गुजरात में भाजपा के तीन विधायकों ने जताई नाराजगी

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी 6 दिन के इजराइल दौरे पर हैं। इसी बीच, भाजपा के तीन वरिष्ठ विधायकों ने अधिकारियों व कर्मचारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए सरकार की कार्यशैली के खिलाफ नाराजगी जताई है। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने तीनों विधायकों को शुक्रवार को गांधीनगर बुलाया है। साथ ही, कहा कि वरिष्ठ मंत्री उनसे लगातार संपर्क में है। कांग्रेस में भी गत दिनों कुछ नेताओं ने पार्टी आलाकमान के फैसलों पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जताई थी।

गुजरात में कांग्रेस विधायकों की नाराजगी उजागर होने के बाद अब भाजपा के वडोदरा जिले के तीन विधायक मधु श्रीवास्तव, योगेश पटेल व केतन इनामदार ने अधिकारियों व कर्मचारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। बुधवार रात को वडोदरा के सर्किट हाउस में तीनों ने गुप्त मुलाकात की जिसकी भनक गांधीनगर में लगते ही वरिष्ठ मंत्री भूपेंद्रसिंह चूडास्मा ने फोन पर उनसे संपर्क किया। चूडास्मा उनसे लगातार संपर्क में हें। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि कुछ अधिकारियों के व्यवहार को लेकर विधायकों में नाराजगी है, तीनों विधायकों को शुक्रवार को गांधीनगर बुलाया गया है ताकि उनसे बातकरके नाराजगी दूर की जा सके।

 
भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी ने कहा है कि श्रीवास्तव, योगेश पटेल व इनामदार तीनों में से कोई भी विधायक भाजपा संगठन से नाराज नहीं है। तीनों विधायकों से मिलकर बात करके नाराजगी को दूर करने का प्रयास होगा। गौरतलब है कि वडोदरा के सर्किट हाउस में बुधवार रात्रि तीनों विधायकों ने अचानक मुलाकात कर अधिकारियों पर काम नहीं करने का आरोप लगाया था। ईनामदार ने एक फाइल दिखाते हुए कहा कि लोगों के तीस काम लेकर घूम रहा हूं कोई एक काम नहीं हो रहा है। योगेश पटेल बताते हैं कि उनकी नाराजगी मंत्री बनने के लिए नहीं है वे आम जनता के काम लेकर जाते हैं लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं करते हैं। श्रीवास्तव व ईनामदार ने अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन चलाने की भी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों की बात का जवाब नहीं देते हैं अब उन्हें अपनी ताकत बताने का वक्त आ गया है।

गौरतलब है कि गत दिनों जामनगर से कांग्रेस विधायक विक्रम माडम, राजकोट विधायक कुंवरजी बावलिया , पूर्व सांसद जीवाभाई पटेल ने विधानसभा में नेता विपक्ष पद को लेकर पार्टी आलाकमान के प्रति नाराजगी जताई थी। राजकोट के पूर्व विधायक इन्द्रनील राज्यगुरु ने तो पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। दो दिन पहले अहमदाबाद में कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अमित चावडा व प्रभारी राजीव सातव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने मीडिया रूम में घुसकर हंगामा कर दिया व तोडफोड कर दी थी। अहमदाबाद शहर अध्यक्ष पद पर शशिकांत पटेल की नियुक्ति को लेकर नीरव बक्षी के समर्थकों ने यह हरकत की जिसके बाद आठ को सस्पेंड कर दिया था।
 
हार्दिक पटेल ने बताया दूसरा खजुराहो 

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने भाजपा विधायकों की नाराजगी को वर्ष 1995 में हुए खजुराहो कांड से जोड़ते हुए कहा है कि केशुभाई पटेल बतौर मुख्यमंत्री विदेश यात्रा पर गए, तब उनकी ही पार्टी के शंकर सिंह वाघेला ने बगावत की थी। इतिहास दोहराता है अब सीएम विजय रूपाणी विदेश दौरे पर हैं और भाजपा विधायकों की नाराजगी खुलकर बाहर आ रही है। गौरतलब है कि गत दिनों हार्दिक ने रूपाणी सरकार के अस्थिर हो जाने का भी दावा किया था।  

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More