बांधवगढ़ में भाजपा की जीत, अटेर में कांटे की टक्कर

भोपाल। बांधवगढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के शिवनारायण सिंह ने कांग्रेस की सावित्री सिंह को 25,476 वोटों से हरा दिया। शुरुआती राउंड की काउंटिंग से ही शिवनारायण सिंह को लगातार बढ़त मिल रही थी। उमरिया स्थित मतगणना केंद्र शासकीय जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में जैसे ही शिवनाराण सिंह की जीत की खबर बाहर आई भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। इस दौरान कांग्रेस ने यहां चुनाव अधिकारी से रिकाउंटिंग के लिए आवेदन दिया। उधर भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है।

अटेर की मतगणना भिंड स्थित शासकीय एमजेएस महाविद्यालय में मतगणना जारी है। यहां कांग्रेस के हेमंत कटारे शुरुआती रुझानों में आगे रहे इसके बाद भाजपा के अरविंद सिंह ने बढ़त बनाई कुछ राउंड के बाद फिर कांग्रेस प्रत्याशी आगे हो गए।

अटेर उपचुनाव के 18 डाक मतपत्रों की गिनती में भाजपा को 4, कांग्रेस को 12, सपा को 1 और निर्दलीय को एक वोट मिला। डाक मतपत्रों के बाद ईवीएम से यहां पहले राउंड की मतगणना में कांग्रेस के हेमंत कटारे को 2891, भाजपा के अरविंद सिंह भदौरिया को 2867 वोट मिले।

दूसरे राउंड में कांग्रेस के हेमंत कटारे को 2831 और भाजपा के अरविंद सिंह भदौरिया को 3500 वोट मिले। इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने 637 वोट से बढ़त बनाई।

तीसरे राउंड में भाजपा के अरविंद सिंह भदौरिया को 3144 वोट और कांग्रेस के हेमंत कटारे को 2622 वोट मिले।

चौथे राउंड में कांग्रेस के हेमंत कटारे को 2816 और भाजपा के अरविंद सिंह को 2200 वोट मिले। जिसमें दोनों के बीच 616 वोटों के अंतर से कांग्रेस आगे रही। वहीं इस राउंड तक 513 वोटों से भाजपा प्रत्याशी आगे रहे।

पांचवें राउंड में कांग्रेस के हेमंत कटारे को 2133 और भाजपा के अरविंद सिंह को 2415 वोट मिले। इसमें 318 वोटों के अंतर से भाजपा आगे रही, वहीं इस राउंड तक भाजपा प्रत्याशी 831 वोटो की बढ़त से आगे रहे।

छठवें राउंड में कांग्रेस के हेमंत कटारे को 3000 और भाजपा के अरविंद सिंह को 2435 वोट मिले। इसमें कांग्रेस 565 वोट से आगे रही। इस राउंड तक भाजपा 266 वोटों से आगे है।

सातवें राउंड में कांग्रेस के हेमंत कटारे को 2957 और भाजपा के अरविंद सिंह को 2860 वोट मिले। जिसमें में कांग्रेस 97 वोटों से आगे रही। वहीं अभी तक हुई काउंटिंग में भाजपा प्रत्याशी 169 वोटों से आगे रहे।

आठवें राउंड में कांग्रेस के हेमंत कटारे को 3254 और भाजपा के अरविंद सिंह को 2762 वोट मिले। जिसमें 492 वोटों से कांग्रेस आगे रही। इसके बढ़त के साथ कांग्रेस प्रत्याशी अभी तक हुए राउंड में 323 वोट से आगे हो गए।

नौवें राउंड में कांग्रेस के हेमंत कटार को 2969 और भाजपा के अरविंद सिंह को 2833 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस 136 वोट से आगे रही, वहीं अब तक हुई मतगणना में कांग्रेस 459 वोट से आगे हो गई।

दसवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी को 2870 और भाजपा प्रत्याशी को 2088 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस 782 वोट से आगे रही। अब तक हुए काउंटिंग राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे 1280 वोटों से आगे हो गए।

ग्यारहवें राउंड में कांग्रेस के हेमंत कटारे को 2508 और भाजपा के अरविंद सिंह भदौरिया को 3396 वोट मिले। इस राउंड में भाजपा 888 वोटों के अंतर से आगे हो गई, वहीं इस अब तक हुई मतगणना में कांग्रेस 387 वोटों से आगे रही।

बारहवें राउंड की मतगणना में कांग्रेस को 4048 वोट मिले वहीं भाजपा प्रत्याशी को 2180, इस राउंड में कांग्रेस 1868 वोट से आगे हो गई। अब तक हुई मतगणना में कांग्रेस अब 2255 वोट से आगे है।

बांधवगढ़ उपचुनाव के पहले रुझान में कांग्रेस की सावित्री सिंह को 2754, भाजपा के शिवनारायण को 3945, गोंगपा के लखन सिंह 211, जन शक्ति पार्टी के विजय सिंह को 41, निर्दलीय केशकली को 125 और नोटा को 188 वोट मिले।

दूसरे राउंड में भाजपा के शिवनारायण को 4072, कांग्रेस की सावित्री सिंह को 2427, गोंगपा के लखन सिंह को 115, जन शक्ति पार्टी के विजय सिंह को 43, निर्दलीय केशकली को 91 और नोटा को 186 वोट मिले।

तीसरे राउंड में भाजपा के शिवनारायण को 4218, कांग्रेस की सावित्री सिंह को 3074, गोंगपा के लखन सिंह को 56, जन शक्ति पार्टी के विजय सिंह को 34, निर्दलीय केशकली को 148 और नोटा को 110 वोट मिले।

चौथे राउंड में भाजपा के शिवनारायण को 4035, कांग्रेस की सावित्री सिंह को 2538, गोंगपा के लखन सिंह को 64, जन शक्ति पार्टी के विजय सिंह को 35, निर्दलीय केशीकली को 266 और नोटा को 180 वोट मिले।

पांचवें राउंड में भाजपा के शिवनारायण सिंह को 3510, कांग्रेस की सावित्री सिंह को 2734, गोंगपा के लखन सिंह को 160, जन शक्ति पार्टी के विजय सिंह को 36, निर्दलीय केशकली को 103 और नोटा को 125 वोट मिले।

छठवें राउंड में भाजपा के शिवनारायण को 3648, कांग्रेस की सावित्री सिंह को 1914, गोंगपा के लखन सिंह को 754, जन शक्ति पार्टी के विजय सिंह को 74, निर्दलीय केशकली को 132 और नोटा को 185 वोट मिले।

सातवें राउंड में भाजपा के शिवनारायण को 4056, कांग्रेस की सावित्री सिंह को 2330, गोंगपा के लखन सिंह को 214, जन शक्ति पार्टी के विजय सिंह को 105, निर्दलीय केशकली को 104 और नोटा को 162 वोट मिले। इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी 9713 वोटों से आगे रहे।

आठवें राउंड में भाजपा के शिवनारायण को 3632, कांग्रेस की सावित्री सिंह को 2262, गोंगपा के लखन सिंह को 55, जन शक्ति पार्टी के विजय सिंह को 48, निर्दलीय केशकली को 363 और नोटा को 152 वोट मिले। इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी 11,083 वोटों से आगे रहे।

नौवें राउंड में भाजपा के शिवनारायण को 3070, कांग्रेस की सावित्री सिंह को 3188, गोंगपा के लखन सिंह को 52, जन शक्ति पार्टी के विजय सिंह को 27, निर्दलीय केशकली को 53 और नोटा को 96 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी इस राउंड में 10,965 मतों से आगे रहे।

दसवें राउंड में भाजपा के शिवनारायण को 3392, कांग्रेस की सावित्री सिंह को 2869, गोंगपा के लखन सिंह को 55, जन शक्ति पार्टी के विजय सिंह को 26, निर्दलीय केशकली को 62 और नोटा को 123 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी इस राउंड में 11,488 वोटों से आगे रहे।

ग्यारहवें राउंड में भाजपा के शिवनारायण को 4782, कांग्रेस की सावित्री सिंह को 2050, गोंगपा के लखन सिंह को 316, जन शक्ति पार्टी के विजय सिंह को 109, निर्दलीय केशकली को 93 और नोटा को 330 वोट मिले। इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी 14,230 वोटों से आगे रहे।

बारहवें राउंड में भाजपा के शिवनारायण को 3735, कांग्रेस की सावित्री सिंह को 2455, गोंगपा के लखन सिंह को 1493, जन शक्ति पार्टी के विजय सिंह को 97, निर्दलीय केशकली को 117 और नोटा को 288 वोट मिले। इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी 15,500 वोट से आगे हो गए।

तेरहवें राउंड में भाजपा के शिवनारायण को 3683, कांग्रेस की सावित्री सिंह को 3019, गोंगपा के लखन सिंह को 306, जन शक्ति पार्टी के विजय सिंह को 66, निर्दलीय केशकली को 83 और नोटा को 202 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी इस राउंड तक 16,164 वोटों से आगे रहे।

चौदहवें राउंड में भाजपा के शिवनारायण को 4317, कांग्रेस की सावित्री सिंह को 2829, गोंगपा के लखन सिंह को 174, जन शक्ति पार्टी के विजय सिंह को 51, निर्दलीय केशकली को 90, नोटा को 173 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी इस राउंड तक 17,652वोटों से आगे रहे।

पंद्रहवें राउंड में भाजपा के शिवनारायण को 4352, कांग्रेस की सावित्री सिंह को 2601, गोंगपा के लखन सिंह को 104, जन शक्ति पार्टी के विजय सिंह को 76, निर्दलीय केशकली को 91 और नोटा को 123 वोट मिले। इस राउंड तक भाजपा प्रत्याशी 19,403 वोटों से आगे रहे।

सालहवें राउंड में भाजपा के शिवनारायण सिंह को 3737, कांग्रेस की सावित्री सिंह को 2628, गोंगपा के लखन सिंह को 87, जन शक्ति पार्टी के विजय सिंह को 74, निर्दलीय केशकली को 97 और नोटा को 192 वोट मिले। इस राउंड तक भाजपा प्रत्याशी 20,512 वोटों से आगे रहे।

सत्रहवें राउंड में भाजपा के शिवनारायण सिंह को 4663, कांग्रेस की सावित्री सिंह को 3433, गोंगपा के लखन सिंह को 316, जन शक्ति पार्टी के विजय सिंह को 53, निर्दलीय केशकली को 97 और नोटा को 192 वोट मिले। इस राउंड तक भाजपा प्रत्याशी 21,742 वोटों से आगे रहे।

अठारवें राउंड में भाजपा के शिवनारायण सिंह को 3575 और कांग्रेस की सावित्री सिंह को 2523 वोट मिले। इस राउंड तक भाजपा प्रत्याशी 25,426 वोट से आगे रहे।

उन्नीसवें राउंड में भाजपा के शिवनारायण सिंह को 3524 और कांग्रेस की सावित्री सिंह को 1252 वोट मिले। फाइनल राउंड के साथ ही भाजपा प्रत्याशी शिवनारायण सिंह ने 25,475 वोट से जीत गए।

"जिलों से" से अन्य खबरें

लक्ष्य हासिल करने के लिये स्वस्थ रहना जरूरी : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 'परीक्षा पे चर्चा' में विद्यार्थियों से बात की। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करने और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने पर बातचीत की। विद्यार्थियों ने चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से विभिन्न विषयों पर सवाल किये। इन सवालों का प्रधानमंत्री ने रोचक उदाहरणों के साथ जवाब दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में प्रसारित किये गये कार्यक्रम में शामिल हुए।

Read More

ज्य आनंद संस्थान और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच हुआ एमओयू

भोपाल। राज्य आनंद संस्थान और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच मैनिट परिसर में मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैडिंग (समझौता ज्ञापन) किया गया। एमओयू के तहत दोनों पक्ष तीन वर्षों तक एक-दूसरे के सहयोगी के रूप में कार्य कर विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन करेंगे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय वायुसेना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। 

Read More

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपालवासियों को दी दो बड़ी सौगातें

भोपाल। नरेला विधानसभा में रहवासियों को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। रविवार को भी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रहवासियों को दो बड़ी सौगातें दीं। मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा में एक और फ्लाईओवर की सौगात देते हुए प्रभात चौराहे पर थ्री टियर सिस्टम आधारित फ्लाईओवर का भूमिपूजन किया। उन्होंने करोंद क्षेत्र के पलासी में शासकीय महाविद्यालय नरेला का लोकार्पण भी किया। कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये बस सुविधा का विस्तार करते हुए बैरागढ़ चिचली से पलासी बड़वाई तक एसआर-4 सिटी बस का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान जन आस्था को समर्पित लोक और स्मारकों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर में अटल स्मारक, मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक, अमरकंटक में मां नर्मदा महालोक और बड़वानी में नागलवाड़ी लोक का भूमिपूजन करेंगे। प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास के 616 करोड़ 99 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा। प्रदेश के पर्यटन स्थलों को विश्व स्तरीय बनाने और पर्यटकों के लिए पर्यटन सुविधाओं का विकास करने के उद्देश्य से प्रदेश में स्मारक, लोक,  म्यूजियम के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा।

Read More

रामनगर के सभी गाँवों के खेतों तक पहुँचेगा नहर का पानी

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि अगले एक साल में सतना जिले के रामनगर के सभी गाँवों के खेतों तक नहरों का पानी पहुँचेगा। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री पटेल सोमवार को सतना जिले के रामनगर में करीब 5 करोड़ रूपये लागत के नहरों के मरम्मत और लाइनिंग कार्य का भूमि-पूजन के बाद हुए समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Read More

समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित हो

भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने के लिये सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जायेगा, वहीं काम न करने वाले को ब्लेकलिस्ट। मंत्री श्री शुक्ल ने जल भवन भोपाल में समूह जल प्रदाय योजनाओं की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये।

Read More

जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल हाट बाजार में स्वच्छता ही सेवा अभियान में 'एक तारीख-एक घंटा-एक साथ' कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमदान किया। उन्होंने झाड़ू लेकर परिसर में सफाई की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की वॉल पर "जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर" लिखकर प्रदेशवासियों को स्वच्छता संदेश दिया।

Read More

स्वच्छता ही सेवा: चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नागरिकों के साथ किया श्रमदान

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 70 व 69 में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नागरिकों के साथ श्रमदान किया। मंत्री श्री सारंग ने स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयं श्रमदान कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें और स्वस्थ रहें। इस दौरान उन्होंने रहवासियो को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की "स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान" की अपील के बाद देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Read More

गायत्री मंदिर में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। जनसम्पर्क तथा पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गायत्री मंदिर परिसर रीवा में 12 लाख रूपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, पेवर ब्लॉक लगाने तथा शौचालय निर्माण का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा ने सनातन धर्म को नई दिशा दी। उनकी विरासत को गायत्री परिवार आगे बढ़ा रहा है। गायत्री परिवार सनातन धर्म की लगातार सेवा कर रहा है।

Read More