सपा सरकार का एक और फैसला पलटा गया, 58 रसूखदारों का भू उपयोग परिवर्तन निरस्त

समाजवादी पार्टी सरकार के रसूखदार नेताओं के साथ अफसरों को लाभ देने वाला एक निर्णय कल पलट दिया गया। एलडीए के कार्यवाहक उपाध्यक्ष और बोर्ड अध्यक्ष अनिल गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक में ने 71 में से 58 लोगों के भू उपयोग परिवर्तन को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

जिसे अंतिम मंजूरी के लिए अब एलडीए बोर्ड के समक्ष लाया जाएगा। प्रदेश में काबिज समाजवादी पार्टी सरकार में मनमाने ढंग से शिवपाल यादव समेत 58 प्रभावशाली लोगों के मकानों को लैंड यूज चेंज कर कमर्शियल किया गया था, अब उस निर्णय पर रोक लगा दी गई है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अध्यक्ष अनिल गर्ग ने कार्रवाई कर प्रस्ताव बोर्ड को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। लखनऊ में जिन प्रभावशाली लोगों के मकानों को कमर्शियल करने का प्रस्ताव रद किया गया है उनमें पूर्व मंत्री शिवपाल यादव, मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता, मुलायम सिंह यादव के समधी और समधिन अरविन्द विष्ट व अम्बी विष्ट, एलडीए के पूर्व वीसी सतेन्द्र सिंह और सचिव आवास पंधारी यादव शामिल हैं।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता ने परिवर्तन शुल्क जमा कर दिया है, लिहाजा उनके आवास का फैसला सुनवाई के बाद निरस्त होगा। इतना ही नहीं 13 प्रभावशाली लोगों के मकानों को आपत्ति व सुझाव लेकर कमर्शियल से आवासीय किया जाएगा। इसके लिए मौके पर कैंप लगाकर आपत्तियों की सुनवाई होगी। इनके साथ ही 258 और लोगों के आवासीय मकानों को कमर्शियल करने के प्रस्ताव पर भी रोक लगा दी गई है।

रसूखदारों की आवासीय संपत्तियों को व्यावसायिक और कार्यालय श्रेणी में करने का मामला अब खटाई में पड़ गया है। जिन लोगों की आवासीय से व्यवसायिक संपत्ति करने को निरस्त किया गया है, उसमे पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का विशाल खंड, आइएएस अधिकारी पंधारी यादव का गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर चार में, एलडीए के पूर्व उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह का विशाल खंड में, सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट, उनकी पत्नी और एलडीए की उप सचिव अंम्बी बिष्ट (विराज व विराट खंड) भी शामिल हैं।

इसमे अधिकांश ने भू-उपयोग परिवर्तन भी जमा नहीं किया था और तीन माह की अवधि बीत जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। कुछ समय पहले यह मामला काफी चर्चा में रहा था, क्योंकि रसूखदारों की आवासीय संपत्तियों का भू-उपयोग बदलकर संपत्ति की कीमत बढ़ाना था और वह बिना किसी डर के अपने आवासीय परिसर में व्यवसायिक उपयोग कर पाते। 

एलडीए के निर्णय से जब अखिलेश सरकार की भी किरकिरी हुई तो एलडीए ने तमाम लोगों को भू-उपयोग परिवर्तन योजना में शामिल कर दिया था, जिससे रसूखदारों को लेकर कोई विवाद न आए। इसके लिए कुल 71 लोगों ने भूउपयोग परिवर्तन का प्रस्ताव दिया था। इसमे लखनऊ के कई बड़े व्यापारियों के अलावा प्रभावशाली लोग थे। 

एलडीए ने भू-उपयोग परिवर्तन के प्रस्ताव को बोर्ड के समक्ष रखा था और बोर्ड ने एलडीए कॉलोनियों में आवासीय भूखंडों से भू-उपयोग में परिवर्तन से संबंधित 71 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी थी, जिनका भू उपयोग व्यावसायिक और कार्यालय श्रेणी में परिवर्तित किया जाना था। एलडीए ने सार्वजनिक सूचना प्रकाशित कर 15 दिन में आपत्तियां मांगने के बाद एलडीए बोर्ड से भू-उपयोग परिवर्तन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, लेकिन भू-उपयोग शुल्क अधिक होने के बाद उसे किसी ने जमा नहीं किया था। 

सभी को सील करने का आदेश

बिना मंजूरी और कमर्शियल शुल्क जमा किए व्यवसायिक गतिविधियां करने वाले 58 मकानों को तत्काल सील करने का आदेश दिया गया है। कमिश्नर के निर्देश पर एलडीए सचिव अरुण कुमार ने उन्हें सील करने का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने सभी इंजीनियरों को आदेश दिया है कि ऐसे सभी मकानों को तत्काल सील कराएं जिन्होंने बिना पूरी प्रक्रिया का पालन किए अपने मकानों में व्यावसायिक निर्माण व गतिविधियां शुरू कर दी हैं। 

दरअसल कमर्शियल आवास की कीमत आवासीय से 4-5 गुना ज्यादा होती है। उसमें दुकान, शोरूम कुछ भी खोला या बनाया जा सकता है। इसके इतर आवासीय में सिर्फ मकान बन सकता है।

इनकी संपत्तियां शामिल

पूर्व मंत्री शिवपाल यादव, आइएएस अधिकारी पंधारी यादव, पूर्व एलडीए उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सूचना आयुक्त अरविंद सिंह विष्ट उनकी पत्नी और एलडीए की उप सचिव अंम्बी बिष्ट।

साधना गुप्ता के मामले में होगी सुनवाई

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का विजय खंड में संपत्ति का भू-उपयोग भी आवासीय से व्यवसायिक श्रेणी में बदला जाना था और 71 प्रस्तावों में उनकी संपत्ति का भी जिक्र था। हालांकि उन्होंने भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क की कुछ राशि जमा कर दी थी, इसलिए 71 में शेष बचे 13 संपत्तियों में उन्हें रखा गया है। अब एलडीए साधना गुप्ता समेत 13 अन्य संपत्तियों के भू-उपयोग परिवर्तन करने के बोर्ड निर्णय को सुनवाई के बाद निरस्त करेगा।

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More