शिवराज चौहान बोले- यह मत सोचिए कि ‘मामा’ कमजोर हो गया

मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि यह ना सोचें कि ‘मामा’ कमजोर हो गया है.  शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा राज्य में 29 लोकसभा सीटों में से कम से कम 27 पर जीतेगी.

उन्होंने दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा की ‘युवा विजय संकल्प महारैली’ में कहा कि कांग्रेस ने राज्य में बेशक सरकार बना ली हो लेकिन उनकी सरकार ‘‘किसी भी समय’’ गिर सकती है क्योंकि उनका पास बहुमत नहीं है.

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यह मत सोचिए कि मामा कमजोर हो गया है. मैं वादा करता हूं कि हम आगामी चुनावों में 29 लोकसभा सीटों में से कम से कम 27 सीटें जीतेंगे जैसा कि हम 2014 में जीते थे.’’ मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए चौहान ने दावा किया कि भाजपा भी ‘‘पंगु’’ सरकार बना सकती थी लेकिन उसने फैसला किया कि वह भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

चौहान ने कोलकाता में शनिवार को विपक्षी नेताओं की सभा का भी मजाक उड़ाया. उन्होंने इसे ‘‘भानुमति का कुनबा’’ बताते हुए कहा कि ‘महागठबंधन’ की योजना बना रही पार्टियों के बीच एक नेता को लेकर कोई सर्वसम्मति नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘यह बिना दूल्हे के शादी की तरह है. दूसरी तरफ हमारे पास रणभूमि में हमारा नेतृत्व करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक नेता है.’’


‘युवा विजय संकल्प महारैली’ दिल्ली भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पिछले दो महीने में आयोजित बड़ी रैलियों की श्रृंखला में पांचवीं रैली है. बहरहाल, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद नहीं हुए. दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने मंच से चेतावनी दी कि इस बात की जांच की जाएगी वे कौन लोग थे जो नेताओं के भाषणों के दौरान उठकर जा रहे थे.

इस बीच, दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव ने दावा किया कि कार्यक्रम में 20,000 से ज्यादा लोग शामिल हुए. उन्होंने कहा, ‘‘लोग आ रहे थे और जा रहे थे लेकिन कुर्सियां भरी हुई थीं.’’ यादव ने बताया कि युवा मोर्चा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के 40 फुट लंबे पुतले जलाने की योजना बनाई थी. शहर में खराब वायु गुणवत्ता के कारण ऐसा नहीं किया गया.

रैली में केंद्रीय मंत्री विजय गोयल समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए.गोयल ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार ने शहर को ‘‘बर्बाद’’ कर दिया. दिल्ली भाजपा के लोकसभा चुनाव सह प्रभारी जयभान पवईया ने छात्रों से विपक्ष के ‘‘अच्छे दिन’’ के नारों की खिल्ली उड़ाने की चुनौती का सामना करने के लिए अपने तर्क मजबूत करने और मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ इसका जवाब देने के लिए कहा.
 

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More