MP: 12वीं की परीक्षा में 70 फीसदी अंक लाने वाले होनहारों की फीस भरेगी सरकार

भोपाल. प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और जेईई परीक्षा में डेढ़ लाख रैंक तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई की फीस अब सरकार भरेगी। इसके अलावा 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक तक लाने वाले विद्यार्थियों को भी मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ दिया जाएगा। पहले 75 फीसदी अंक लाने वाले विद्यार्थियों को ये लाभ दिया जा रहा था। उनकी उच्च शिक्षा की फीस सरकार भरेगी। ये फैसले सोमवार को भोपाल में हुई शिवराज कैबिनेट की बैठक में लिए गए।

-प्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बैठक में 28 प्रस्ताव रखे गए थे, और सभी प्रस्तावों को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसमें प्रदेश के स्कूलों भवनों के निर्माण के लिए 7728 करोड़ की योजना को दी गई मंजूरी शामिल है। ग्राम पंचायत सचिवों के वेतनमान को बढ़ाने की मंजूरी दी गई है। इससे छठे और पांचवें वेतनमान के लाभ से 21 हजार ग्राम पंचायतों सचिवों को ग्रेड और वेतन का फायदा होगा।

-उन्होंने बताया कि सरकार ने तय किया है कि मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का विस्तार किया जाएगा अब जेईई परीक्षा में डेढ़ लाख रैंक तक के विद्यार्थियों की फीस सरकार भरेगी। इसके अलावा प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक लाने वालों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

माया सिंह को दी गई जिम्मेदारी
-अवैध कॉलोनियों को वैध करने के अभियान की जिम्मेदारी माया सिंह को, कर्मचारियों से जुड़े मामलों को निपटाने के लिए जयंत मलैया, पट्टे बांटने के अभियान के लिए राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, सहकारिता की समस्याओं को खत्म करने के लिए विश्वास सारंग और 15 से 30 मई तक विकास जनकल्याण यात्रा की रूपरेखा तैयार करने के लिए नरोत्तम मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है।

फॉरेन निवेशकों के लिए पीथमपुर में आरक्षित होगी जमीन
-इंडस्ट्रियल पार्क पीथमपुर में विदेशी निवेशकों के लिए आरक्षित जमीन देश और प्रदेश के निवेशकों को देने पर मंजूरी दी गई। पूरे प्रदेश में कृषि सम्मेलन, कृषि मेले और संगोष्ठियों के आयोजन का निर्णय लिया गया। विकास मेले से प्रचार किया जाएगा। मई में सम्मलेन आयोजित किये जाएंगे जिसमे विशेषज्ञ बुलाये जाएंगे, जो नई तकनीक के बारे में जानकारी देंगे। कृषि आय दोगुना करने पर जोर रहेगा।

लोन पर सब्सिडी, सड़कों के लिए लोन
-सरकार ने महिला स्व सहायता समूह को 3 लाख रु. तक के लोन पर 3 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। इससे सरकार के करीब 48 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा स्टेट हाईवे की सड़कों के उन्नयन के लिए न्यू डेवलपमेंट बैंक से 3250 करोड़ रुपए का लोन लेने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी। सरकारने रोगी कल्याण समिति में कार्यकारी मंडल को और मजबूत बनाया है।

पीएम मोदी को दिया धन्यवाद, मंत्रियों को जिम्मेदारी
-12 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा देने के फैसले पर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। सरकार ने इस कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अभियान चलाने का भी फैसला किया है। इस अभियान की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस को दी गई।

ये भी हुए निर्णय
-ग्राम पंचायत सचिवों के वेतनमान में की गई वृद्धि। 
-21 हजार ग्राम पंचायतों सचिवों को ग्रेड वेतन का फायदा।
--महिला स्व सहायता समूहों को 3 लाख तक कर्ज पर 3 फीसदी ब्याज सरकार देगी। 
-महिलाओं के लिए चलेगा जागरूकता अभियान, जिम्मेदारी मंत्री अर्चना चिटनीस को। 
-संविदा कर्मचारियों और वेतन विसंगतियों के लिए जयंत मलैया को जिम्मेदारी दी गई है।
-15 से 30 मई तक विकास यात्रा की जिम्मेदारी नरोत्तम मिश्रा को दी गई है।
-विद्यालय भवनों में भवन निर्माण के लिए 7728 करोड़ की योजना को मंजूरी। 
-महिला सेल हेल्प ग्रुप्स को मजबूत करने के लोन ब्याज के लिए 48 करोड़ की राशि। 
-अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए कोचिंग योजना जारी रहेगी, 35 करोड़ मंजूर। 
-आकांक्षा योजना के तहत 35 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान।
-70 फीसदी अंक पर सरकार आगे की पढ़ाई की पूरी फीस भरेगी। 
-जेईई में 50 हजार रैंक पर भी फायदा। अभी 1.50 लाख रैंक पर फायदा था।

-26 अप्रैल को सीएम हाउस में विधायक दल की बैठक होगी।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More