RCB vs RPS: राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने बैंगलोर को दी 27 रन से रॉयल मात

आईपीएल 10 का 17वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राइजिंग पुणे सुपरजायंट के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। बैंगलोर ने टॉस जीतकर पुणे को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पुणे ने 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर ने 9 विकेट खोकर महज 111 रन ही बना सकी। बैंगलोर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान विराट कोहली 19 गेंदों पर 28 रन बना सके। वहीं डिविलियर्स से खासी उम्मीद तो थी मगर वो भी टीम के स्कोर में महज 29 रन का ही योगदान दे सके। वहीं पुणे की ओर से ठाकुर और बेन स्टोक्स ने 3-3 विकेट झटक बैंगलोर की कमर तोड़ दी। इसके अलावा उनादकट 2, जबकि ताहिर 1 विकेट ही ले सके।
इससे पहले पुणे की ओर से पहले विकेट के लिए रहाणे-त्रिपाठी ने 63 रन की मजबूत साझेदारी की। उसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए स्मिथ (27) और धोनी (28) रन ही बना सके। इसके बाद पुणे ने 9 गेंदों पर 5 विकेट गंवा दिए। आखिरी ओवर में तिवारी ने 2 छक्के और 3 चौके लगाते हुए 27 रन बनाए। बैंगलोर की ओर से मिल्न और अरविंद ने 2-2 विकेट लिए, जबकि बद्री, वॉट्सन और नेगी ने 1-1 विकेट निकाले।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, शेन वॉटसन, मंदीप सिंह, केदार जाधव, स्टु्अर्ट बिन्नी, पवन नेगी, एडम मिल्न श्रीनाथ अरविन्द, युजवेंद्र चहल, सैमुअल बद्री
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट : अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, स्टीव स्मिथ (कप्तान), बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, एमएस धोनी, डेनियल क्रिस्चियन, दीपक चहर, इमरान ताहिर, एसएन ठाकुर, जयदेव उनादकट

11:37PM : स्टोक्स मैच का आखिरी ओवर डालते हुए। तीसरी गेंद पर मिल्न क्लीन बोल्ड। चौथी और पांचवी गेंद पर सिंगल। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं। पुणे ने 27 रन से जीत दर्ज की।
11:33PM : उनादकट अपना आखिरी ओवर कराते हुए और दूसरी ही गेंद पर बद्री क्लीन बोल्ड। अरविंद मैदान पर। जीत के लिए 8 गेंदों में 34 रन की जरूरत। अगली गेंद पर डबल। पांचवी गेंद पर फिर से डबल। आखिरी गेंद पर सिंगल।
11:28PM : ठाकुर 18वां ओवर डालते हुए। दूसरी गेंद पर नेगी ने मिडऑफ पर 70 मीटर का छक्का लगाया। अगली ही गेंद पर राहुल के हाथों कैच आउट। नेगी 11 रन पर आउट। मैदान पर मिल्न। बिन्नी ने हवा को गेंद में उठाया और स्टोक्स ने छक्का बचाया। इस गेंद पर 1 रन। अगली गेंद पर मिल्न ने एक रन के लिए दौड़ लगाई। लास्ट गेंद पर ठाकुर ने बिन्नी को क्लीन बोल्ड किया। ठाकुर ने इस ओवर में 2 विकेट झटके।
11:22PM : क्रिस्चियन अपना आखिरी ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर सिंगल। अगली गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर नेगी ने स्ट्राइक बिन्नी को दी। पांचवी गेंद स्लोअर वन और इसपर बिन्नी ने 72 मीटर का छक्का लगाया। अगली गेंद को पुल करने की कोशिश और चौका। इस ओवर में 13 रन।
11:18PM : स्टोक्स अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर चौका। दूसरी पर सिंगल। तीसरी गेंद पर वॉट्सन ने शानदार बाउंड्री लगाई। अगली गेंद शॉर्ट, जिसपर कोई रन नहीं। पांचवी गेंद धीमी गति की जिसपर वॉट्सन क्लीन बोल्ड। वॉट्सन 14 रन बनाकर आउट। मैदान पर नेगी। पहली गेंद पर सिंगल लिया।
11:11PM : उनादकट अपना तीसरा ओवर डालते हुए। प्रति ओवर 13 रन की जरूरत। पहली गेंद डॉट। अगली वाइड। उनादकट 120 की गति पर गेंदबाजी करते हुए। अगली गेंद धीमी गति की, जिसपर सिंगल। पांचवी गेंद पर जाधव क्लीन बोल्ड। जाधव 18 रन पर आउट।  बिन्नी ने क्रीज पर आते ही सिंगल लिया।
11:06PM : ठाकुर पारी का 14वां ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर सिंगल दूसरी गेंद पर वॉट्सन ने दो रनों के लिए दौड़ लगाई। अगली तीन गेंद पर वॉट्सन कोई रन नहीं बना सके। ठाकुर वॉट्सन को लगातार छकात हुए। आखिरी गेंद पर वॉट्सन सिंगल लेने में कामयाब।
11:00PM : ताहिर अपना आखिरी ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर वॉट्सन ने सिंगल लिया। अगली गेंद पर जाधव ने भी एक रन के लिए दौड़ लगाई। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। आखिरी दो गेंदों पर सिंगल।
10:55PM : क्रिस्चियन 12वां ओवर डालते हुए। पहली ही डिलीवरी वाइड। अगली दो बॉल पर सिंगल। तीसरी गेंद डॉट। आखिरी तीन गेंदों पर एक-एक रन के लिए दौड़।
10:50PM : इमरान ताहिर ने अपने तीसरे ओवर की पहली ही डिलीवरी वाइड डाली। दूसरी गेंद पर डिविलियर्स स्टंप आउट। बैंगलोर को दूसरा झटका। डिविलियर्स 29 रन पर आउट। वॉट्सन मैदान पर। पहली ही गेंद पर वॉट्सन ने सिंगल के साथ खाता खोला। अगली गेंद पर फिर से सिंगल। इस सफल ओवर में 5 रन बने।
10:44PM : क्रिस्चियन पारी का 10वां ओवर डालते हुए। 130 से ज्यादा की गति से गेंदबाजी कराते हुए। पांचवी गेंद स्लोअर वन। आखिरी गेंद पर सिंगल। बैंगलोर को  10 ओवर में 95 रन की जरूरत।
10:40PM : ताहिर अपना दूसरा ओवर डालते हुए। तीसरी गेंद पर डिविलियर्स ने शानदार 80 मीटर का छक्का लगाया। अगली दो गेंद पर सिंगल। इस ओवर से 10 रन।
10:37PM : स्टोक्स 8वां ओवर डालते हुए। पहली तीन गेंदें डॉट। चौथी और पांचवी पर सिंगल। अगली गेंद वाइड। लास्ट गेंद पर स्टंप से हटकर डिविलियर्स ने शॉट मारा मगर महज 1 रन।
10:33PM : इमरान ताहिर अपना पहला ओवर लेकर आए। पहली गेंद पर डबल। अगली तीन गेंद पर सिंगल। पांचवी गेंद पर जाधव ने डबल लिया। लास्ट गेंद डॉट।
10:27PM : बेन स्टोक्स अपना पहला ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर सिंगल। तीसरी गेंद हवा में और अजिंक्य रहाणे ने कोहली को कैच आउट किया। कोहली 28 रन बनाकर आउट। केदार जाधव नॉन स्ट्राइकर एंड पर। अगली दो गेंद डॉट। लास्ट बॉल पर सिंगल।
10:21PM : क्रिस्चियन पारी का पांचवा ओवर कराते हुए। पहली गेंद डॉट। अगली पर सिंगल। तीसरी और चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवी गेंद पर कोहली ने 2 रन लिए। आखिरी गेंद पर सिंगल। इस ओवर में सिर्फ 4 रन आए।
10:18PM : ठाकुर की दूसरी गेंद पर कोहली ने चौका लगाया। अगली गेंद पर स्ट्राइक डिविलियर्स के पास। चौथी गेंद डॉट इसके बाद सिंगल। आखिरी गेंद पर डिविलियर्स ने चौका लगाया। इस ओवर से 10 रन।
10:14PM : उनादकट पुणे की ओर से तीसरा ओवर कराते हुए। पहली गेंद पर सिंगल। अगली चार गेंद डॉट। आखिरी गेंद पर डिविलियर्स ने शानदार छक्का लगाया। इस ओवर में 7 रन।
10:09PM : ठाकुर पारी का दूसरा ओवर डालते हुए। पहली ही गेंद पर कोहली ने चौका। दूसरी गेंद पर तिवारी ने कैच टपकाया। चौथी गेंद पर 3 रन। पांचवी गेंद पर मंदीप विकेटकीपर धोनी के हाथों 0 रन पर कैच आउट। डिविलियर्स ने आते ही चौका लगाया। इस सफल ओवर में 7 रन।
10:04PM : बैंगलोर की ओर से कोहली-मंदीप ओपनिंग के लिए उतरे। उनादकट पहला ओवर डाल रहे हैं। पहली दो गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर कोहली ने 73 मीटर का शानदार छक्का लगाया। अगली गेंद पर स्ट्राइक मंदीप को दी। इस ओवर में 7 रन।
9:41PM : मिल्न पारी का आखिरी ओवर डालते हुए। पहली तीन गेंदों पर सिंगल। पांचवी गेंद पर तिवारी ने छक्का लगाया। आखिरी गेंद रनआउट मगर एक रन। बैंगलोर को 162 रन का लक्ष्य।
9:39PM : वॉट्सन 19वां ओवर करते हुए। पहली ही गेंद पर तिवारी ने चौका लगाया। वॉट्सन नीची गेंद कराते हुए। अगली गेंद वाइड। तीसरी गेंद पर तिवारी ने शानदार चौका लगाया। तिवारी ने पांचवी गेंद पर चौका लगाया। लास्ट गेंद पर सिक्स। इस ओवर से 19 रन।
9:33PM : मिल्न की पहली ही गेंद पर बेन स्टोक्स 2 रन बनाकर क्लीन बोल्ड। अगली ही गेंद पर ठाकुर भी कैच आउट। मिल्न हैट्रिक पर। उनादकट मैदान पर। पहली दोनों गेंदें डॉट। पांचवी गेंद पर सिंगल। इस ओवर में 2 रन और 2 विकेट।
9:25PM : अरविंद ने चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर स्मिथ को क्लीन बोल्ड किया। स्मिथ 27 रन बनाकर आउट। मुश्किल में पुणे। बेन स्टोक्स मैदान पर। अगली दो गेंदों पर सिंगल। चौथी गेंद डॉट। पांचवी गेंद को क्रिस्चियन ने फ्लिक किया और मंदीप सिंह ने कैच लपका। क्रिस्चियन 1 रन बनाकर आउट। अरविंद को इस ओवर से दो सफलता। मनोज तिवारी मैदान पर।
9:20PM : वॉट्सन मैच का 16वां ओवर कराते हुए। धोनी पहली गेंद पर ठीक से टाइमिंग नहीं कर सके। सिंगल के साथ संतोष। दूसरी गेंद को स्मिथ ने गैप में खेल चौका लगाया। अगली बॉल डॉट। चौथी पर स्मिथ ने स्ट्राइक धोनी को दी। पांचवी गेंद पर धोनी ने शानदार चौका लगाया। लास्ट बॉल पर धोनी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में क्लीन बोल्ड। धोनी 28 रन बनाकर आउट। मैदान पर बेन स्टोक्स।
9:10PM :अरविंद अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर सिंगल। धोनी ने अपने करियर में 24 हजार रन पूरे किए। तीसरी गेंद पर स्मिथ ने पुल किया लेकिन सिर्फ 2 रन। चौथी गेंद पर लेग में चौका लगाया। अगली दोनों गेंदों को हिट करने में स्मिथ चूके।
9:05PM : चहल अपना पहला ओवर करते हुए। पहली गेंद पर सिंगल। अगली दोनों गेंद पर धोनी रन लेने में नाकामयाब। चौथी गेंद को धोनी ठीक से कनेक्ट नहीं कर सके और बॉल को हवा में उठाया मगर कोई नुकसान नहीं। इस गेंद पर सिंगल। अगली गेंद डॉट और फिर वाइड। फिर से एक वाइड और साथ ही इस पर एक रन की दौड़ भी। आखिरी गेंद पर धोनी ने गेंद को स्टेडियम से बाहर पहुंचाया।
9:00PM : वॉट्सन पारी का 13वां और अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर सिंगल। तीसरी गेंद को स्मिथ ने फाइन में खेला और सिंगल लिया। अगली गेंद वाइड। चौथी गेंद धीमी गति से की गई, जिसपर धोनी कोई रन नहीं बना सके। पांचवी गेंद पर धोनी ने दो रन चुराए। इस ओवर में सिर्फ 6 रन।
8:53PM : बद्री अपना आखिरी ओवर डालते हुए। तीसरी गंद पर स्मिथ ने गैप में चौका लगाया। आखिरी तीनों गेंदों पर सिंगल। धोनी-स्मिथ बड़े शॉट्स खेलने क बजाय सिर्फ स्ट्राइक बदलते हुए।
8:50PM : नेगी टीम के लिए 11वां ओवर डालते हुए। इस ओवर की सभी गेंदों पर सिंगल। बल्लेबाज लगातार स्ट्राइक बदलते रहे। नेगी ने अपने तीनों ओवर बेहद किफायती डाले। उन्होंने अभी तक सिर्फ 12 रन दिए।
8:47PM : बद्री अपना तीसरा ओवर कराते हुए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी ने चौके के साथ अपना खाता खोला। पांचवी गेंद पर फिर से उसी दिशा में एक और चौका जड़ा। इस ओवर से 10 रन बने।
8:44PM : नेगी बैंगलोर के लिए 9वां ओवर डालते हुए। दूसरी ही गेंद पर राहुल कोहली के हाथों अपना कैच दे बैठे। राहुल ने 23 गेंदों पर 31 रन बनाए। मैदान पर एमएस धोनी। धोनी पहली चार गेंदों पर खाता नहीं खोल सके। इस सफल ओवर में सिर्फ 1 रन बने।
8:40PM : बद्री अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद डॉट। अगली दोनों पर सिंगल। चौथी गेंद पर बद्री ने रहाणे को क्लीन बोल्ड किया। 30 रन पर रहाणे का लेग स्टंप उखड़ा। मैदान पर हल्की-हल्की बारिश होती हुई। मैदान पर कप्तान स्मिथ आए। पहली ही गेंद पर सिंगल के साथ खाता खोला। आखिरी गेंद पर राहुल ने शानदार चौका लगाया।
8:35PM : पवन नेगी अपना पहला ओवर डालते हुए। शुरुआती गेंद वाइड। अगली पांच गेंदों पर सिंगल। नेगी के इस ओवर में कुल 6 रन बने।
8:29PM : अरविंद पारी का छठा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदें डॉट। अगली वाइड। तीसरी गेंद पर राहुल ने स्ट्राइक बदली। अगली चारों गेंदों पर सिंगल। इस ओवर में महज 5 रन।
8:21PM : वॉट्सन बैंगलोर की ओर से पांचवा ओवर डालते हुए। पांचवी गेंद पर रहाणे ने कट करते हुए चौका लगाया। छठी गेंद पर कोहली से मिस फील्डिंग और चौका। पुणे के 50 रन पूरे।
8:18PM : राहुल ने अरविंग के पहले ओवर की में दूसरी ही गेंद पर शानदार छक्का लगाया। अगली गेंद पर चौका। राहुल शानदार बल्लेबाजी करते हुए। इस ओवर से 13 रन।
8:14PM : मिल्न अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर त्रिपाठी ने चौका जड़ा। अगली गेंद पर फिर से चौका। तीसरी गेंद पर राहुल ने स्ट्राइक बदली। पांचवी गेंद पर रहाणे ने शानदार छक्का जड़ा। आखिरी गेंद पर चौका। ये ओवर बेहद महंगा साबित हुआ, जिसपर 17 रन बने।
8:10PM : बद्री पारी का दूसरा ओवर डालते हुए। पहली ही गेंद पर रहाणे ने शानदार चौका लगाया। अगली चार गेंदों पर सिंगल। लास्ट गेंद डॉट। इस ओवर से 8 रन।
8:05PM : पुणे की ओर से अजिंक्य रहाणे और त्रिपाठी ओपनिंग करते हुए। मिल्न बैंगलोर की ओर से पहला ओवर डाल रहे हैं। पहली तीन गेंदें डॉट। अगली तीन गेंदों पर सिंगल। इस ओवर से सिर्फ तीन रन
7:30PM : बैंगलोर ने टॉस जीतकर पुणे को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। गेल के स्थान पर शेन वॉटसन बैंगलोर की ओर से खेलते हुए।

"खेल" से अन्य खबरें

खेलो एमपी यूथ गेम्स-2023 का रंगारंग शुभारंभ 1 अक्टूबर को

भोपाल। खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 के राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का शानदार आगाज एक अक्टूबर को होने जा रहा है। रविवार को भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में शाम 7 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में खेल महाकुंभ का रंगारंग शुभांरभ किया जायेगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।

Read More

एशियन गेम्स और आईएसएसएफ वर्ल्ड चेंपियनशिप में ऐश्वर्या प्रताप और आशी चौकसे का चयन

भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने एक बार पुनः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क़ाबिलियत प्रदर्शित की है। चीन में सितंबर वर्ष 2023 में शुरू होने वाले एशियन गेम्स और बाकू अज़रबैजान में अगस्त में होने वाली आईएसएसएफ़ वर्ल्ड चेंपियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की दो बेहतरीन शूटर्स ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे ने भारतीय टीम में अपनी जगह बनायी है।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम को एशिया कप टूर्नामेंट जीतने पर दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को एशिया कप 2023 टूर्नामेंट में ऐतिहासिक जीत पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। टूर्नामेंट का कल समापन दिवस था। जापान के काकामीगहारा में 4 बार की चेम्पियन दक्षिण कोरिया को भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने 2-1 से शिकस्त देकर नया इतिहास रचा है।

Read More

66वें राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में लीग मैच संपन्न हुए

भोपाल। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भोपाल में आयोजित 66वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में आज फुटबॉल वॉलीबॉल टेबल टेनिस एवं जूडो के प्रथम चरण के मुकाबले संपन्न हुए।

Read More

66वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता मैं फुटबॉल वॉलीबॉल जूडो एवं टेबल टेनिस के प्रारंभिक मुकाबले प्रारंभ

भोपाल। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भोपाल में आयोजित 66वें राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता द्वितीय चरण के मुकाबले प्रारंभ हुए आज प्रातः टीटी नगर स्टेडियम में वॉलीबॉल के मुकाबले प्रारंभ हुए।

Read More

भारत की सिफ्ट कौर समरा ने अपना पहला व्यक्तिगत विश्व कप पदक जीता

भोपाल। भोपाल में आईएसएसएफ़ वर्ल्ड कप के आख़िरी दिन भारत की सिफ्ट कौर समरा ने अपना पहला व्यक्तिगत विश्व कप पदक जीता। मेडिकल की छात्रा और मौजूदा राष्ट्रीय चेंपियन भारत की सिफ़्ट ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (3P) में शीर्ष-आठ रैंकिंग राउंड में 403.9 स्कोर कर कांस्य पदक हासिल किया। इस इवेंट में चीन की झांग क्यूनग्यू ने स्वर्ण पदक और चेक गणराज्य की अनीता ब्राबकोवा ने रजत पदक हासिल किया।

Read More

मनु भाकर ने भारत को दिलाया कांस्य

भोपाल। इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप के चौथे दिन 25 मीटर पिस्टल वुमन फाइनल में मनु भाकर ने भारत को कांस्य पदक दिलाया। इसमें जर्मनी की वी डोरेन ने स्वर्ण और चीन की डु जियन ने रजत पदक हासिल किया। इस क्वालिफाइ राउंड में कुल 29 खिलाड़ी शामिल हुए, जिसमें 5 भारतीय खिलाड़ी भी थे। वर्ल्ड कप में भारत के मेडल की संख्या 6 हो गई है, जिसमें 1 स्वर्ण,1 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल है।

Read More

IPL 2023: 31 मार्च से शुरु होगा आईपीएल का रोमांच, पहली भिड़ंत के लिए गुजरात और चेन्नई तैयार

 नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अगले हफ्ते से क्रिकेट का नया रोमांच शुरु होने वाला है। शुक्रवार, 31 मार्च से आईपीएल 2023 की शुरुआत होने वाली है। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण में 70 लीग मैच होंगे और ये सभी मुकाबले 12 मैदानों पर खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच से होगी। पिछले सीजन में चेन्नई का परफॉर्मेन्स काफी खराब रहा था और वो 9वें स्थान पर रही थी। वहीं गुजरात टाइटन्स पिछले सीजन की चैंपियन टीम है।

Read More

आईएसएसएफ विश्व कप में सरबजोत ने भारत के लिए की स्वर्णिम शुरूआत

भोपाल। भोपाल के बिशनखेड़ी स्थित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस में पहली बार हो रही आईएसएसएफ़ वर्ल्ड कप की शुरूआत में ही भारत ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करा दी है।

Read More

अंतर्राष्ट्रीय एबिलिम्पिक में भाग लेने दिव्यांग रजनीश फ्रांस रवाना

भोपाल। फ्रांस के मेट्ज़ शहर में 22 से 26 मार्च तक होने वाली अंतर्राष्ट्रीय एबिलिम्पिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये दिव्यांग प्रतिभागी रजनीश अग्रवाल आज जबलपुर से रवाना हुए। रजनीश एबिलिम्पिक में वेब पेज डिजाइनिंग एवं प्रोग्रामिंग प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे। आयुक्त नि:शक्तजन कल्याण संदीप रजक, सामाजिक न्याय के अधिकारी, जन-प्रतिनिधि, परिजन और गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएँ दी।

Read More