गाजियाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गाजियाबाद आएंगे। करीब दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान वह 32.5 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री साढ़े तीन बजे हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे और यहां से वह सड़क मार्ग से शहीद स्थल न्यू बस अड्डा मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे, जहां मेट्रो का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद वह सड़क मार्ग से ही हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल पहुंचेंगे और टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद वह सीधे सिकंदरपुर स्थित सभास्थल पहुंचेंगे। यहां वह आठ परियोजनाओं का लोकार्पण व रैपिड रेल समेत छह योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह समेत अन्य बड़े नेता साथ रहेंगे। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह दिल्ली के लिए हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री करीब एक घंटे तक मंच पर समय देंगे।
विकास की इबारत लिखने का प्रयास
पीएम एक ही दिन में गाजियाबाद से जहां पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वोटरों को साधेंगे बल्कि बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर के सुंदरीकरण की योजना लाकर लोगों की आस्था को भी अपने साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल से पूरे पश्चिमी यूपी में विकास की नई इबारत लिखने का प्रयास किया जाएगा। वहीं काशी से पूरे पूर्वांचल के विकास का संदेश दिया जाएगा।
यहां पर बता दें कि देश में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 80 लोकसभा की सीटें हैं और केंद्र में सत्ता का रास्ता यूपी से होकर ही जाता है। इस बार भाजपा हर हाल में कोशिश करेगी कि यहां फिर से बेहतर प्रदर्शन कर केंद्र की राह आसान करे।
वर्ष 2014 के लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के साथ 80 सीटों में 73 सीटों पर बाजी मारी थी। जिन परियोजना की उद्घाटन हो रहा है उससे दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के अलावा एनसीआर की कई सीटों पर असर पड़ने की संभावना है।
आरआरटीएस का भी होगा उद्घाटन
प्रधानमंत्री क्षेत्रीय रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) का शिलान्यास करेंगे। हाईस्पीड कही जाने वाली इस ट्रेन की अधिकतम गति 180 किमी प्रतिघंटा और औसत गति 100 किमी प्रतिघंटा है। परियोजना के प्रथम चरण में 82.15 किमी लंबा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है।
इसकी अनुमानित लागत 30274 करोड़ रुपये है। इस रेल से मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड जाने वाले लोग लाभान्वित होंगे। इस कॉरिडोर में 24 स्टेशन होंगे। इसमें 16 आरआरटीएस, छह मेट्रो व दो डिपो स्टेशन शामिल हैं।
शनिवार से कर पाएंगे सफर
शहीद स्थल न्यू बस अड्डा-दिलशाद गार्डन कॉरिडोर पर लोग शनिवार से मेट्रो रेल का सफर कर पाएंगे। पहली ट्रेन सुबह आठ बजे दिल्ली की ओर रवाना होगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।