दिग्विजय सिंह टी टी नगर थाने से वापस लौटे, कहा 'अब कोर्ट ले जाऊंगा मामला'

दिग्विजय सिंह की गिरफ़्तारी नहीं हो सकी. वो टीटी नगर थाने से वापस लौट गए. पुलिस ने कहा जब उनके खिलाफ कोई केस ही दर्ज नहीं है तो फिर गिरफ़्तारी कैसे की जाए. दिग्विजय सिंह लौट तो गए लेकिन कहा कि सीएम शिवराज सिंह  माफ़ी मांगें, नहीं तो अब मैं ये मामला कोर्ट में लेकर जाऊंगा. दिग्विजय सिंह की तरफ से रामेश्वर नीखरा ने देशद्रोही  मामले की टी टी नगर थाने में   लिखित शिकायत की.

दिग्विजय सिंह पूरे लाव-लश्कर के साथ टी टी नगर थाने पहुंचे थे. वो यहां गिरफ़्तारी देने आए थे. लेकिन पुलिस ने कहा जब उनके खिलाफ कोई केस ही दर्ज नहीं है तो फिर  गिरफ़्तारी कैसे की जाए. थाने रवाना होने से पहले दिग्विजय सिंह ने कहा था कि सीएम शिवराज सिंह माफ़ी मांगें नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दिग्विजय सिंह गिरफ़्तारी देने के लिए कांग्रेस भवन से रवाना हुए थे. पीसीसी चीफ कमलनाथ ने रैली को रवाना किया. रैली में दिग्विजय समर्थकों और कार्यकर्ताओं की तो भारी भीड़ रही, लेकिन प्रदेश के प्रमुख नेताओं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह. ज्योतिरादित्य सिंधिया और सांसद विवेक तन्खा सबने दूरी बनाए रखी. इनमें से कोई भी नेता भोपाल नहीं पहुंचा.

समर्थकों की इतनी ज़्यादा भीड़ थी कि रवानगी होते ही उनसें धक्का-मुक्की शुरू हो गयी. सबमें दिग्विजय सिंह से मिलने और उनके साथ चलने की होड़ रही. रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतज़ाम किए. समन्वय भवन से लेकर टीटी नगर थाने तक रोड पर हर तरफ बेरिकेड्स थे. पुलिस सीसीटीवी के ज़रिेए लगातार नज़र बनाए हुए थी. पुलिस के कुल 1000 जवान तैनात थे . खुद एसपी और उनके साथ  8 टीआई, 5 सीएसपी, और 3 एएसपी मुस्तैद रहे.

PHQ से सख़्त निर्देश थे कि हंगामा होने पर पुलिस सबसे सख़्ती से निपटे. अगर मौखिक समझाने और चेतावनी देने से कार्यकर्ता नहीं मानें तो लाठीचार्ज कर दिया जाए. वॉटर केनन, आंसू गैस सहित तमाम इंतज़ाम भी पुलिस ने कर रखे थे.


दिग्विजय सिंह ये गिरफ़्तारी उन्हें देशद्रोही कहे जाने के विरोध में देने आए हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान 19 जुलाई को सतना में कहा था कि दिग्विजय सिंह की हरक़तें देशद्रोही के समान हैं. उस पर दिग्विजय ने कहा 'अगर मैं देशद्रोही हूं तो मुझे गिरफ़्तार करो'. मैं एक ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते गिरफ़्तारी देने आया हूं.

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More