जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों व सुरक्षा बलों के बीच सोमवार को जारी मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए। पुलिस सूत्रों पूर्वान्ह करीब 11.15 बजे बताया कि घायल जवानों में एक मेजर भी शामिल है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। द्रबगम गांव में मुठभेड़ अब भी जारी है। द्राबगम गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) व राज्य पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओडी) की टीम ने गांव को घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि घेराबंदी कड़ी होने पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। इलाके से आ रही रिपोर्ट में कहा गया है कि इलाके में पथराव कर रही भीड़ व सुरक्षा बलों के बीच भी संघर्ष हुआ। कुछ प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। पूरे पुलवामा जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई हैं।
बता दें कि इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में 26 अप्रैल को सीआरपीएफ गश्ती दल पर आतंकवादियों द्वारा की गई थी। गोलीबारी में एक नागरिक के गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार में सवार आतंकवादियों ने अनंतनाग में श्रीनगर-पहलगाम रोड पर लाजीबल इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के गश्ती दल पर गोलीबारी की।
इस गोलीबारी में शफीक शब्बीर नाम का एक व्यक्ति घायल हो गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार घायल नागरिक को विशेष इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया जा रहा था, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने से उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
सीमा पर बढ़ रहा तनाव
भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गुरुवार को भारतीय व पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई थी। रक्षा सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने अकारण मोर्टार दागे व छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी कर भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी गोलीबारी सुबह 8.30 बजे शुरू हुई और 11 बजे तक जारी रही।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की बेटियों को शिक्षा में सहयोग के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विकास और सामाजिक नेतृत्व के लिए सक्षम बनाया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का क्रियान्वयन इसी उद्देश्य से ही प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज रविन्द्र भवन भोपाल में योजना के अंतर्गत 1477 लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपये की राशि अंतरित कर संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें। यह हमारा कर्त्तव्य और धर्म है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति कोमिले, लोगों की कठिनाईयाँ दूर हों और उनका जीवन सुगम हों। शासन-प्रशासन के माध्यम से हमें जन-सेवा का मौका मिला है। हम ईमानदारी के साथ मिशन मोड में अपने कर्त्तव्यों को निभाएँ। इससे प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 70 हजार शिक्षकों की कमी है। ऐसे में स्कूलों में 40 हजार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने की तैयारी चल रही है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में और सीएम राइज स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विदिशा। जिले में सोमवार रात को वर्षा थमने के बावजूद बेतवा का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण बेतवा किनारे बसी बस्तियों और गांवों में पानी घुस गया है। शहर के एक दर्जन से अधिक इलाकों में तीन से चार फीट पानी होने के कारण नाव से लोगों को निकालना पड़ रहा है।
भोपाल। यातायात को सुगम बनाने और औद्योगिक विकास के लिए मध्य प्रदेश में अधोसंरचना विकास के काम तेजी के साथ किए जा रहे हैं। भोपाल, इंदौर सहित 15 स्थानों पर रोप-वे बनाए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग लाजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी और लोक निर्माण विभाग के बीच अनुबंध हो चुका है।
भोपाल। पार्टी मुझे दरी बिछाने को कहेगी, तो शिवराज सिंह चौहान दरी बिछाने को भी राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का काम मानकर करेगा। दिल्ली जाओगे कि वहां जाओगे। मुझे कहीं नहीं जाना। पार्टी कहेगी कि जैत में रहो, तो जैत में रहूंगा। पार्टी कहेगी भोपाल में रहो, तो भोपाल में रहूंगा। मुझे कोई अहं नहीं।
कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में भी बुलंदशहर में दो साधुओं की नृशंस हत्या पर प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस ने बुलंदशहर में डबल मर्डर (दो साधुओं की हत्या) के मामले में प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।
Rajya Sabha Election 2020: गुजरात के राज्यसभा चुनाव में खींचतान के बीच भाजपा के लिए एक राहत की खबर यह है कि भारतीय ट्रायबल पार्टी (बीटीपी) ने चुनाव में समर्थन करने के संकेत दिए हैं। पार्टी के विधायक महेश वसावा ने उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात के बाद कहा कि 24 मार्च को कार्यकारणी की बैठक में समर्थन पर अंतिम फैसला होगा।
राज्यसभा चुनाव का प्रक्रिया जारी है और इस बीच बुधवार को 37 लोगों को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। इनमें NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं। बुधवार को नामांकन वापस लेने की समयसीमा बीत जाने के बाद इन प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया। मालूम हो की राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 17 राज्यों में नामांकन भरे गए थे जिनमें से 37 का निर्विरोध चुनाव हो चुका है वहीं अब 26 मार्च को बची हुई 18 सीटों के लिए मतदान करावाया जाएगा। जिन सीटों के लिए मतदान होगा उनमें गुजरात और आंध्र प्रदेश में चार-चार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन, झारखंड में दो और मणिपुर एवं मेघालय में एक-एक सीट शामिल है।
Three years of Yogi Sarkar : उत्तर प्रदेश में भारतीय जानता पार्टी (BJP) की योगी सरकार ने 18 मार्च को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिये हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। लखनऊ में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनौतियों और संभावनाओं के महासमर में संकल्पों और सिद्धांतों की नाव से यात्रा करते हुए आज उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार ने तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं।