SP candidate list for loksabha elections 2019: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लिए मैनपुरी सीट जातीय समीकरणों के लिहाज से काफी मजबूत रही है और अब तो बसपा का समर्थन रहेगा। ऐसे में मैनपुरी सीट मुलायम सिंह यादव के लिए खासी मजबूत मानी जा रही है। दूसरी ओर मुलायम परिवार की सीटों पर मुकाबला दिलचस्प होने के पूरे आसार हैं।
पिछले चुनाव में मोदी लहर में मुलायम सिंह यादव ने करीब साढ़े तीन लाख वोटों के अंतर से यह सीट जीती थी। मुलायम यहां से 1996, 2004 और 2009 का लोकसभा चुनाव भी जीत चुके हैं। वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ और मैनपुरी दोनों सीटों से चुनाव लड़े थे और दोनों ही जीत थे। हालांकि आजमगढ़ में उनकी जीत का अंतर मैनपुरी के मुकाबले कम था। आजमगढ़ में उन्हें भाजपा व बसपा दोनों से चुनौती मिली थी। वैसे मुलायम के छोटे भाई शिवपाल भी अपनी पार्टी से मुलायम के लिए टिकट आफर कर चुके हैं।
बदायूं में तगड़ा मुकाबला
बदायूं में सपा की सिटिंग सीट पर कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी उतार दिया है। जबकि भाजपा सपा की पांचों सीटिंग सीट छीनने की जो रणनीति अपनाई है, उसके हिसाब से यह सीट भाजपा को अपेक्षाकृत आसान लग रही है। कांग्रेस की मौजदूगी से सपा को ही नुकसान हो सकता है।
फिरोजाबाद में चाचा-भतीजा आमने-सामने
फिरोजाबाद में एक ओर सपा बसपा रालोद गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी अक्षय यादव होंगे जबकि इसी सीट उनके चाचा शिवपाल प्रसपा लोहिया से चुनाव लड़ने का ऐलान वहां रैली करके कर चुके हैं। उनकी पार्टी इस इलाके में सपा में काफी सेंधमारी कर चुकी है। इसके बावजूद अक्षय की स्थिति खासी गठबंधन के चलते मजबूत है। अगर कांग्रेस ने यहां अपने प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को उतारा तो जंग खासी दिलचस्प होगी। राजबब्बर यहां से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। इसके अलावा यहां से भाजपा किसे प्रत्याशी बनाती है, इस पर जंग की पूरी तस्वीर साफ होगी।
आजमगढ़ से लड़ सकते हैं अखिलेश यादव
सपा की अब तक नौ प्रत्याशियों में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम नहीं है। माना जा रहा है कि वह अपने पिता की सीट आजमगढ़ चुनाव लड़ सकते हैं। बसपा व रालोद के साथ गठबंधन होने से अखिलेश के लिए आजमगढ़ सीट भी सेफ मानी जा रही है। यहां यादव, मुस्लिम व दलित वोट भारी तादाद में हैं। वैसे अखिलेश कन्नौज से लोकसभा चुनाव जीतते रहे हैं। फिलहाल वह न लोकसभा में हैं और न राज्यसभा में । वह इस समय विधानसभा व विधान परिषद के भी सदस्य नहीं हैं। आजमगढ़ से चुनाव लड़कर वह अपने पिता की विरासत का संदेश दे सकते हैं।
सपा ने इस सीट से कभी नहीं जीता चुनाव, अब मुलायम की बहू है मैदान में
4 सुरक्षित सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित: इसके अलावा पार्टी ने 4 सुरक्षित सीटों पर भी प्रत्याशी तय किए हैं। इटावा सुरक्षित सीट से कमलेश कठेरिया, राबर्टसगंज सुरक्षित सीट से भाई लाल कोल व बहराइच सुरक्षित सीट से शब्बीर बाल्मीकि को टिकट दिया गया है। जबकि हरदोई सुरक्षित सीट से ऊषा वर्मा प्रत्याशी होंगी। .
गौरतलब है कि मायावती की बसपा, अखिलेश यादव की सपा और अजित सिंह की राष्ट्रीय लोकदल ने उत्तर प्रदेश में महागठबंधन कर चुनाव लड़ने की तैयारी की है। इसके तहत यूपी की 80 सीटों में 38 सीटों पर बसपा, 37 सीटों पर सपा और 3 सीटों पर आरएलडी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।