भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए तारीखों का एलान हो गया है। सत्ताधारी दल भाजपा के लिए राज्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लेकिन शिवराज सरकार के एक कैबिनेट मंत्री के लिए इस बार का चुनाव मुश्किलें खड़ी कर सकता है। 2003 के विधानसभा चुनावों में 78,612 वोटों पाकर चर्चा में में शिवराज सरकार के मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के के लिए विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। रीवा विधानसभा क्षेत्र से लागातर तीन बार विधानसभा पहुंचे शुक्ल के लिए इस बार भाजपा से बागी होकर कांग्रेस का हाथ थामने वाले अभय मिश्रा से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में ऐसी चर्चा है कि अगर कांग्रेस से अभय मिश्रा को टिकट दिया जाता है तो रीवा विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला कांटे का होगा।
भाजपा से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं अभय: पूर्व बीजेपी विधायक अभय मिश्रा मार्च में भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। मिश्रा रीवा जिले की सेमारिया विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। अभय मिश्रा के कांग्रेस में शामिल होने से रीवा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं । विंध्य क्षेत्र की रीवा विधानसभा ब्राह्मण और ठाकुर बाहुल्य है।
राजेन्द्र शुक्ल के लिए क्या मुश्किलें: अभय मिश्रा के बाद रीवा रियासत के राजा पुष्पराज सिंह भी भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनके कांग्रेस में शामिल होने से ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस अभय या पुष्पराज सिंह दो में से किसी एक को अपना उम्मीदवार बना सकती है। दोनों के उम्मीदवार बनने से ब्राह्मण और ठाकुर वोटों का बंटवारा होने की संभावना है। राजेन्द्र शुक्ल की लिए ऐसे में मुश्किलें हो सकती हैं। दूसरी तरफ एसी-एसटी एक्ट को लेकर विंध्य क्षेत्र में काफी विरोध है। सपाक्स के मैदान में आने से ब्राह्मण और ठाकुर वोटों में बिखराव तय माना जा रहा है। अगर ब्राह्मण और ठाकुर वोटों का विखराव रीवा विधानसभा क्षेत्र मे होता है तो उसका सीधा नुकसान भाजपा को होता है।
राजेन्द्र शुक्ल की छवि भाजपा के लिए प्लस पॉइंट: हालांकि वोटों के बिखराव के बीच भाजपा के लिए सबसे बड़ी ताकत है। मंत्री राजेन्द्र शुक्ल की छवि। शुक्ल की छवि ईमानदार और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने वाले नेता के तौर पर है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद राजनीति में आए शुक्ल विवादित बयानों से भी दूर रहते हैं। इनकी इस आदत को जनता ने पसंद किया और लगातार तीन बार से विधायक चुने जा रहे हैं और सरकार में मंत्री भी हैं। सरकार में रहते हुए क्षेत्र के लिए कई अहम योजनाएं लेकर आए। दुनिया का पहला ह्वाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर (सतना) में स्थापित कराया। सोलर के क्षेत्र में बड़ा प्रोजेक्ट तैयार कराया और बदवार पहाड़ में 750 मेगावाट का सोलर पॉवर प्लांट स्थापित होने जा रहा है। यह सोलर एनर्जी का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। रीवा शहर में भी निर्माण के कई कार्य हुए हैं।
2013 चुनाव के नतीजे: रीवा सीट पर बीजेपी के राजेंद्र शुक्ल ने बीएसपी उम्मीदवार कृष्ण कुमार गुप्ता को करीब 37 हजार वोटों से हराकर चुनाव जीता था। कांग्रेस 17 फीसदी वोटों के साथ यहां तीसरे पायदान पर थी। साल 2008 के चुनाव में बीजेपी के राजेंद्र शुक्ल का मुकाबला बीएसपी के मुजीब खान से था, जो करीब 26 हजार वोटों से चुनाव हार गए। 2003 में राजेन्द्र शुक्ल पहली बार विधानसभा चुनाव जीते थे।
कौन हैं राजेन्द्र शुक्ल : राजेन्द्र शुक्ल का जन्म 3 अगस्त 1964 को रीवा में हुआ था। शुक्ल 1986 में इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा के छात्र संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। वर्ष 1992 में युवा सम्मेलन के आयोजन में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 2003 में पहली बार विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुए तथा बाद में मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शामिल कर आवास एवं पर्यावरण विभाग का दायित्व सौंपा गया। 14 सितम्बर 2012 को मंत्रीमंडल विस्तार में पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया। 21 दिसम्बर, 2013 से कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।