नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी कहे जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार जगदीश ठक्कर की मौत हो गई है। पीएमओ के पीआरओ जगदीश ठक्कर के निधन पर पीएम मोदी बेहद दुखी हैं, उन्होंने ठक्कर के परिवार से मुलाकात की। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी। बता दें कि नरेंद्र मोदी जगदीश ठक्कर ने 17 साल तक साथ काम किया। इसलिए मोदी के वह बेहद करीब थे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'पीएमओ के पीआरओ जगदीश ठक्कर की मौत से बेहद दुखी हूं। जगदीशभाई एक अनुभवी पत्रकार थे और मैंने उनके साथ वर्षों तक काम किया। गुजरात और दिल्ली तक उनके साथ काम करना आनंददायक था। वह अपनी सादगी और जोशीले स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले शख थे।'
अगले ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, 'कई पत्रकार वर्षों से जगदीशभाई के साथ लगातार संपर्क में रहे होंगे। उन्होंने गुजरात के कई मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया। हमने एक बेहतरीन शख्स खो दिया, जिन्हें अपने काम से प्रेम था और जिसे उन्होंने अत्यंत परिश्रम के साथ किया। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'
नरेंद्र मोदी और जगदीश ठक्कर का साथ लगभग 17 साल पुराना है। 1986 से लेकर मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने तक जगदीश ठक्कर मुख्यमंत्री ऑफिस में पीआरओ रहे थे। इसके बाद उन्होंने 2001 में सीएम नरेंद्र मोदी के साथ काम करना शुरू किया था। जब 2014 में मोदी बतौर प्रधानमंत्री दिल्ली आए तो जगदीश ठक्कर को भी दिल्ली लाया गया। तब ठक्कर को प्रधानमंत्री कार्यालय में पीआरओ नियुक्त किया गया।
गौरतलब है कि ठक्कर जगदीश ठक्कर 2004 में रिटायर्ड हो रहे थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था। इसके बाद से ही वह लगातार काम करते रहे थे।
'
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।