प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश को कृषि कर्मण पुरस्कार से नवाजा

विधायक धार श्रीमती नीना विक्रम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में उदय रंजन क्लब मैदान में तीन दिवसीय कृषि विज्ञान मेले एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ हुआ। उन्होने भगवान बलराम व मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती-मोहन पटेल, अध्यक्ष कृषि उपज मण्डी समिति धार श्री प्रभु राठौर, उपाध्यक्ष नगर पालिका श्री कालीचरण सोनवानिया के रूप में उपस्थित थे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आर के चौधरी, एडीएम श्री डी के नागेन्द्र भी मंचासीन थे। 
   कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। प्रसारण में मध्यप्रदेश को आज वर्ष 2015-16 के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार से नवाजा गया है। नई दिल्ली में आज कृषि उन्नत मेले में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न श्रेणियों के लिए यह पुरस्कार वितरित किया। मध्यप्रदेश का पुरस्कार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रहण किया। पुरस्कार में प्रशस्ति-पत्र, ट्राफी और दो करोड़ की पुरस्कार राशि प्रदान की गयी। मध्यप्रदेश को यह पुरस्कार दस लाख टन से अधिक गेहूँ के उत्पादन के क्षेत्र में प्रदान किया गया है। मध्यप्रदेश को लगातार पाँचवीं बार कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सर्वप्रथम वर्ष 2011-12, 2012-13 और 2014-15 में मध्यप्रदेश को कुल खाद्यान्न की श्रेणी में तथा वर्ष 2013-14 और वर्ष 2015-16 में गेहूँ उत्पादन के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया गया। 
   विधायक श्रीमती वर्मा ने कहा कि  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जो लक्ष्य तय किया है कि मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाना है और किसानों को समृद्ध बनाना है, इसके लिए उनके द्वारा कई महत्वपूर्ण व उपयोगी योजनाएं बनाई व क्रियान्वित की है। उन्होने किसानो से अपील कि किसान भाइयों द्वारा गेहूं काटने के बाद बचे हुए फसल अवशेष (नरवाई) ने जलाए। यह खेती के लिए आत्मघाती कदम सिद्ध हो सकता है। नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरता पर असर पडता है। धुएं से उत्पन्न कार्बनडाई ऑक्साईड से वातावरण का तापमान बढता है और प्रदूषण से भी वृद्धि होती है, जिससे पर्यावरण पर विपरीत असर पड़ता है। इसमें तरह-तरह के खेती को लाभदायक मित्र जीवाणु उपस्थित रहते हैं। नरवाई जलाने से यह नष्ट हो जाते हैं, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति को नुकसान होता है। उन्होने  कहा कि किसानो की मेहनत का ही परीणाम है कि आज 5 वी बार म.प्र को कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है। उन्होने सभी कृषको को बधाई दी । 
   मंडी अध्यक्ष श्री प्रभु राठौर ने अपने उदबोधन में कहा कि कि देश में पहली बार प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में भावांतर योजना लाई गई है, जिससे अब किसान अपनी फसल बेचने में नुकसान में नहीं रहेगा एवं उसे भावांतर की राशि मिलेगी। सरकार किसानों को हर तरफ से सहूलियत देने के लिए कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि सरकार इसी प्रयास में है कि किसानों की फसल का उत्पादन दुगुना हो जाए और उनकी आमदनी दुगुनी हो जाए। उन्होने कहा कि भावांतर भुगतान योजना के अन्तर्गत पंजीयन कराने वाले किसान अपनी उपज मंडी में लाकर ही बेचें। उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिया जाएगा। उन्होने कहा कि इसके पूर्व शून्य प्रतिशत् पर कृषि ऋण एवं फसल बीमा योजना जैसी योजनाएं लागू कर खेती को फायदे का धंधा बनाने की दिशा में किसानों के हित में कार्य किए गए हैं।
विभिन्न विभागो ने लगाई प्रदर्शनी 
   कृषि विज्ञान मेले में शासकीय विभागों तथा निजी कंपनियों द्वारा स्टाल लगाए गए। स्टाल में रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों, बायो फर्टीलाईजर, कृषि यंत्र उपकरण आदि के स्टॉल लगाए। कृषि विज्ञान मेले में तकनीकी सत्र भी आयोजित हुए, जिसमें कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को आधुनिक व उन्नत तकनीकी तथा विधियों की जानकारी भी दी, जिससे किसान अधिक उपज प्राप्त कर सके। स्टॉल में ग्रीनक्रास एगो केमिकल्स प्रा लिमिटेड,पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग,जनजातीय कार्य विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, यूपीएल लिमिटेड, इंडियन फारमर्स फर्टिलाजर लिमिटेड,लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण  विभाग, म.प्र खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग, संजोग हर्बल मंहदी, दीप ज्योति हैण्डी क्राफ, बाग प्रिंट, चर्म फूट वियर दूधी, सकारिता विभाग, जनसम्पर्क विभाग, मत्स्योद्योग विभाग, पशुपालन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला सशक्तिकरण विभाग, उद्यानिकी विभाग, आत्मा विभाग आदि द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। 
तकनीकी सत्रों में वैज्ञानिकों ने दी उन्नत तकनीकों की जानकारी
   तथा जैविक कृषि अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया व रासायनिक उवर्रकों व कीटनाषकों के दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया गया।  कृषि वैज्ञानिको ने रबी फसलों की समस्या व समाधान तथा फसलों की जानकारी दी।

"जिलों से" से अन्य खबरें

लक्ष्य हासिल करने के लिये स्वस्थ रहना जरूरी : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 'परीक्षा पे चर्चा' में विद्यार्थियों से बात की। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करने और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने पर बातचीत की। विद्यार्थियों ने चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से विभिन्न विषयों पर सवाल किये। इन सवालों का प्रधानमंत्री ने रोचक उदाहरणों के साथ जवाब दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में प्रसारित किये गये कार्यक्रम में शामिल हुए।

Read More

ज्य आनंद संस्थान और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच हुआ एमओयू

भोपाल। राज्य आनंद संस्थान और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच मैनिट परिसर में मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैडिंग (समझौता ज्ञापन) किया गया। एमओयू के तहत दोनों पक्ष तीन वर्षों तक एक-दूसरे के सहयोगी के रूप में कार्य कर विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन करेंगे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय वायुसेना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। 

Read More

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपालवासियों को दी दो बड़ी सौगातें

भोपाल। नरेला विधानसभा में रहवासियों को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। रविवार को भी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रहवासियों को दो बड़ी सौगातें दीं। मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा में एक और फ्लाईओवर की सौगात देते हुए प्रभात चौराहे पर थ्री टियर सिस्टम आधारित फ्लाईओवर का भूमिपूजन किया। उन्होंने करोंद क्षेत्र के पलासी में शासकीय महाविद्यालय नरेला का लोकार्पण भी किया। कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये बस सुविधा का विस्तार करते हुए बैरागढ़ चिचली से पलासी बड़वाई तक एसआर-4 सिटी बस का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान जन आस्था को समर्पित लोक और स्मारकों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर में अटल स्मारक, मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक, अमरकंटक में मां नर्मदा महालोक और बड़वानी में नागलवाड़ी लोक का भूमिपूजन करेंगे। प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास के 616 करोड़ 99 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा। प्रदेश के पर्यटन स्थलों को विश्व स्तरीय बनाने और पर्यटकों के लिए पर्यटन सुविधाओं का विकास करने के उद्देश्य से प्रदेश में स्मारक, लोक,  म्यूजियम के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जायेगा।

Read More

रामनगर के सभी गाँवों के खेतों तक पहुँचेगा नहर का पानी

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि अगले एक साल में सतना जिले के रामनगर के सभी गाँवों के खेतों तक नहरों का पानी पहुँचेगा। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री पटेल सोमवार को सतना जिले के रामनगर में करीब 5 करोड़ रूपये लागत के नहरों के मरम्मत और लाइनिंग कार्य का भूमि-पूजन के बाद हुए समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Read More

समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित हो

भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि समूह जल प्रदाय योजनाओं को गति देने के लिये सशक्त मॉनिटरिंग और उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जायेगा, वहीं काम न करने वाले को ब्लेकलिस्ट। मंत्री श्री शुक्ल ने जल भवन भोपाल में समूह जल प्रदाय योजनाओं की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये।

Read More

जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल हाट बाजार में स्वच्छता ही सेवा अभियान में 'एक तारीख-एक घंटा-एक साथ' कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमदान किया। उन्होंने झाड़ू लेकर परिसर में सफाई की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की वॉल पर "जहाँ स्वच्छता वहीं ईश्वर" लिखकर प्रदेशवासियों को स्वच्छता संदेश दिया।

Read More

स्वच्छता ही सेवा: चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नागरिकों के साथ किया श्रमदान

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 70 व 69 में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नागरिकों के साथ श्रमदान किया। मंत्री श्री सारंग ने स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयं श्रमदान कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें और स्वस्थ रहें। इस दौरान उन्होंने रहवासियो को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की "स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान" की अपील के बाद देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Read More

गायत्री मंदिर में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। जनसम्पर्क तथा पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गायत्री मंदिर परिसर रीवा में 12 लाख रूपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, पेवर ब्लॉक लगाने तथा शौचालय निर्माण का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा ने सनातन धर्म को नई दिशा दी। उनकी विरासत को गायत्री परिवार आगे बढ़ा रहा है। गायत्री परिवार सनातन धर्म की लगातार सेवा कर रहा है।

Read More