नेपाल और मॉरिशस में दिवाली
1. नेपाल और मॉरिशस में दिवाली भारत जैसी मनाई जाती है, लेकिन वहां पर नई-नवेली दुल्हन दीपक जलाती हैं। वहीं, मलेशिया में भी दिवाली के दिन छुट्टी होती है, लोग दीपक जलाकर और रंगोली बनाकर माता लक्ष्मी के आगमन की खुशी मनाते हैं। लोग एक—दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाई और उपहार देते हैं।
श्रीलंका में दिवाली
2. रावण के वध के बाद विभीषण लंका के राजा बने। उन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में दीपोत्सव का आदेश दिया था। जिसके बाद से ही श्रीलंका में भी लोग अमावस्या के दिन दीपक जलाते हैं।
म्यांमार में थैडिंगयुट फेस्टिवल
3. म्यांमार में तीन दिन तक चलने वाले इस त्योहार को लाइटिंग फेस्टिवल ऑफ म्यांमार के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के स्वागत में घरों को लाइट्स से रोशन करते हैं। यह त्योहार भी अक्टूबर में मनाया जाता है।
जापान में ओनियो फायर फेस्टिवल
4. जापान में बुरी आत्माओं को भगाने के लिए ओनियो फायर फेस्टिवल मनाया जाता है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस त्योहार में 6 बड़े फायर टॉर्च जलाए जाते हैं। यह त्योहार फुकुओका समेत कई शहरों में जनवरी के प्रारंभ में मनाया जाता है।
दक्षिण कोरिया में जेजू फायर फेस्टिवल
5. दक्षिण कोरिया में फरवरी में जेजू फायर फेस्टिवल मनाया जाता है। बेहतर स्वास्थ्य और अच्छी पैदावार के लिए यह त्योहार पिछले 20 वर्षों से मनाया जा रहा है।
इंग्लैंड में ऑटरी सेंट मैरी फेस्ट
6. इंग्लैंड के ऑटरी सेंट मैरी शहर में हर 5 नवंबर को ऑटरी सेंट मैरी फेस्ट होता है, जिसका मुख्य आकर्षण आतिशबाजी होती है। इसकी शुरुआत 1605 में हुई थी।
स्पेन में फालेस
7. स्पेन में मार्च के महीने में फालेस फायर फेस्टिवल मनाया जाता है। 5 दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल में आतिशबाजी के करतब होते हैं।
ईरान में सादेह
8. ईरान में अंधकार और सर्दी पर जीत तथा अग्नि के सम्मान में जनवरी के अंतिम सप्ताह में फायर फेस्टिवल सादेह मनाया जाता है। करीब 5 दशक से इस फेस्टिवल के मनाए जाने की परंपरा है।
तो ये हैं दुनिया के 8 देश जहां दिवाली जैसे त्योहार मनाए जाते हैं।
भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने कहा है कि बाण सागर सामूहिक ग्रामीण जल-प्रदाय योजना से सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में इस वर्ष जुलाई तक हर घर नल से जल पहुँचेगा। साथ ही इस वर्ष नवम्बर-दिसम्बर तक रामनगर क्षेत्र के खेतों में सिंचाई के लिये भरपूर जल उपलब्ध होगा। राज्य मंत्री श्री पटेल रविवार को 7 करोड़ 28 लाख रूपये लागत से बनने वाली 7 पक्की सड़क के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
काठमांडू। नेपाल के पोखरा में रविवार को हुई विमान दुर्घटना में 72 यात्रियों में से अब तक 68 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं जिसमें पांच भारतीय भी शामिल थे। लेकिन अभी भी चार लोगों की बॉडी बरामद नहीं हो सकी है, जिसकी तलाश आज फिर से शुरू कर दी गई है। वहीं सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि अभी तक उसे कोई जिंदा नहीं मिला है। वहीं इस बीच हवाई अड्डे के अधिकारी शेर बाथ ठाकुर के हवाले से बड़ी जानकारी दी है।
नई दिल्ली। पाकिस्तान में महंगाई आसमान छू रही है। आटा और चावल खरीदना जनता के लिए मुश्किल होता जा रहा है। आटे की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। देश में अनाज की कालाबाजारी बढ़ गई है। रोजमर्रा की चीजों को पाने के लिए संघर्ष हो रहा है।
एक दिन में तीन करोड़ 70 लाख कोरोना संक्रमित मिलने के बाद चीन सरकार ने आधिकारिक आंकड़ों को जारी करने पर रोक लगा दी है। अब चीन सरकार की तरफ से कोरोना संक्रमितों को लेकर रोजाना जारी की जाने वाली रिपोर्ट जारी नहीं की जाएगी। हालांकि, अभी भी अलग-अलग सोर्स से कई तरह के आंकड़े सामने आ रहे हैं। ये आंकड़े बेहद डराने वाले हैं। चीन की पत्रकार जेनिफर जेंग ने दावा किया है कि शनिवार को एक दिन के अंदर आठ हजार चीनी नागरिकों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ा। इसके पहले 21 दिसंबर को सबसे ज्यादा 10 हजार 700 लोगों की मौत हुई थी।
बीजिंग। कोरोना ने इस बार चीन में कोहराम मचा रखा है। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक देश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों का अनुमान है कि दिसंबर महीने के 20 दिनों में ही चीन में लगभग 250 मिलियन यानी 25 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हुए होंगे। ये चीन की आबादी का लगभग 20 फीसदी हिस्सा है। आपको बता दें कि अगर ये अनुमान सही है तो ये पूरी दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा कोविड-19 विस्फोट है।
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को एक कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई। क्रिसमस के त्यौहार से सिर्फ कुछ घंटे पहले हुई इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गोलीबारी में घायल हुए 69 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि संदिग्ध ने कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र को निशाना क्यों बनाया।
भूटान। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया है। 15 दिनों के भीतर उसे उसके देश डिपोर्ट कर दिया जाएगा। कोर्ट ने उसकी उम्र को देखते हुए ये फैसला सुनाया है। बता दें कि चार्ल्स शोभराज, दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के मामले में 2003 से ही नेपाल की जेल में बंद है। साल 1976 से 1997 तक चार्ल्स शोभराज भारतीय जेल में भी सजा काट चुका है।
बीजिंग। जिस देश से कोरोना की शुरुआत हुई थी, और जिसने सबसे पहले कोरोना की वैक्सीन बनाने का दावा किया था, आज उसी देश में लाखों लोगों के कोरोना की चपेट में आने की आशंका है। एक ताजा रिसर्च के मुताबिक चीन में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है और तीन महीनों के भीतर 10 लाख लोगों की मौत हो सकती है। वहीं इंस्टिट्यूट फॉर हेल्थ मीट्रिक्स ऐंड इवेल्युएशन की रिसर्च के मुताबिक अप्रैल तक चीन में कोरोना संक्रमण से 3 लाख 22 हजार मौतें हो सकती है।
काबुल। अफगानिस्तान के परवान प्रांत के पास सलंग दर्रे में सुरंग में आग लग गई। इसमें उन्नीस लोगों की मौत की खबर है, जबकि 32 अन्य लोग घायल हो गए हैं। अफगान मीडिया ने रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
कुआलालम्पुर। मलेशिया में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में अबतक कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। शिविर स्थल पर भूस्खलन के बाद अभी तक 53 लोगों को बचाया गया। हालांकि अभी भी दर्जनों लोग फंसे हुए हैं। अग्निशमन और बचाव विभाग ने एक बयान में कहा कि राजधानी कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में सेलांगोर राज्य में भूस्खलन हुआ है। सुबह 3 बजे एक फार्महाउस के पास एक सड़क के किनारे भूस्खलन होने से यह हादसा हुआ।