पिछले 30 सालों से बर्तन साफ करने वाले स्पंज खा रही है यह महिला

हर इंसान का एक मनपसंद स्वाद होता है। किसी को खाने में मीठा पसंद होता है, किसी को खट्टा तो किसी को तीखा पसंद होता है। जितने करह के लोग उतनी ही तरह के उनके स्वाद। लेकिन एक महिला के स्वाद को जानकर आप अपने दांतों तले अंगुलिया दबा लेंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगें, जिसके स्वाद के बारे में जानकर आपका मुंह भी छिल जाएगा।

दरअसल दक्षिण अफ्रीका में केपटाउन के बॉक्सबर्ग में रहने वाली 36 साल की एक महिला को बर्तन साफ करने वाले स्पंज पसंद है। ये महिला दिन भर में एक या दो नहीं पूरे दर्जन भर स्पंज चटखारे लेते हुए डकार जाती है। इस महिला का नाम है कैंडिस नॉक्स।

कैंडी जब 6 साल की थी तब से ही उन्हें स्पंज खाने अच्छा लगता था। धीरे-धीरे ये स्वाद आदत बन गई और ये आदत कब लत में तब्दील हो गई खुद कैंडी को भी नहीं पता चला। आज लत इस कदर उनपर हावी हो गई है कि वो एक भी दिन स्पंज खाए बिना नहीं रह पाती हैं। कैंडी का कहना है कि स्पंज बेस्वाद होता है फिर भी उन्हें इसमें स्वाद मिलता है। स्पंज खाने से उन्हें एक अलग तरह की ऊर्जा मिलती है।

घर पर ही नहीं वो अगर कहीं बाहर भी जाती हैं तो अपे साथ टिफिन में ढेर सारे स्पंज भी ले जाती हैं। इन्हें डर बना रहता है कि क्या पता वो जहां जा रही हैं वहां उनका मनपसंद स्पंज मिले या ना मिले। सबसे हैरानी वाली बात तो ये है कि आज उनको स्पंज खाते लगभग 30 साल हो गए हैं लेकिन फिर भी उन्हें किसी तरह की कोई शारीरिक बीमारी नहीं हुई। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि वह पीका नाम के मनोदशा से ग्रस्त हैं। इसमें व्यक्ति बेस्वाद चीजें खाता है। फिलहाल इस लत के कारण वह सोशल मीडिया पर भी बहुत लोकप्रिय हो रही हैं।

"दुनिया" से अन्य खबरें

अमरपाटन क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में जुलाई तक हर घर पहुँचेगा नल से जल

भोपाल।  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने कहा है कि बाण सागर सामूहिक ग्रामीण जल-प्रदाय योजना से सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में इस वर्ष जुलाई तक हर घर नल से जल पहुँचेगा। साथ ही इस वर्ष नवम्बर-दिसम्बर तक रामनगर क्षेत्र के खेतों में सिंचाई के लिये भरपूर जल उपलब्ध होगा। राज्य मंत्री श्री पटेल रविवार को 7 करोड़ 28 लाख रूपये लागत से बनने वाली 7 पक्की सड़क के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Read More

दुर्घटनाग्रस्त विमान का 'ब्लैक बॉक्स' मिला, लापता चार लोगों की तलाश अब भी जारी

काठमांडू। नेपाल के पोखरा में रविवार को हुई विमान दुर्घटना में 72 यात्रियों में से अब तक 68 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं जिसमें पांच भारतीय भी शामिल थे। लेकिन अभी भी चार लोगों की बॉडी बरामद नहीं हो सकी है, जिसकी तलाश आज फिर से शुरू कर दी गई है। वहीं सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि अभी तक उसे कोई जिंदा नहीं मिला है। वहीं इस बीच हवाई अड्डे के अधिकारी शेर बाथ ठाकुर के हवाले से बड़ी जानकारी दी है। 

Read More

पाकिस्तान में बेहाल हैं आम लोग, आटे की किल्लत ने बढ़ाई परेशानी

नई दिल्ली। ​पाकिस्तान में महंगाई आसमान छू रही है। आटा और चावल खरीदना जनता के लिए मुश्किल होता जा रहा है। आटे की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। देश में अनाज की कालाबाजारी बढ़ गई है। रोजमर्रा की चीजों को पाने के लिए संघर्ष हो रहा है।

Read More

चीनी में 20 दिन में 24 करोड़ नागरिक संक्रमित, लाशों से भर गए सैकड़ों कोल्ड स्टोरेज

एक दिन में तीन करोड़ 70 लाख कोरोना संक्रमित मिलने के बाद चीन सरकार ने आधिकारिक आंकड़ों को जारी करने पर रोक लगा दी है। अब चीन सरकार की तरफ से कोरोना संक्रमितों को लेकर रोजाना जारी की जाने वाली रिपोर्ट जारी नहीं की जाएगी। हालांकि, अभी भी अलग-अलग सोर्स से कई तरह के आंकड़े सामने आ रहे हैं। ये आंकड़े बेहद डराने वाले हैं। चीन की पत्रकार जेनिफर जेंग ने दावा किया है कि शनिवार को एक दिन के अंदर आठ हजार चीनी नागरिकों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ा। इसके पहले 21 दिसंबर को सबसे ज्यादा 10 हजार 700 लोगों की मौत हुई थी।  

Read More

दिसंबर महीने में ही चीन में 25 करोड़ लोगों को संक्रमण का अनुमान, अस्पतालों में दवाएं-ऑक्सीजन खत्म

बीजिंग। कोरोना ने इस बार चीन में कोहराम मचा रखा है। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक देश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों का अनुमान है कि दिसंबर महीने के 20 दिनों में ही चीन में लगभग 250 मिलियन यानी 25 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हुए होंगे। ये चीन की आबादी का लगभग 20 फीसदी हिस्सा है। आपको बता दें कि अगर ये अनुमान सही है तो ये पूरी दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा कोविड-19 विस्फोट है। 

Read More

फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, 3 अन्य घायल

 पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को एक कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई। क्रिसमस के त्यौहार से सिर्फ कुछ घंटे पहले हुई इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गोलीबारी में घायल हुए 69 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि संदिग्ध ने कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र को निशाना क्यों बनाया।

Read More

जेल से रिहा होगा सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज, नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने दिये रिहाई के आदेश

भूटान। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया है। 15 दिनों के भीतर उसे उसके देश डिपोर्ट कर दिया जाएगा। कोर्ट ने उसकी उम्र को देखते हुए ये फैसला सुनाया है। बता दें कि चार्ल्स शोभराज, दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के मामले में 2003 से ही नेपाल की जेल में बंद है। साल 1976 से 1997 तक चार्ल्स शोभराज भारतीय जेल में भी सजा काट चुका है। 

Read More

चीन में कोरोना से मचा हाहाकार, 10 लाख तक हो सकती है मौतें

बीजिंग। जिस देश से कोरोना की शुरुआत हुई थी, और जिसने सबसे पहले कोरोना की वैक्सीन बनाने का दावा किया था, आज उसी देश में लाखों लोगों के कोरोना की चपेट में आने की आशंका है। एक ताजा रिसर्च के मुताबिक चीन में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है और तीन महीनों के भीतर 10 लाख लोगों की मौत हो सकती है। वहीं इंस्टिट्यूट फॉर हेल्थ मीट्रिक्स ऐंड इवेल्युएशन की रिसर्च के मुताबिक अप्रैल तक चीन में कोरोना संक्रमण से 3 लाख 22 हजार मौतें हो सकती है। 

Read More

सलंग दर्रे की सुरंग में तेल टैंकर लुढ़कने से लगी आग; 19 लोगों की मौत, 32 के घायल होने की खबर

काबुल। अफगानिस्तान के परवान प्रांत के पास सलंग दर्रे में सुरंग में आग लग गई। इसमें उन्नीस लोगों की मौत की खबर है, जबकि 32 अन्य लोग घायल हो गए हैं। अफगान मीडिया ने रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। 

Read More

मलेशिया में भूस्खलन से 8 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

कुआलालम्पुर। मलेशिया में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में अबतक कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। शिविर स्थल पर भूस्खलन के बाद अभी तक 53 लोगों को बचाया गया। हालांकि अभी भी दर्जनों लोग फंसे हुए हैं। अग्निशमन और बचाव विभाग ने एक बयान में कहा कि राजधानी कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में सेलांगोर राज्य में भूस्खलन हुआ है। सुबह 3 बजे एक फार्महाउस के पास एक सड़क के किनारे भूस्खलन होने से यह हादसा हुआ। 

Read More