कांग्रेस ने सुरजेवाला को क्‍यों उपचुनाव में बनाया उम्‍मीदवार, जानिये पांच प्रमुख कारण

जींद। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला को हरियाणा के जींद उपचुनाव में उतारकर पार्टी ने राजनीतिक पंडितों को हैरानी में डाल दिया। चर्चा शुरू हो गई कि आखिरकार कैथल से विधायक होने के बावजूद उन्हें जींद के मैदान में क्यों उतारा गया। पूरे मामले में जानकार इसके पांच प्रमुख कारण मान रहे हैं जिससे कांग्रेस ने यह दांव खेला है।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से प्रमोद सहवाग, बलजीत रेढू, कर्मवीर सैनी, सुरेश गोयत टिकट के प्रबल दावेदार थे। प्रमोद सहवाग ने जींद हलके के गांवों का भी दौरा कर लिया था। शहर में भी उन्होंने डोर-टू-डोर प्रचार कर रखा था। वह अपनी टिकट को पक्का मानकर चल रहे थे। ऐन मौके पर रणदीप सुरजेवाला को टिकट थमा दिया। राजनीति के जानकार रणदीप को टिकट देने के पीछे पांच बड़े कारण मानते हैं। 

पहला गुटबाजी रोकना 
हरियाणा कांग्रेस में पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष डॉ. अशोक तंवर, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी और कुलदीप बिश्नोई के अलग-अलग गुट हैं। इनमें से किसी भी गुट के समर्थक नेता को टिकट मिलता तो ये सभी नेता कभी एकजुट न होते। सुरजेवाला जब नामांकन करने पहुंचे तो सभी नेता एक मंच पर आ गए। यहां तक की नामांकन करने भी पहुंचे। कांग्रेस आलाकमान ऐसा कोई रास्‍ता ढ़ूंढ़ रहा था कि हरियाणा कांग्रेस के सभी नेता एक मंच पर आए और यह उसे सुरजेवाला की उम्‍मीदवारी से होता नजर आया।

दूसरा कारण: भाजपा को रोकने की उम्‍मीद
भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम के मेयर चुनाव में जबर्दस्त जीत हासिल की है। भाजपा अब जींद उपचुनाव में जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त है। इस उपचुनाव में जीत का असर अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। इसलिए कांग्रेस ने भाजपा का मुकाबला करने के लिए रणदीप सुरजेवाला जैसे दिग्‍गज को मैदान में उतारा। उसे लगा कि रणदीप जैसे नेता के सहारे वह यह उपचुनाव जीत लेगी और कांग्रेस के लिए इससे हरियाणा में एक माहौल बनेगा।  

तीसरा कारण: चौटाला परिवार से मुकाबला 
इनेलो से अलग होने के बाद अजय चौटाला व दुष्यंत चौटाला ने जींद को ही अपनी कर्मभूमि घोषित किया है। सांसद दुष्यंत चौटाला दावा करते हैं कि नौ महीने बाद जींद से ही प्रदेश की सरकार चलेगी। ऐसे में चौटाला परिवार को टक्कर देने के लिए भी कांग्रेस में सुरजेवाला को छोड़कर दूसरा कोई नेता नजर नहीं आया। इससे पहले भी सुरजेवाला और ओमप्रकाश चौटाला की चुनावी जंग बेहद चर्चित रही थी।

चौथा कारण: जाट कार्ड खेलना 
भाजपा ने उपचुनाव में सबसे पहले पंजाबी कार्ड खेलते हुए कृष्ण मिड्ढ़ा को मैदान में उतार दिया था। पहले गैर जाट उम्‍मीदवार को मैदान में उतारने का मन बना रही कांग्रेस को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा। इसके बाद पार्टी ने जाट नेता को टिकट देने का फैसला किया। निर्दलीय विधायक जयप्रकाश जेपी के बेटे विकास सहारण को मैदान में उतारने पर प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष डॉ. अशोक तंवर की सहमति न होने के कारण राहुल गांधी ने सुरजेवाला को प्रत्याशी बनाने का फैसला सुना दिया। 

पांचवां कारण: कांग्रेस का अस्तित्व बचाने की कोशिश
जींद में 2005 के बाद कांग्रेस का अस्तित्व ही खतरे में था। 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह हारी थी। 2014 में तो कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई थी। ऐसे में कांग्रेस को कम से कम यहां अपनी पकड़ तो मजबूत करनी ही है। कमजोर प्रत्‍याशी की वजह से प्रदेश की राजनीतिक राजधानी जींद से पूरे प्रदेश में बहुत बड़ा नकारात्‍मक संदेश जाता।
रणदीप बी - एक मंच पर सभी नेता। अलग-अलग गुटों के नेता रणदीप के साथ एकजुट हुए।

रणदीप ए - अलग-अलग गुटों में बंटी कांग्रेस के सभी धुरंधर नेता रणदीप का नामांकन करने पहुंचे 

रणदीप - रणदीप सुरजेवाला

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More