयाम बनाने के लिए हम अपने दोस्त भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जायेद मेडल देकर अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हैं।’

उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद अल नहयन द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को जायद मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने भारत की विविधता, सहिष्णुता, सह-अस्तित्व और सम्मान की संस्कृति की भी तारीफ की थी।

मोदी ने दिया धन्यवाद
पुरस्कार की घोषणा होने के कुछ देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शेख मोहम्मद बिन जायेद का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘मैं इस पुरस्कार को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में हमारे रणनीतिक संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुके हैं। ये दोस्ती हमारे लोगों की शांति और समृद्धि में योगदान दे रही है।’

सुषमा स्वराज ने आभार जताया
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके कहा, 'भारत के महान सपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिज हाइनेस मुहम्मद बिन जायद की ओर से जायद पुरस्कार मिलने का हम सहर्ष स्वागत करते हैं।' उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्रधानमंत्री मोदी को देने से यूएई और अन्य इस्लामिक विश्व के साथ अब तक के सबसे बेहतरीन रिश्ते बनाने में उनके प्रयासों को मान्यता मिली है। उन्होंने कहा कि वह भारतवासियों की ओर से यूएई के राष्ट्रपति और हिज हाइनेस का आभार व्यक्त करती हूं।

मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय
पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। इससे पहले यह सम्मान एलिजाबेथ, जॉर्ज डब्ल्यू बुश, व्लादिमीर पुतिन, निकोलस सरकोजी, शी चिनफिंग और एंजेला मार्केल को मिल चुका है। यूएई का यह अहम सम्मान ज्यादातर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों (पी-5) और जर्मनी के राष्ट्राध्यक्षों को मिला है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी का नाम अब इस अहम लीग में शुमार हो गया है। यह सम्मान दोनों देशों के रिश्तों में आई मजबूती और विश्वास को दर्शाता है। इससे पहले फरवरी में पीएम मोदी को सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिवों कोफी अन्नान और बान की मून को भी मिल चुका है।

ओआइसी में भी अलग-थलग पड़ा पाक
मालूम हो कि पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के बाद भी मुश्लिम देशों के इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आमंत्रित किया था। सुषमा स्वराज ने संगठन के मंच पर पुलवामा हमले पर पाकिस्तान को घेरा था। पाकिस्तान ने भारत को इस्लामिक सहयोग संगठन में आमंत्रित करने पर आपत्ति व्यक्त की थी। बावजूद OIC ने अपना फैसला नहीं बदला तो चिढ़ की वजह से पाकिस्तान ने कार्यक्रम में हिस्सा ही नहीं लिया था।

सऊदी क्राउन प्रिंस की भारत यात्रा
OIC ही नहीं, पुलवामा आतंकी हमले के ठीक बाद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भी पहले पाकिस्तान और फिर भारत का दौरा किया था। उस वक्त भी भारत और सऊदी क्राउन प्रिंस के बीच पुलवामा आतंकी हमले और पाक समर्थित आतंकवाद को लेकर चर्चा हुई थी। इसके बाद सऊदी अरब ने भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देने की बता कही थी। ऐसे में अब एक और इस्लामिक देश यूएई द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिए जाने से पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है। इससे साफ है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत की कूटनीति काम आ रही है। पाकिस्तान पहले अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग पड़ा हुआ है। अब उसे इस्लामिक देशों का भी साथ नहीं मिल रहा है।

मोदी को इस साल मिले दो बड़े सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्रो मोदी को इस साल दो बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। फरवरी 2019 में दक्षिण कोरिया के सियोल में उन्हें शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। नरेंद्र मोदी ये पुरस्कार पाने वाले 14वें व्यक्ति हैं। मोदी ने पुरस्कार में मिली 1.30 करोड़ रुपये की राशि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के लिए दान कर दी थी। पर्यावरण के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए भी मोदी को इसी साल संयुक्त राष्ट्र का चैंपियन ऑफ द अर्थ अवार्ड दिया जा चुका है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री को ये सम्मान दिया था।

यूएई ने जैश के सदस्य को सौंपा था
यूएई ने हाल में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के प्रमुख सदस्य निसार अहमद को भारत को सौंप दिया था। इस आतंकवादी पर 30 दिसंबर 2017 की रात में जम्मू-कश्मीर के लेथपोरा स्थिति सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला कराने का आरोप है। निसार इस हमले का मास्टर माइंड था। इस आतंकी हमले में पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे और जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए थे। यूएई ने उसी वक्त साफ कर दिया था कि आतंकवाद के मुद्दे पर उसका रुख पाकिस्तान से अलग है। मालूम हो कि पाकिस्तान हमेशा से भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियां संचालित करने वाले जैश-ए-मुहम्मद समेत अन्य संगठनों को बचाने में जुटा रहता है।

क्रिश्चियन मिशेल समेत इन आतंकियों को भी सौंपा
यूएई ने कुछ समय पहले अगस्टा वेस्टलैंड डील में रिश्वतखोरी के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल को भी भारत को सौंपा था। इसी मामले में एक अन्य आरोपी दीपक तलवार को भी यूएई भारत को सौंप चुका है। इससे पहले यूएई, सीरियाई आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के आतंकियों, इंडियन मुजाहिदीन के अब्दुल वाहिद सिद्दिबापा और 1993 मुंबई बम धमाकों के आरोपी फारूख टकला जैसे आतंकवादियों को भी भारत के सुपुर्द कर चुका है। मालूम हो कि पिछले कुछ समय में भारत और यूएई के रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं। दोनों देशों ने आपसी सहयोग के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी किये हैं।

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More