मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह जातिवादी टिप्पणी कर विवादों में घिर गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुरैना से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक रुस्तम सिंह के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर रुस्तम सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह ब्राह्मण समाज को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। वीडियो में रुस्तम सिंह स्थानीय बोली का स्पर्श देते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं, ”दिल में जो बात आती है कहता हूं, इस समाज के साथ छलावा किया गया है.. जब देखों इनका उपयोग किया गया है.. लोग कहते हैं गुर्जर समाज अकेलो ऐसो मद्दो है कि पानी बह रहो है तो पानी के खिलाफ तैरेंगे.. मतलब ये है.. कि वे नहीं सुनेंगे कोऊ मंत्री-फंत्री की.. वे तो उलटेई तैरेंगे.. बड़े शेर हैं मोड़े भई.. इनके छलावे में नहीं आना.. हमारे विपरीत मामला होने का मतलब ब्राह्मण को एमएलए बनाना है बस.. मैं आपसे बता रहा हूं पहले ही गलती हो चुकी है..।”
विवादों में घिरने और पुलिस में मामला जाने पर मंत्री और विधायक रुस्तम सिंह ने सफाई भी दी है। बीजेपी विधायक के मुताबिक उनके बयान के कुछ हिस्से का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया जिसमें पूरी बात नहीं है। उन्होंने बताया कि वह बहुजन समाज पार्टी के खिलाफ निशाना साध रहे थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हाल में बरेडा गांव के गुर्जर समाज के एक कार्यक्रम रुस्तम सिंह ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर नूराबाद थाने में उनके खिलाफ लोकप्रतिनिधित्व कानून के तहत मामला दर्ज कराया गया।
शिवराज सिंह का दावा, अमेरिका से बेहतर हैं मध्य प्रदेश की सड़कें
बता दें कि सूबे में 230 विधानसभा सीटों के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है। मतदान में बेहद कम समय बचा होने से अपने विधायक की कथित विवादित टिप्पणी को लेकर शिवराज सरकार के खिलाफ ब्राह्मण वोटर नाराज न हो जाएं, यह अंदेशा बना रह सकता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि अपने मंत्री की कथित विवादित टिप्पणी पर सीएम शिवराज चौहान ने क्या कार्रवाई की है। कांग्रेस इसे राज्य में अपने चुनावी कार्यक्रमों में मुद्दा बना सकती है। बता दें कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार पिछसे 15 वर्षों से है और इस बार चौथी बार शिवराज सिंह शासन की उम्मीद में वोटरों का आशीर्वाद पाने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।