भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत को शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा। धवन 107 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने मुरली विजय के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी निभाई। यमीन अहमदजई ने अफगानिस्तान की ओर से पहला टेस्ट विकेट लिया।
12:25 PM: मुरली विजय ने पचासा जड़ा। टेस्ट करियर की 16वीं फिफ्टी। दो रन लेकर 80 गेंदों पर पूरा किया अर्धशतक।
12:20 PM: भारत को शिखर धवन के रूप में लगा पहला झटका, 107 रन बनाकर यमीन अहमदजई की गेंद पर मोहम्मद नबी को कैच थमा बैठे। धवन 96 गेंद पर 19 चौके और तीन छक्कों के साथ ये पारी खेलकर आउट हुए। भारत को 168 रनों पर पहला झटका लगा। के.एल. राहुल आए हैं अब मुरली विजय का साथ देने।
12:10 PM: लंच ब्रेक के बाद मैच शुरू, राशिद खान कर रहे हैं लंच ब्रेक के बाद पहला ओवर।
11:31 AM: पहले दिन का लंच ब्रेक, भारत ने 27 ओवर में बिना विकेट गंवाए बनाए 158 रन। शिखर धवन 104 और मुरली विजय 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
11:28 AM: शिखर धवन ने राशिद खान की गेंद पर चौका जड़कर अपने 100 रन पूरे किए। धवन के करियर का ये सातवां शतक है। उन्होंने 87 गेंद पर 18 चौके और तीन छक्के की मदद से सेंचुरी पूरी की। भारत का स्कोर 26 ओवर में 157/0
भारत के 100 रन पूरे किए। अगली ही गेंद पर छक्का भी जड़ा। भारत का स्कोर 20 ओवर में 109/0
11:04 AM: शिखर धवन ने राशिद खान की गेंद पर चौका जड़कर भारत के 100 रन पूरे किए। अगली ही गेंद पर छक्का भी जड़ा। भारत का स्कोर 20 ओवर में 109/0
10:40 AM: शिखर धवन ने 48 गेंद पर पचासा ठोका। राशिद खान के पहले ही ओवर में धवन ने तीन चौके जड़े और करियर की छठी फिफ्टी जड़ी। भारत का स्कोर 14 ओवर तक 75/0।
10:06 AM: भारत ने 10 ओवर की समाप्ति पर बिना कोई विकेट गवांए 42 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 24 और मुरली विजय 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वफादार के ओवर में अफगानिस्तान के पास मुरली विजय को आउट करने का मौका था, लेकिन दूसरी स्लिप में शहजाद उनका मुश्किल कैच नहीं लपक सके और गेंद थर्डमैन सीमा रेखा के बाहर चार रन के लिए चली गई।
09:56 AM: पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर 18/0। मुरली विजय और शिखर धवन ने मिलकर भारत को संभली हुई शुरुआत दी है, जबकि अफगानिस्तान की ओर से यमीन अहमदजई और वफादार ने कुछ अच्छी गेंदें जरूर फेंकी, लेकिन मुरली-धवन का ज्यादा परेशान नहीं कर पाए।
अफगानिस्तान के लिए ये डेब्यू टेस्ट मैच है। कुछ समय पहले ही अफगानिस्तान को टेस्ट क्रिकेट का दर्जा मिला था। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि भारत के लिए अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मैच होस्ट करना गर्व की बात है।
आपको बता दें कि भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ये पहला मौका है, जब मई में भारत कोई टेस्ट होस्ट कर रहा है। ये भारतीय धरती पर खेले जाने वाला 265वां टेस्ट मैच है।
पिच रिपोर्ट
पिच पर घास है, खासकर गुड लेंथ एरिया में। इसके अलावा पिच में कुछ नमी भी है, ऐसे में पहले सेशन में तेज गेंदबाजों को विकेट से अच्छी मदद मिलने की उम्मीद है। ओवरकास्ट कंडीशन को देखते हुए कहा जा सकता है कि तेज गेंदबाज गेंद को स्विंग कराएंगे।
प्लेइंग इलेवनः
भारतः शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, के.एल. राहुल, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, इशांत शर्मा।
अफगानिस्तानः जावेद अहमदी, मोहम्मद शहजाद, रहमत शाह, असगर स्टानिकजई, अफसर जजई, मोहम्मद नबी, हशमतुल्लाह शहीदी, राशिद खान, यमीन अहमदजई, वफादार, मुजीब उर रहमान।
भोपाल। खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 के राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का शानदार आगाज एक अक्टूबर को होने जा रहा है। रविवार को भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में शाम 7 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में खेल महाकुंभ का रंगारंग शुभांरभ किया जायेगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने एक बार पुनः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क़ाबिलियत प्रदर्शित की है। चीन में सितंबर वर्ष 2023 में शुरू होने वाले एशियन गेम्स और बाकू अज़रबैजान में अगस्त में होने वाली आईएसएसएफ़ वर्ल्ड चेंपियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की दो बेहतरीन शूटर्स ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे ने भारतीय टीम में अपनी जगह बनायी है।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को एशिया कप 2023 टूर्नामेंट में ऐतिहासिक जीत पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। टूर्नामेंट का कल समापन दिवस था। जापान के काकामीगहारा में 4 बार की चेम्पियन दक्षिण कोरिया को भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने 2-1 से शिकस्त देकर नया इतिहास रचा है।
भोपाल। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भोपाल में आयोजित 66वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में आज फुटबॉल वॉलीबॉल टेबल टेनिस एवं जूडो के प्रथम चरण के मुकाबले संपन्न हुए।
भोपाल। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भोपाल में आयोजित 66वें राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता द्वितीय चरण के मुकाबले प्रारंभ हुए आज प्रातः टीटी नगर स्टेडियम में वॉलीबॉल के मुकाबले प्रारंभ हुए।
भोपाल। भोपाल में आईएसएसएफ़ वर्ल्ड कप के आख़िरी दिन भारत की सिफ्ट कौर समरा ने अपना पहला व्यक्तिगत विश्व कप पदक जीता। मेडिकल की छात्रा और मौजूदा राष्ट्रीय चेंपियन भारत की सिफ़्ट ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (3P) में शीर्ष-आठ रैंकिंग राउंड में 403.9 स्कोर कर कांस्य पदक हासिल किया। इस इवेंट में चीन की झांग क्यूनग्यू ने स्वर्ण पदक और चेक गणराज्य की अनीता ब्राबकोवा ने रजत पदक हासिल किया।
भोपाल। इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप के चौथे दिन 25 मीटर पिस्टल वुमन फाइनल में मनु भाकर ने भारत को कांस्य पदक दिलाया। इसमें जर्मनी की वी डोरेन ने स्वर्ण और चीन की डु जियन ने रजत पदक हासिल किया। इस क्वालिफाइ राउंड में कुल 29 खिलाड़ी शामिल हुए, जिसमें 5 भारतीय खिलाड़ी भी थे। वर्ल्ड कप में भारत के मेडल की संख्या 6 हो गई है, जिसमें 1 स्वर्ण,1 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल है।
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अगले हफ्ते से क्रिकेट का नया रोमांच शुरु होने वाला है। शुक्रवार, 31 मार्च से आईपीएल 2023 की शुरुआत होने वाली है। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण में 70 लीग मैच होंगे और ये सभी मुकाबले 12 मैदानों पर खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच से होगी। पिछले सीजन में चेन्नई का परफॉर्मेन्स काफी खराब रहा था और वो 9वें स्थान पर रही थी। वहीं गुजरात टाइटन्स पिछले सीजन की चैंपियन टीम है।
भोपाल। भोपाल के बिशनखेड़ी स्थित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस में पहली बार हो रही आईएसएसएफ़ वर्ल्ड कप की शुरूआत में ही भारत ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करा दी है।
भोपाल। फ्रांस के मेट्ज़ शहर में 22 से 26 मार्च तक होने वाली अंतर्राष्ट्रीय एबिलिम्पिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये दिव्यांग प्रतिभागी रजनीश अग्रवाल आज जबलपुर से रवाना हुए। रजनीश एबिलिम्पिक में वेब पेज डिजाइनिंग एवं प्रोग्रामिंग प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे। आयुक्त नि:शक्तजन कल्याण संदीप रजक, सामाजिक न्याय के अधिकारी, जन-प्रतिनिधि, परिजन और गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएँ दी।