19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, अमरनाथ यात्रा स्थगित

पूरे देश में मानसून ने 16 दिन पहले ही दस्तक दे दी है। अमूमन मानसून पूरे देश में 15 जुलाई तक आता है, लेकिन इस साल ये शुक्रवार को ही पहुंच गया। भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। वहीं, अगले दो दिन तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पिछले दो दिन से कश्मीर घाटी में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बालटाल मार्ग पर जगह-जगह होने वाले भूस्खलन से शुक्रवार को इस मार्ग से अमरनाथ यात्रा निलंबित रही। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी बारिश से यातायात अवरुद्ध रहा। इसके बावजूद 2876 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था यहां से बाबा बर्फानी के दर्शन को कश्मीर घाटी के आधार शिविरों की ओर रवाना हुआ। 

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के एक अधिकारी ने कहा कि कई जगहों पर भूस्खलन की वजह से काली माता ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसकी वजह से बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा को रोकना पड़ा। हालांकि पहलगाम मार्ग से यात्रा चल रही है। इस बीच जम्मू में सुबह करीब 6:30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच तीर्थयात्री 90 वाहनों के काफिले में भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए।

अधिकारियों के मुताबिक, बनिहाल-उधमपुर सेक्टर में भारी बरिश से पंथाल, नेदगार्ड, डिगडोल और समरोली में सुबह भूस्खलन की घटनाएं हुईं। पत्थर गिरने से 260 किलोमीटर लंबा राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। हालांकि संबंधित एजेंसियों ने जवानों और मशीनों को लगाकर सुबह करीब 9:15 बजे यथासंभव कम से कम समय में रास्ते साफ कराए। इससे फंसे हुए वाहन अपने गंतव्यों की ओर बढ़ सके। राजमार्ग अवरुद्ध होने से जगह-जगह जाम लग गया और वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए प्रयास जारी है।

शनिवार तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, तटीय और दक्षिणी कर्नाटक, महाराष्ट्र का कोंकण, गोवा, केरल, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तरी गुजरात, तेलंगाना में शनिवार तक भारी बारिश का अलर्ट है।

तीसरे जत्थे में साधु और बच्चे नहीं 

तीसरे जत्थे में कोई साधु और बच्चे नहीं हैं। इनमें से 315 महिलाओं समेत 2032 तीर्थयात्रियों ने परंपरागत 36 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग चुना, वहीं 229 महिलाओं समेत 844 लोगों ने 12 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना। 

सीआरपीएफ ने हेल्पडेस्क ‘मददगार’ बनाई

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए यहां रेलवे स्टेशन पर एक हेल्पडेस्क बनाई है। सीआरपीएफ के जनसंपर्क अधिकारी आशीष कुमार झा ने बताया कि ‘मददगार’ नाम की इस डेस्क को जम्मूतवी रेलवे स्टेशन की प्लेटफार्म संख्या एक पर बनाया गया है, जो देश के विभिन्न भागों से आने वाले तीर्थयात्रियों को मदद उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया कि यह हेल्पडेस्क 24 घंटे काम करेगी और बल के दो जवान तीर्थयात्रियों की मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे।

ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ अधिकारी की मौत 

पारंपरिक पहलगाम मार्ग पर अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी की सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुवार देर रात मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ की 182 वीं बटालियन के सहायक उपनिरीक्षक हरदयाल सिंह पहलगाम में बेताब घाटी में यात्रा ड्यूटी पर तैनात थे। रात 11 बजे उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित 

कश्मीर घाटी में गुरुवार रात से लगातार बारिश होने और कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया जबकि श्रीनगर-लेह और मुगल रोड पर यातायात जारी है। यातायात पुलिस के अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण रामबन इलाके में भूस्खलन होने से कश्मीर घाटी को शेष देश से जोड़ने वाले 300 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राजमार्ग के रखरखाव के लिए जिम्मेदार सीमा सड़क संगठन(बीआरओ) मशीनों और मानव बल के जरिए भूस्खलन का मलबा हटाने के काम में पहले से युद्धस्तर पर जुटा हुआ है। 

भारी बारिश के बीच 12वीं तक स्कूल बंद 

कश्मीर घाटी में शुक्रवार को श्रीनगर सहित विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश हुई और अधिकारियों ने जलधाराओं के करीब रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है। डोडा जिले में भारी बारिश के कारण 12वीं तक सरकारी व निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर के कई हिस्सों में सुबह से भारी बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले  के कोकरनाग में सबसे अधिक बारिश हुयी जहां सुबह साढ़े आठ बजे तक 63.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे तक 12.6 मिमी बारिश हुई। उन्होंने बताया कि उसके बाद बारिश की तीव्रता बढ़ गई। 

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More