पटना [जेएनएन]। अभिनेता और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को जासूसी के आरोप में पाकिस्तान में फांसी की सजा सुनाए जाने के मुद्दे पर कहा है कि पूरा देश अभी कुलभूषण के साथ है, वे भारत की मिट्टी सच्चे सपूत हैं।
उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा है कि मैं आशा करता हूं और साथ ही प्रार्थना करता हूं कि इस मुद्दे पर एक अच्छी शुरुआत हो। मैं आशा करता हूं कि पाकिस्तान की सरकार उन्हें सकुशल वापस भारत भेज दे।
शत्रुघ्न ने ट्वीट कर कहा कि दुर्भाग्यवश कुलभूषण जाधव को मिलिट्री कोर्ट में पेश किया गया, उन्हें सिविल कोर्ट में पेश करना चाहिए था, जबकि वो पाकिस्तान में हैं और उनके पास उनका अपना वैध पासपोर्ट है, फिर उन्हें फांसी की सजा देने का क्या मतलब बनता है? यह दुखद है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को बधाई दी और कहा कि इन लोगों ने इस मामले पर कड़ा रूख दिखाया और सही समय पर सही एक्शन लिया, जो जरूरी था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम डायनेमिक एक्शन हीरो हैं, जिन्होंने सभी फैसले जोश में नहीं, होश में लिए हैं।
इस मामले पर भी पीएम ने पूरी स्ट्रैटेजी के तहत सही दिशा में काम किया, क्योंकि यह एक बहुत ही संवेदनशील मामला है। उन्होंने अपना पूरा सपोर्ट दिया है और अब हम भी प्रार्थना करते हैं कि जाधव जल्द वापस आ जाएं। जय !
शत्रुघ्न सिन्हा ने गोमांस पर प्रतिबंध लगाने को सही कदम करार देते हुए कहा कि इसपर पूरे देश में पूर्ण प्रतिबंध लगा देना चाहिेए। जैसा कि आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत जी ने कहा है-एक राष्ट्र, एक जनता और एक कानून। इस बारे में किसी को किसी तरह का कंफ्यूजन नहीं होना चाहिए।
विपक्षी पार्टियों को भी इस बात का समर्थन करना चाहिए। देश में एक ही तरह का कानून सबके लिए होना चाहिए। क्योंंकि देश सबका है। जय हिंद!
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।