पटना । राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष व केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रहे उपेंद्र कुशवाहा पर उनकी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रहे नागमणि व पूर्वमहासचिव प्रदीप मिश्रा ने चुनाव में टिकट बेंचने सहित अन्य कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसपर कुशवाहा कुशवाहा ने बुधवार को आपनी बात रखी।
कुशवाहा ने माना कि उन्होंने पार्टी में सहयोगी रहे प्रदीप मिश्रा से पैसे लिए थे, लेकिन यह भी कहा कि वे रुपये टिकट के लिए नहीं लिए गए थे। उन्होंने टिकट बेंचने व भ्रष्टाचार के आरोपों से इनकार करत हुए कहा कि अच्छा होगा अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन आरोपों की सीबीआइ जांच की अनुशंसा कर दें।
कुशवाहा ने आरोपों के दिए ये जवाब
नागमणि ने उपेंद्र कुशवाहा पर नौ करोड़ रुपये लेकर लोकसभा चुनाव का टिकट बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने रालोसपा के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद को नौ करोड़ रुपये लेकर मोतिहारी लोकसभा सीट का टिकट दे दिया है। नागमणि ने कहा कि माधव आनंद एसआर ग्रुप के लाइजनिंग अफसर हैं। उन्होंने एसआर ग्रुप से उपेंद्र कुशवाहा को नौ करोड़ रुपये दिलाए हैं। एसआर ग्रुप के शशि रुइया और रवि रुइया 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में अभियुक्त हैं।
बोले: अभी तो टिकट का फैसला ही नहीं हुआ
आरोप: इसपर कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन में अभी टिकट का फैसला ही नहीं हुआ तो टिकट बेंचने का बात कहां से आ गई? अभी तो यह भी तय नहीं हुआ है कि किस पार्टी को कौन सीट मिलेगी। कुशवाहा ने सवाल किया कि जो सामान है ही नहीं, उसे बेंचने की बात कैसे आ गई? एसआर ग्रुप के आरोपितों से किसी डील से इनकार करते हुए कुशवाहा ने कहा कि इसे प्रमाणित करें, वे राजनीति छोड़ देंगे।
आरोप: प्रदीप मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा को संसद भवन स्थित एसबीआइ के उनके एकाउंट (नंबर- 31286341829) में 45-45 लाख रुपये चेक से 90 लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुशवाहा ने उनके पैसे से सपरिवार विदेश यात्रा की थी। प्रदीप मिश्रा के अनुसार उन्होंने शिक्षा सुधार रैली के लिए उन्हें ड्राफ्ट से 55 लाख रुपये दिए थे। साथ ही पार्टी पर अबतक 10-15 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
हां, लिए थे पैसे और की थी विदेश यात्रा: इन आरोपों पर कुशवाहा ने कहा कि हां, उन्होंने न केवल पैसे लिए थे, बल्कि उनके पैसे से विदेश यात्रा भी की थी। लेकिन पैसे टिकट के लिए नहीं लिए थे, यह प्रदीप मिश्रा भी मानते हैं। ये पैसे एकाउंट में लिए गए हैं, इसलिए छिपाने की नीयत तो नहीं थी। ये पैसे किसलिए लिए थे, इस सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि यह तो प्रदीप मिश्रा बताएंगे कि उन्होंने ये पैसे किसलिए दिए थे। अगर कोई आपराधिक आरोप लगाएंगे तो वे जवाब देंगे। कुशवाहा ने यह भी सवाल किया कि अगर कोई पैसे वाला आग्रह कर विदेश घुमाने के लिए कहे तो उसके आग्रह को मान लेने में क्या गलत है?
नीतीश कुमार से सीबीआइ जांच की मांग
नागमणि ने उपेंद्र कुशवाहा पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मानव संसाधन राज्यमंत्री रहते नवोदय स्कूलों में जाॅब व ठेके के लिए पैसे लेने का भी आरोप लगाया है। इसपर कुशवाहा ने कहा कि नागमणि को चाहिए कि वे इस आरोप के साथ भ्रष्टाचार के सभी आरोपों की जांच के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीबीआइ जांच की अनुशंसा कराएं।
कहा: आरोपों का सूत्रधार कोई और
कुश्ावाहा ने अंत में कहा कि दरअसल नागमणि व प्रदीप मिश्रा के आरोपों का सूत्रधार कोई और है। ऐसे लोग उनकी छवि को धूमिल कर राजनीतिक लाभ लेना चाहते हें।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।