अशोकनगर। नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सिंह के बनने के बाद प्रदेशभर में जश्न का माहौल है। कमलनाथ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर समर्थको ने खुशी मनाई। समर्थकों ने तुलसी पाके से लेकर गांधी पार्क तक रैली निकाली। कांग्रेस मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 को ध्यान में रखते हुए भाजपा की तर्ज पर नई रणनीति तैयार की जा रही है।
उत्साह से भरी रैली
कांग्रेस समर्थकों द्वारा निकाले जाने वाली में शामिल लोग बहुत ही उत्साह पूर्ण नजर आ रहे थे। अपने उत्साह को बयां करते हुए उन्होंने आतिशबाजी की और नारे लगाएं। बताया जा रहा है कि इस बार कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2018 को जीतने की पूरी तैयारी कर ली है। क्योंकि इसके पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव थे।
राहुल गांधी के सेनापति है कमलनाथ
कमलनाथ कभी संजय गांधी के सारथी हुआ करते थे। अब मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी के सेनापति बन गए हैं। वे २२ साल की उम्र में कांग्रेस में शामिल हुए थे।
कमलनाथ सिंह ने कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनते ही कहा कि मैं इस पार्टी के लिए पार्टी के लिए सर्वश्रेष्ठ काम करूंगा। साथ ही भाजपा को हराने के लिए जो संभव प्रयास हो सकेंगे वह करूंगा।
सीएम के चेहरे की तलाश
कांग्रेस द्वारा अभी तक सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने नहीं बताया कि सीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा। अभी तक कमलनाथ, बाला बच्चन और ज्योतिरादित्या सिंधिया के नामों पर विचार चल रहा है। इसके अलावा भी सीएम पद के लिए कोई अन्य उम्मीदवार सामने आ सकता है। इसकी घोषणा पार्टी द्वारा बाद में की जाएंगी।
चुनाव में रह गया 6 माह का समय
विधानसभा चुनाव में मात्र 6 माह का समय रह गया है। कांग्रेस के लिए इस चुनाव में सबसे बड़ी चुनौती है, घर घर जाकर पैठ बनाना। क्योंकि भाजपा ने अपने कार्यकाल में घर घर अपनी पैठ बनाई है। आम लोगों से एक रिश्ता जोड़ा है। घर घर जाकर वादे किए, आम लोगों से हाथ मिलाया। भाजपा का आम लोगों से रिश्ता 15 साल पुराना है। जिसे तोड़ना कांग्रेस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।