अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को व्हिस्की पर 150 फीसदी आयात शुल्क को लेकर भारत पर निशाना साधा। हालांकि साथ ही ट्रंप ने हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर आयात शुल्क आधा कराने के भारत के साथ अपने समझौते को सही ठहराया।
व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन सांसदों के साथ प्रस्तावित पारस्परिक व्यापार अधिनियम पर हुए एक बैठक में ट्रंप ने अमेरिका में आयातित और अमेरिका से निर्यात होने वाले कई मदों पर शुल्क का जिक्र करते हुए उन्हें अनुचित बताया। ट्रंप ने कहा,‘भारत में बहुत ऊंचा शुल्क है। वे बहुत ज्यादा शुल्क लगाते हें। आप व्हिस्की को ही देख लें, भारत उस पर 150 फीसदी शुल्क लगाता है और हमें कुछ नहीं मिलता।’ व्हाइट हाउस में विधि निर्माताओं के साथ बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि पारस्परिक व्यापार अधिनियम अमेरिकी कामकाजियों को अन्य देशों के साथ एक समान और उचित स्तर पर व्यापार करने की सुविधा देगा। हालांकि ट्रंप के पारस्परिक व्यापार अधिनियम का उनकी अपनी ही पार्टी विरोध कर रही है। क्योंकि उनको लगता है कि इससे व्यापार बाधित होगा। डेमोक्रेट भी प्रस्तावित कानून के खिलाफ हैं।
दो मिनट में हार्ले पर शुल्क आधा कराया था
आयात शुल्क पर अपने फैसलों को सही ठहराते हुए ट्रंप ने भारत के साथ एक करार का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि भारत ‘हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल के उदाहरण को ही देखें, भारत में इस पर आयात शुल्क 100 फीसदी था, मात्र दो मिनट की बातचीत में मैंने उनसे इसे 50 फीसदी करवा दिया। यह अभी भी 50 फीसदी है जबकि अमेरिका में आयात की जाने वाली मोटरसाइकिल पर मात्र 2.4 फीसदी शुल्क लगता है। लेकिन फिर भी यह एक उचित समझौता है। दरअसल ट्रंप ने हार्ले-डेविडसन के आयात पर भारत द्वारा लगाए जाने वाले उच्च आयात शुल्क को अनुचित बताया था। उन्होंने अमेरिका आयात की जाने वाली भारतीय मोटरसाइकिल पर शुल्क बढ़ाने की धमकी दी थी जिसके बाद पिछले साल फरवरी में भारत ने अमेरिका से आयात की जाने वाली हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल पर आयात शुल्क को 50 फीसदी कर दिया था।
भारत से ग्रेनाइट आयात वैश्विक सूची में
वहीं अधिनियम को पेश करने वाले कांग्रेसी सीन डफी ने भारत से ग्रेनाइट के आयात को गैर-पारस्परिक शुल्क वाली अपनी वैश्विक सूची में डाल दिया है।
इस अधिनियम के मायने
पारस्परिक व्यापार अधिनियम को ट्रंप अपने स्टेट ऑफ यूनियन के संबोधन में पेश करने वाले थे। इसके पारित होने से उन्हें किसी विशेष उत्पाद पर किसी भी विदेशी देश के बराबर शुल्क लगाने का अधिकार मिल जाएगा। ऐसा इस स्थिति में अधिक कारगर होगा अगर उस देश का आयातशुल्क अमेरिका द्वारा लगाए गए शुल्क की तुलना में कम है। साथ ही यह ट्रंप को यह शुल्क लगाते समय गैर शुल्क बाधाओं को ध्यान में रखने की अनुमति देगा।
दूसरे देश निराधार शुल्क वसूल रहे
ट्रंप ने कहा कि वह ऐसे शुल्क और कर वसूलते हैं जिसे समझना किसी के लिए भी मुश्किल है। यह इतने अधिक और निराधार हैं। यही नहीं इस पर उनकी बाधाएं हैं जिसके चलते हम वहां व्यापार के लिए बंधे हैं। ट्रंप ने कहा उनकी व्यापारिक बाधाओं के कारण हम अपने उत्पाद वहां नहीं बेंच सकते। उन्होंने कहा या तो दूसरे देश हमें बहुत अच्छा समझतें हैं या फिर वह मान बैठे हैं कि हम कुछ बिलकुल सयाने नहीं हैं। ट्रंप ने कहा, ‘बहुत से देश ऐसा करते रहें हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, हमें इसे रोकना ही होगा।’ उन्होंने कहा कि इनमें से कई मित्र हैं, इनमें से कई सहयोगी भी हैं लेकिन कभी-कभी यह सहयोगी हमारे गैर-सहयोगी दलों की तुलना में हमसे अधिक लाभ उठाते हैं। ट्रंप ने कहा कि पारस्परिक व्यापार अधिनियम से इस समस्या का हल निकलेगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।