नई दिल्ली । किसानों से लगातार जमीन अधिग्रहण का विरोध झेल रही केंद्र सरकार ने किसानों और जमीन मालिकों को आकर्षित करने का एक नायाब तरीका ढूंढ लिया है। सरकार अब जमीन के बदले वहां लगने वाली फैक्ट्री या कंपनी में किसानों को सीधा मालिकाना हक देने की तैयारी कर रही है, यानी जमीन के बदले कंपनी में हिस्सेदारी देने की तैयारी कर रही है। इसका मतलब ये होगा कि अधिग्रहित जमीन में लगने वाले उद्योग में किसानों को मालिकाना हक देने के साथ-साथ कमाई का भी मौका देगी सरकार।
इसे लागू करने के लिए अब तक चल रहे PPP मॉडल से आगे बढ़कर जल्द ही पूरे देश में PPP की जगह P4 मॉडल ला सकती है केंद्र सरकार। इस मॉडल का इस्तेमाल जमीन अधिग्रहण के लिए देशभर में हो सकता है।
इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से नीति आयोग प्रस्ताव की रुपरेखा तैयार कर रहा है। नीति आयोग के इस प्रस्ताव के मुताबिक, जमीन अधिग्रहण करने वाली कंपनी में उस जमीन के मालिक का भी हिस्सा होगा।
इस मॉडल का इस्तेमाल पहले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लक्षद्वीप के आइलैंड डेवलपमेंट के लिए किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। एक बार गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद ही पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत लक्षद्वीप में आइलैंड डेवलपमेंट के लिए किया जायेगा।
दरअसल गृह मंत्रालय के अधीन आइलैंड डेवलपमेंट एजेंसी टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नए द्वीप विकसित कर रही है। यहां शुरू होने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए आगामी जनवरी महीने से बोलियां मंगवाई जाएंगी। बोली लगने के बाद लक्षद्वीप के इस इलाके वर्जिन आइलैंड में लैगून विला, टूरिज्म स्पॉट और मनोरंजन के अन्य साधन बनाए जाएंगे। आइलैंड डेवलपमेंट की इस मॉडल की सफलता की समीक्षा के बाद इसे समूचे देश में लागू किये जाने पर विचार किया जायेगा।
नई दिल्ली। पिछले सात कारोबारी सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप नौ लाख करोड़ कम हो गया है। 24 जनवरी 2023 को अदाणी समूह का कुल मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ था तो 3 फरवरी के कारोबारी सेशन के बाद महज 10 लाख करोड़ रह गया।
नई दिल्ली। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...
नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भी वैश्विक मंदी का माहौल रह सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और महंगाई का अतरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है।
नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाला साल दुनिया के लिए चुनौतपूर्ण होने वाला है। दरअसल, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को 2023 में मंदी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। इससे बाजार मांग में कमी आएगी। यह पूरी दुनिया को मंदी की चपेट में धकेलने का काम करेगा। वहीं, भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।
नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी।
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 164वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 1 नवंबर 2022, मंगलवार से पेट्रोल और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं।
नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।
नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। अगर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तो कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी।
नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है। फिलहाल सेंसेक्स 151.58 अंकों की बढ़त के साथ 59,397.07 के लेवल पर तो निफ्टी 52.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,616.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.71 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।