नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था को गैस आधारित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि अगले तीन वर्षो के भीतर देश के 400 जिलों में पाइपलाइन के जरिए गैस वितरित करने की व्यवस्था तैयार हो जाएगी।
बुधवार को नई दिल्ली में 129 जिलों में इस तरह की सुविधा की व्यवस्था लगाने की प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए उन्होंने यह बात कही। राजग सरकार के तकरीबन साढ़े चार वर्षो के भीतर देश ने गैस आपूर्ति क्षेत्र में कितनी प्रगति की है इसके बारे में विस्तार से बताते हुए मोदी ने पूर्व की सरकारों को कटघरे में खड़ा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि उन्होंने इसके लिए तथ्यपरक आंकड़े भी पेश किये।
मोदी ने बताया कि वर्ष 1955 से वर्ष 2014 के बीच देश मे 14 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गए थे लेकिन सिर्फ पिछले चार वर्षो में 12 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। इनमें उज्जवला योजना के तहत दिए गए 6 करोड़ गैस कनेक्शन भी शामिल हैं जो बगैर किसी राशि के गरीब व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को दिए गए हैं। इसकी वजह से घरेलू गैस कनेक्शन लेने वाले आवासों की संख्या 55 फीसद से बढ़ कर 90 फीसद हो गई है।
इसी तरह से पाइपलाइन से घरेलू गैस लेने वाले घरों की संख्या भी इस दौरान 33 लाख से बढ़ कर दो करोड़ हो गई है। यह संख्या अब और तेजी से बढ़ेगी क्योंकि अब सरकार की नजर सिटी गैस वितरण योजना पर है। अभी 66 जिलों में सिटी गैस वितरण योजना के तहत साफ सुथरी इंधन देने की व्यवस्था है जो दो से तीन वर्षो में 400 जिलों में हो जाएगी। गैस इंधन भरने वाले स्टेशनों की संख्या 1470 से बढ़ कर 10 हजार हो जाएगी।
मोदी ने सरकार की इस मंशा को व्यक्त किया जब देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएगी, तब देश की अर्थव्यवस्था काफी हद तक गैस आधारित हो जाएगी। गैस आपूर्ति बढ़ाने के लिए सरकार विदेशों से ज्यादा एलएनजी आयात कर रही है। देश में दो नए एलएनटी टर्मिनल उड़ीसा और तमिलनाडु में अपने अंतिम चरण में है। इससे देश में गैस की खपत में वर्ष 2030 तक ढाई गुना बढ़ोतरी हो जाएगी।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।