मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने नया इतिहास रच दिया है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन (एम-कैप या बाजार पूंजीकरण या बाजार मूल्य) 8 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा का हो गया है। RIL इस बेंचमार्क तक पहुंचने वाली पहली कंपनी बन गई है। कंपनी के शेयर में 23 अगस्त को 1.72 फीसद की वृद्धि हुई और एक शेयर का मूल्य रिकॉर्ड 1,268 रुपये तक पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी का बाजार मूल्य भी 8,04,247 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। RIL ने 13 जुलाई को 7 लाख करोड़ का आंकड़ा छुआ था। रिलायंस सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बाद ऐसा करने वाली दूसरी कंपनी बनी थी।
RIL के शेयर का मूल्य पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़ रहा है। यही वजह है कि TCS और टाटा जैसी दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने नया मुकाम हासिल किया। शेयर बाजार में भी मामूली तेजी का रुख रहा। बताया जाता है कि रिलायंस जियो गीगा फाइबर और जियो फोन-2 से अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद में निवेशकों ने RIL के शेयर की खरीदारी जारी रखी। रिलायंस जियो गीगा फाइबर रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस है। विशेषज्ञों ने RIL के शेयर में वृद्धि के लिए हाल में अमल में आई नई रिफाइनरी और पेटकोक प्रोजेक्ट को भी प्रमुख वजह माना है।
रिलायंस जियो को 612 करोड़ का फायदा: RIL की स्वामित्व वाली रिलायंस जियो ने जून तिमाही में 612 करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाया था। जियो को मार्च तिमाही में भी 510 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी ने संगठित खुदरा बिक्री में भी तकरीबन सवा सौ फीसद की वृद्धि होने की बात कही थी। ट्राई के आंकड़ों को मानें तो जियो जून में 9.71 लाख यूजर्स को जोड़ने में सफल रही थी। इस तरह टेलीकॉम कंपनी का सब्सक्राइबर बेस 21.50 करोड़ हो गया था। जियो के मार्केट शेयर में भी बढ़ोत्तरी हुई थी। यह आंकड़ा 18.78 फीसद तक पहुंच गया था। बता दें कि जियो के बाजार में आने के बाद से ही टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनियां लगातार अपनी जमीन खो रही हैं। खासकर एयरटेल को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। जियो के आक्रामक नीतियों की वजह से आइडिया और वोडाफोन को एक होना पड़ा है।
नई दिल्ली। पिछले सात कारोबारी सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप नौ लाख करोड़ कम हो गया है। 24 जनवरी 2023 को अदाणी समूह का कुल मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ था तो 3 फरवरी के कारोबारी सेशन के बाद महज 10 लाख करोड़ रह गया।
नई दिल्ली। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...
नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भी वैश्विक मंदी का माहौल रह सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और महंगाई का अतरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है।
नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाला साल दुनिया के लिए चुनौतपूर्ण होने वाला है। दरअसल, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को 2023 में मंदी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। इससे बाजार मांग में कमी आएगी। यह पूरी दुनिया को मंदी की चपेट में धकेलने का काम करेगा। वहीं, भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।
नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी।
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 164वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 1 नवंबर 2022, मंगलवार से पेट्रोल और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं।
नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।
नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। अगर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तो कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी।
नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है। फिलहाल सेंसेक्स 151.58 अंकों की बढ़त के साथ 59,397.07 के लेवल पर तो निफ्टी 52.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,616.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.71 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।