माइक्रो फायनेंस की वसुली से पीडि़तों की विधायक मधु भगत ने उठाई आवाज

एडीएम से चर्चा कर परेशानियों से कराया अवगत, आरबीआई के नियमों के खिलाफ कंपनियां नहीं कर सकती वसुली-एडीएम
बालाघाट (एमपी मिरर)। धीरे-धीरे पूरे जिले में बिना किसी भनक के महिला समूहों को लोन देकर ज्यादा ब्याज में राशि वसुलने का कार्य कर रही कुछ माइक्रो फायनेंस कंपनियों का काम बिना किसी शोरगुल के संचालित हो रहा था। एक जानकारी की मानें तो लगभग दो दर्जन से ज्यादा माईक्रो फायनेंस कंपनी द्वारा जिले में लाखों रूपये का ऋण बांटा गया है जिसकी वसुली 20 से 30 प्रतिशत ब्याज के साथ माइक्रो फायनेंस कंपनी के लोगों द्वारा की जा रही थी, लेकिन नोटबंदी के बाद देनदार समूहों की महिलाओं को वापसी में हो रही दिक्कतों और कंपनी के वसुली के लिए बढ़ते दबाव के बाद जिले में माइक्रो फायनेंस कंपनी के लोन की चर्चा अब आम जैसी हो गई है।
 
आये दिन जिले के अलग-अलग स्थानों से समूह की महिलायें जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रशासन को शिकायत कर रही है कि माइक्रो फायनेंस कंपनी के लोग उन्हें वसुली के लिए जबरन परेशान कर रहे है। चूंकि नोटबंदी के बाद धंधा मंदा होने से वह देनदारी देने में असमर्थ है इसलिए हमें समय दिया जायें। बावजूद इसके शिकायतकर्ता महिलाओं की मानें तो अर्धरात्रि फायनेंस कंपनी के लोग समूह की महिलाओं के घरों में पहुंचकर वसुली के लिए दबाव बना रहे है जिससे महिलायें परेशान है और अपनी इसी परेशानी को लेकर परसवाड़ा विधायक मधु भगत के साथ एक सैकड़ा महिलाओं ने जिला पंचायत में एडीएम और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर वसुली के लिए माईक्रो फायनेंस की मनमानी से राहत दिलाये जाने की मांग की है।

रात में 10-11 बजे आते माइक्रो फायनेंस कंपनी के वसुलीकर्ता
विधायक मधु भगत की अगुवाई में जिला पंचायत में सैकड़ो की संख्या में पहुंची महिलाओं ने एडीएम श्रीमती मंजुषा विक्रांत राय ने बताया कि माइको फायनेंस कंपनी के वसुलीकर्ता रात 10 और 11 बजे पहुंचकर वसुली के लिए दबाव बनाते है। जिससे वे मानसिक रूप से परेशान है। महिलाओं का कहना था कि वर्तमान समय में नोटबंदी के कारण उनका धंधा मंदा चल रहा है, जिससे होने वाली आवक से ही वह ऋण की राशि ब्याजसहित दे पाते थे लेकिन अब आवक नहीं होने से उन्हें परेशानी हो रही है ऐसी स्थिति में वे अभी ऋण अदायगी करने में असमर्थ है इसलिए हमें समय दिया जायें, ताकि काम धंधा अच्छा से चलने पर हम उनका पैसा दे सकें।

नोटबंदी ने गरीब वर्ग परेशान, ऋण अदायगी के लिए दिया जायें समय
जिले में संचालित ग्रामीण कुटा, एल एण्ड टी, अन्नपूर्णा, एक्विटास, स्पंदन सहित अन्य कंपनियों द्वारा ऋण वसुली से परेशान महिलाओं की व्यथा लेकर पहुंचे परसवाड़ा विधायक मधु भगत ने एडीएम श्रीमती मंजुषा विक्रांत राय से सीधी चर्चा करते हुए कहा कि कंपनियां पहले लुभावनी बातें कर समूहों की महिलाओं को ऋण देने की पेशकश करती है जिसके बाद उसने आरबीआई की ब्याजदरों से ज्यादा 24 से 30 प्रतिशत तक ब्याज के साथ ऋण की वसुली करती है। चूंकि वर्तमान में नोटबंदी के कारण गरीब वर्ग परेशान है उसके सारे काम धंधे ठंडे पड़े हुए है ऐसी स्थिति में वे अपने रोजाना जीवनयापन के लिए ही कमा पाने में अक्षम साबित हो रहे है ऐसी स्थिति में अधिक ब्याज से वसुली कर रही माईको फायनेंस कंपनी के ऋण की अदायगी करने में अभी वह असमर्थ है। जिसके बाद भी रात-रात और रोजाना ही उन्हें मानसिक रूप से ऋण अदायगी के लिए वसुलीकर्ताओं द्वारा परेशान किया जा रहा है। विधायक श्री भगत ने कहा कि गरीब वर्ग की महिलायें अब तक ऋण अदायगी बराबर कर रही थी लेकिन नोटबंदी के कारण उनके धंधे में आई मंदी से वह परेशान है ऐसी स्थिति में उन पर ऋण अदायगी के लिए कंपनी द्वारा दबाव नहीं बनाया जायें और उन्हें लगभग 6 महिने या धंधे के सही चलने तक उन्हें समय दिया जायें। विधायक श्री भगत ने कंपनियों द्वारा आरबीआई की ब्याजदरों से ज्यादा वसुली करने को भी जायज नहीं ठहराते हुए इसके जांच की मांग प्रशासन से की है।

माइक्रो फायनेंस कंपनी की वसुली का किया जायेगा परीक्षण
एडीएम अपर कलेक्टर ने विधायक मधु भगत और उनके साथ पहुंची महिलाओ की व्यथा सुनने के बाद उन्होंने आश्वस्त किया कि कंपनी के वसुली का परीक्षण किया जायेगा। साथ ही कंपनी और ऋण अदायगी करने वाली महिलाओं को परेशानी न हो, इसके लिए सकारात्मक प्रयास किये जायेंगे। आरबीआई की ब्याजदरों से ज्यादा ऋण पर माइक्रो फायनेंस कंपनी द्वारा की जाने वाली वसुली के जवाब में एडीएम श्रीमती राय ने कहा कि ऐसा नहीं किया जा सकता और ऐसा किया जा रहा है तो उसके खिलाफ जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
 

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More