किताबों में डोनाल्ड ट्रंप के बारे में हैं ये अनोखे दावे, आप ही तय करें- कितने सच्चे, कितने झूठे

विवादों से अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का गहरा नाता है। कभी वह अपने किसी फैसले को लेकर सुर्खियों में रहते हैं तो कभी उन पर लिखी पु‍स्‍तकों को लेकर विवाद होता रहा है। एक बार फ‍िर अमेरिका के सबसे बड़े स्कैंडल वॉटरगेट का खुलासा करने वाले पत्रकार ने ट्रंप के व्हाइट हाउस कार्यकाल पर एक किताब लिखी है और वह चर्चा में है। हालांकि यह किताब 11 सितंबर को रिलीज होगी। लेकिन, कुछ मीडिया संस्थानों ने पहले ही किताब के हिस्सों को रिलीज कर दिया। आइए जानते हैं कि उन पर लिखी पु‍स्‍तकों के कुछ विवादित अंश।

बेवकूफ और झूठे हैं ट्रंप 
द वाशिंगटन पोस्ट के वरिष्ठ पत्रकार बॉब वुडवर्ड ने किताब ‘फियर: ट्रम्प इन द व्हाइट हाउस’ में दावा किया गया है कि  व्हाइट हाउस के अधिकारी ट्रंप के सामने कई अहम और संवेदनशील दस्तावेज पेश ही नहीं करते। किताब में अफसरों के हवाले से लिखा गया है कि कई लोग वहां उन्हें बेवकूफ और झूठा भी कहते हैं। यहां तक कि देश के रक्षामंत्री जेम्स मैटिस भी उनकी समझ को पांचवीं के बच्चे के बराबर बता चुके हैं।


ट्रंप ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर की हत्या की साजिश की
किताब में कहा गया है कि ट्रंप ने पेंटागन को सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद की हत्या की साजिश रचने के लिए कहा था। इस पर पहले मैटिस ने ट्रंप के अनुरोध पर गौर किया, लेकिन उनके जाने के बाद अपने साथी से ऐसा कोई कदम नहीं उठाने के लिए कहा। इसके अलावा किताब में बताया गया है कि चीफ ऑफ स्टाफ जॉन केली ट्रंप की मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े कर चुके हैं। एक मीटिंग के दौरान उन्होंने व्हाइट हाउस को पागलों की जगह कह दिया था।

कौन हैं बॉब वुडवर्ड 
बॉब वुडवर्ड वॉशिंगटन पोस्ट अखबार के सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं। यहां के मीडिया जगत में उन्हें काफी सम्मान की नजरों से देखा जाता है। वुडवर्ड पूर्व राष्‍ट्रपति जॉर्ज बुश और बराक ओबामा पर किताबें लिख चुके हैं। बॉब ने पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के वॉटरगेट स्कैंडल का खुलासा किया था। इस रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद निक्सन को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उन्हें राजनीति में विशेषज्ञ पत्रकार माना जाता है। बताया जाता है कि जब किताब के सिलसिले में बॉब ने ट्रम्प से बात करने के लिए कहा तो तो अधिकारियों ने उन्हें व्हाइट हाउस आने से रोक दिया।


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया ट्वीट 
इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि बॉब की किताब में लिखी बातों को रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस और गृह मंत्री जॉन केली ने झूठ बताया। उन्होंने किताब के समय पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि क्या बॉब डेमोक्रेट्स के लिए काम कर रहे हैं ? किताब के कुछ अंश बाहर आने के बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स ने बयान जारी किया। इसके मुताबिक, "किताब में गढ़ी हुई कहानियां शामिल की गई हैं। यह कहानियां बॉब (लेखक) को व्हाइट हाउस के कुछ असंतुष्ट कर्मचारियों से मिली हैं।

ट्रंप पर लिखी अन्‍य विवादित पुस्‍तकें

दावा- ट्रंप की राष्ट्रपति बनने की इच्छा नहीं थी 
अमेरिकी पत्रकार माइकल वुल्फ द्वारा लिखित किताब 'फायर एंड फ्यूरी: इनसाइड द ट्रंप व्हाइट हाउस' का दावा है कि ट्रंप का अंतिम लक्ष्य कभी भी राष्‍ट्रपति का चुनाव जीतना नहीं था। किताब में दावा किया गया है कि ट्रंप की राष्ट्रपति बनने की इच्छा नहीं थी। किताब के अंश के अनुसार, ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ के वक्त अपने सहयोगी सैम नूनबर्ग से कहा था कि मैं दुनिया का सबसे प्रसिद्ध व्यक्ति बन सकता हूं। फॉक्स न्यूज के पूर्व प्रमुख रॉजर एलेस ने उस वक्त ट्रंप से कहा था कि अगर आप अपना करियर टेलीविजन में चाहते हैं, तो पहले राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल होना होगा।

दावा- बेटी को सुंदर और आकर्षक बनने के लिए ब्रेस्ट इम्प्लांट के लिए दबाव डालते थे ट्रंप
न्यूयॉर्क में अमेरिका के प्रथम परिवार के बारे में लिखी पुस्तक बाजार में आई है। इसमें वैनिटी फेयर की पत्रकार एमिली जेन फॉक्स ने राष्ट्रपति ट्रंप के परिजनों के बारे में रोचक जानकारी दी है। पुस्तक में विशेष रूप से ट्रंप की पत्नी मेलानिया और उनकी बेटी इवांका के बारे में जानकारी दी गई है। फॉक्स ने पुस्तक में लिखा है कि जब इवांका स्कूल में पढ़ती थी तो ट्रंप ने स्कूल से कहा था कि यहां एक हेलीपैड बनवा लीजिए ताकि उनकी बेटी वीकएंड्स पर न्यूयॉर्क जा सके। इतना ही नहीं, वे बेटी को सुंदर और आकर्षक बनने के लिए इवांका पर ब्रेस्ट इम्प्लांट के लिए दबाव डालते थे।

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More