मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ट्विटर पर 85 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़ गए। वहीं, मुख्यमंत्री कमलनाथ के 40 हजार फॉलोअर्स बढ़े। हार के बाद शिवराज ने जहां एक महीने में 300 से ज्यादा ट्वीट किए, वहीं कमलनाथ ने इस दौरान 100 से भी कम ट्वीट किए। ये आंकड़े 11 दिसंबर 2018 से 11 जनवरी 2019 तक के हैं। 11 जनवरी तक शिवराज के कुल फॉलोअर्स की संख्या जहां 50.53 लाख रही, वहीं कमलनाथ के 1.59 लाख फॉलोअर्स रहे।
शिवराज: 12 दिसंबर को इस्तीफा दिया, अगले दिन 5,442 फॉलोअर्स बढ़े
11 दिसंबर को चुनावी नतीजे सामने आने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने 12 दिसंबर को हार स्वीकारते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके अगले ही दिन 13 दिसंबर को शिवराज के 5,442 फॉलोअर्स बढ़ गए। वहीं, 13 दिसंबर को शिवराज ने सबसे ज्यादा 32 ट्वीट किए। 11 दिसंबर से 11 जनवरी के बीच शिवराज के सबसे कम 1,531 फॉलोअर्स 11 दिसंबर को ही बढ़े। इसी दौरान उनके फॉलोअर्स की संख्या में रोजाना औसतन 2,500 का इजाफा हुआ।
हार के बाद शिवराज का ट्वीट
कमलनाथ: 13 को मुख्यमंत्री के लिए नाम तय हुआ, 14 को 5,352 फॉलोअर्स बढ़ गए
कमलनाथ का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए 13 दिसंबर को तय हुआ था। अगले ही दिन 14 दिसंबर को उनके 5,352 फॉलोअर्स बढ़ गए। इसके बाद उनके सबसे ज्यादा 5,735 फॉलोअर्स 18 दिसंबर को बढ़े, क्योंकि 17 दिसंबर को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर साइन किए। कमलनाथ के भी सबसे कम 236 फॉलोअर्स 11 दिसंबर को ही बढ़े। 11 दिसंबर को कमलनाथ के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 1,18,718 थी जिनकी संख्या 9 जनवरी तक बढ़कर 1,58,77 हुई।
जीत के बाद कमलनाथ का ट्वीट
शिवराज V/S कमलनाथ: गूगल पर किसकी ज्यादा सर्चिंग?
गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान के मुकाबले कमलनाथ के बारे में लोगों ने ज्यादा सर्च किया। 11 दिसंबर से 6 जनवरी तक शिवराज की एवरेज सर्चिंग जहां 11 प्वॉइंट्स रही, वहीं कमलनाथ की एवरेज सर्चिंग 30 प्वॉइंट्स रही।
गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, 11 दिसंबर को (नतीजे वाले दिन) शिवराज को कमलनाथ से ज्यादा सर्च किया गया, लेकिन 13 दिसंबर के बाद से गूगल पर कमलनाथ की सर्चिंग शिवराज से कहीं ज्यादा रही। गूगल पर लोगों ने इन दोनों ही नेताओं की जाति के बारे में ज्यादा सर्च किया।
13 को शिवराज तो 14 को कमलनाथ की जाति के बारे में ज्यादा सर्चिंग हुई
शिवराज की जाति के बारे में सबसे ज्यादा बार 13 दिसंबर को ही सर्च किया, जबकि इसके एक दिन पहले ही उन्होंने इस्तीफा दिया था। इसके बाद 21 दिसंबर और 28 दिसंबर को भी लोगों ने गूगल पर शिवराज की जाति सर्च की।
वहीं, मुख्यमंत्री के लिए नाम तय होने के बाद अगले ही दिन 14 दिसंबर को कमलनाथ की जाति के बारे में सबसे ज्यादा सर्चिंग हुई। इसके बाद 17 दिसंबर को एक बार फिर लोगों ने उनकी जाति सर्च की। 17 तारीख को ही कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर साइन किए थे।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।